Best Hill Stations Near Chandigarh: पंजाब का चंडीगढ़ एक बेहद ही खूबसूरत और मनोहक शहर है। यहां ऐसी कई हसीन और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
चंडीगढ़ पंजाब का एक ऐसा शहर भी है, जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के करीब में है, इसलिए कई लोग घूमने का प्लानिंग बनाते रहते हैं। कई लोग वीकेंड में भी घूमने निकल जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी चंडीगढ़ से 3 घंटे की ड्राइव पर स्थित कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन को परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन हसीन हिल स्टेशन पर पहुंच सकते हैं।
चंडीगढ़ के पास में स्थित किसी हसीन और खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम लिया जाता है तो चैल का नाम जरूर शामिल रहता है। हिमालय की गोद में मौजूद चैल शांत और लुभावने दृश्यों के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है।
चैल की खूबसूरती कपल्स के बीच काफी फेमस है। मानसून के समय यहां हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। हसीन पहाड़ों में मौजूद काली का टिब्बा, साधुपुल झील, चैल वन्यजीव अभयारण्य और गुरुद्वारा साहिब जैसी अन्य कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे उंचा क्रिकेट ग्राउंड भी है।
इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद से कुछ ही दूरी पर हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन्स, मानसून में करें ट्रैवल
समुद्र तल से लगभग 7 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद चकराता उत्तराखंड की वादियों में स्थित एक बेहद ही हसीन और मनमोहक हिल स्टेशन है। अद्भुत और लुभावने पहाड़ों के बीच में मौजूद चकराता उत्तराखंड का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। (चंडीगढ़ में घूमने की जगह)
यह विडियो भी देखें
चकराता एक ऐसा हिल स्टेशन माना जाता है, जहां भीड़ बहुत ही कम होती है। यहां नेचल लवर्स के लिए जन्नत के कम नहीं है। हसीन पहाड़, देवदार के पेड़ और झरने इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। चकराता में कनासर, टाइगर फॉल्स, देवबन बर्ड वाचिंग और बुधेर गुफा जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश का सोलन एक बेहद ही खूबसूरत पर मनमोहक हिल स्टेशन है। यह शहर एक से एक बेहतरीन और पवित्र मठ के लिए फेमस है। भीषण गर्मी के भी यहां का मौसम एकदम सुहावना होता है, इसलिए सैलानी भी काफी संख्या में घूमने पहुंचते रहते हैं।
सोलन की खूबसूरती तब और भी अधिक बढ़ जाती है, जब मानसून के हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देता है। नेचर लवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को बहुत ही भाता है। सोलन के पहाड़ों में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां टमाटर की खेती बहुत होती है, इसलिए इसे 'लाल सोना' शहर ही कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: नीमराना फोर्ट के आसपास स्थित इन हसीन जगहों पर आप भी एक बार पहुंचें
हिमाचल प्रदेश में स्थित नाहन एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। बड़े-बड़े पहाड़, देवदार के पेड़ और खूबसूरत नजारों के बीच में मौजूद यह स्थान किसी भी मौसम में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
नाहन नेचल लवर्स के बीच भी काफी फेमस माना जाता है। यहां चूड़धार, रेणुका झील, हबन घाटी और हरिपुर धार जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।