चंडीगढ़ के पास मिल गया जन्नत, 65 किमी दूर स्थित यह जगह किसी हसीन खजाने से कम नहीं

Best Places Near Chandigarh: चंडीगढ़, पंजाब की राजधानी और एक खूबसूरत शहर है। चंडीगढ़ से करीब 65 किमी दूर स्थित एक ऐसी शानदार और अद्भुत जगह मौजूद हैं, जहां घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मानसून में आप भी पहुंच जाएं।
image

Hidden Places Near Chandigarh: दिल्ली एनसीआर से करीब 250 किमी की दूरी पर स्थित चंडीगढ़, पंजाब का एक खूबसूरत शहर है। यह शहर अपनी नाइटलाइफ के अलावा, कई बेहतरीन चीजों के लिए जाना जाता है। चंडीगढ़ के आसपास घूमने की बात होती है, तो कई लोग चैल, शिमला या कुल्लू-मनाली का ही नाम लेते हैं, पर करीब 65 किमी दूर स्थित सुबाथू जैसी अद्भुत जगह को भूल जाते हैं। हिमालय की हसीन वादियों में स्थित सुबाथू घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको सुबाथू की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। सुबाथू के लिए जल्दी से आप भी ट्रिप प्लान कर लीजिए।

हिमाचल में सुबाथू कहां है?

सुबाथू की खासियत और खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता दें कि सुबाथू हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है, जिसे सुबाथू छावनी के नाम से भी जाना जाता है। यह सोलन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सुबाथू शिमला से महज 47 किमी दूर है। इसलिए सुबाथू को शिमला के आसपास छिपा हुआ हसीन खजाना भी माना जाता है। इसके अलावा, यह चैल और कसौली से भी काफी करीब में है।

सुबाथू क्यों प्रसिद्ध है?

ubathu near chandigarh

हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित सुबाथू कई चीजों के लिए जाना जाता है। पहला- कहा जाता है कि सुबाथू को 19वीं सदी में ब्रिटिश सेना द्वारा स्थापित किया गया था। दूसरा- सुबाथू को एंग्लो-नेपाली युद्ध से जुड़ा हुआ माना जाता है। तीसरा- सुबाथू को भारतीय सेना की पहली और चौथी गोरखा राइफल्स का घर भी माना जाता है। ऐतिहासिक कारणों के अलावा, सुबाथू अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें:ये हैं जुलाई महीने में घूमने की कुछ टॉप जगहें, अपनों के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच जाएं

सुबाथू की खूबसूरती

subathu in himachal

सुबाथू अपने ऐतिहासिक कारणों के अलावा, प्राकृतिक सुंदरा और शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान और झील-झरने के लिए जाना जाता है। यहां शिमला, चैल और कसौली के मुकाबले बहुत कम भीड़ होती है। मानसून में सुबाथू की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि मानसून में हर तरफ हरियाली और वॉटरफॉल के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।

सुबाथू पर्यटकों के लिए क्यों खास है?

सुबाथू पर्यटकों के लिए जन्नत का काम करता है, खासकर, जो शांत और शुद्ध वातावार में घूमना पसंद करते हैं। सुबाथू में सिर्फ चंडीगढ़ से ही नहीं, बल्कि पंजाब के अन्य कई शहरों से पर्यटक सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। सुबाथू अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से गंगोत्री धाम पहुंचने का सबसे सस्ता तरीका क्या है? यहां जानें रूट्स से लेकर किराया

सुबाथू में और आसपास घूमने की जगहें

subathu in himachal best places

सुबाथू और इसके आसपास में ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- सुबाथू में स्थित गुग्गा जाहरवीर का एक प्रसिद्ध और सुबाथू व्यू पॉइंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, सुबाथू से करीब 21 किमी दूर स्थित कसौली और 18 किमी दूर स्थित कुनिहार जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@files.yappe.in,mysterioushimachal

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP