Adventure Activities Near Sonprayag: भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ पूरे भारत का एक प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर माना जाता है। केदारनाथ को पंच केदारनाथ मंदिरों में से एक माना जाता है।
हिन्दू धर्म में केदारनाथ मंदिर के दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। केदारनाथ यात्रा की शुरुआत कोई सोनप्रयाग से करता है, तो कोई गौरीकुंड से करता है।
श्रद्धालु जब केदारनाथ की यात्रा पर जाते हैं, तो सिर्फ मंदिर के दर्शन करके ही वापस घर लौट जाते हैं। अगर आप भी केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं, तो वापसी में सोनप्रयाग में एक से एक बेहतरीन और मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।
कैम्पिंग का लुत्फ उठाना न भूलें
केदारनाथ यात्रा के बाद सोनप्रयाग में ठहरना और कैम्पिंग करना आपके लिए रिलेक्स भरा पल हो सकता है। जी हां, सोनप्रयाग के आसपास ऐसे कई कैम्पिंग साइट मौजूद हैं, जो पर्यटकों को आराम करने के साथ-साथ कैम्पिंग का लुत्फ का लुत्फ उठाने का मौका देते हैं।
सोनप्रयाग में कैम्पिंग के दौरान आप टेंट हाउस में आराम भी कर सकते हैं, ताकि पैरों को राहत मिल जाए। कैम्पिंग के दौरान आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देख भी सकते हैं। आप चाहें तो सोनप्रयाग में एक से दो दिन के लिए कैम्पिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Kedarnath Trip: केदारनाथ ट्रिप में सोनप्रयाग ठहरना चाहते हैं, तो ये रहे सस्ते होमस्टे और गेस्ट हाउस
रिवर राफ्टिंग करना न भूलें
अगर आप केदारनाथ मंदिर दर्शन करके वापस घर लौट रहे हैं, तो सोनप्रयाग में शानदार और मजेदार वाटर स्पोर्ट में से एक यानी रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सोनप्रयाग में रिवर राफ्टिंग एक्टिविटी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनप्रयाग मंदाकिनी नदी के किनारे बसा हुआ है। ऐसे में सोनप्रयाग की कई जगहों पर रिवर राफ्टिंग की सुविधा है, जहां आप इस एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। रिवर राफ्टिंग के दौरान पहाड़ों से घिरे मंदाकिनी नदी की खूबसूरती को भी करीब से देख सकते हैं।
बंजी जंपिंग का लुत्फ उठाना न भूलें
केदारनाथ मंदिर यात्रा में बंजी जंपिंग भी एक शानदार और मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी मानी जाती है। सोनप्रयाग में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां आप बंजी जंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। सोनप्रयाग में बंजी जंपिंग खूब पसंद किया जाता है।
सोनप्रयाग में कई जगहों पर आप 200-300 मीटर की अधिक ऊंचाई से बंजी जंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि सोनप्रयाग में बंजी जंपिंग का रेट करीब 1000-2000 रुपये के बीच में होता है।
इसे भी पढ़ें:Mussoorie Travel: मसूरी की इस सीक्रेट जगह को आपने भी एक्सप्लोर नहीं किया है? खूबसूरती देख झूम उठेंगे
जिप लाइन करना न भूलें
सोनप्रयाग में कैम्पिंग, रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग के अलावा, जिप लाइन का शानदार और मजेदार लुत्फ उठा सकते हैं। सोनप्रयाग में जिप लाइन पर्यटकों द्वारा पसंद की जाने वाली सबसे अधिक एडवेंचर एक्टिविटी में से एक है।
सोनप्रयाग में कई जगहों पर आप 2 से लेकर 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर जिप लाइन का लुत्फ उठा सकते हैं। जिप लाइन के दौरान प्रकृति खूबसूरती को भी निहार सकते हैं। सोनप्रयाग में जिप लाइन का रेट करीब 1000-1500 रुपये के बीच में होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,shutterstocks
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों