DIY Old Basket: सिर्फ 10 मिनट में किचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खूबसूरत दिखेगा गार्डन

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर की सुंदरता की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए सबसे आसान और सस्ता ऑप्शन गार्डनिंग ही होता है। जब घर में ढेर सारे रंग-बिरंगे फूल नजर आते हैं तो सभी की नजरें घर की तरफ जरूर जाती हैं। इसके अलावा लोग गार्डन की कई तरीकों से सजावट भी करते हैं। जब भी कोई गार्डनिंग करता है तो गमला तो खरीदना ही पड़ता है।
हालांकि, कई बार गमले और महंगे डेकोरेटिव आइटम खरीदना हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी कम खर्च में अपने गार्डन को नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो हम आपको किचन में पड़ी पुरानी टोकरी से सुंदर गमला बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे सिर्फ 10 मिनट में आप अपने गार्डन की शोभा बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1777262904089.jpg)
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
- पुरानी प्लास्टिक या बांस की टोकरी
- पॉलिथीन या पुराना प्लास्टिक कवर
- मिट्टी
- पौधा (कोई भी छोटा या मीडियम साइज का)
- कैंची या चाकू
यह भी पढ़ें- Jade Plant को हार्ट या बॉल शेप देने के लिए अपनाएं ये तरीका, घर को मिलेगा लग्जरी लुक
कैसे बनाएं टोकरी से गमला?
टोकरी से गमला बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी टोकरी को अच्छे से साफ कर लें। अगर उसमें कोई धूल या गंदगी है, तो उसे कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद टोकरी के अंदर पॉलिथीन या प्लास्टिक कवर बिछा दें। इससे पानी बाहर नहीं निकलेगा और टोकरी भी खराब नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरियाली
टोकरी में जरूर करें ये काम
इसके बाद पॉलिथीन में नीचे की तरफ 2 से 3 छोटे-छोटे छेद कर दें। इससे गमले से पानी अच्छी तरह से बाहर निकल जाएगा और पौधे की जड़ें भी खराब नहीं होंगी। अब इसमें थोड़ी मिट्टी डाल दें और अपनी पसंद का पौधा लगा लें। ऊपर से फिर मिट्टी डालकर हल्का दबा दें। बस आपका स्टाइलिश गमला तैयार है। इसे आप बालकनी, लिविंग रूम या गार्डन में कहीं भी रख सकती हैं।
गमले को और भी खूबसूरत कैसे बनाएं?
अगर आप चाहें तो इस गमले को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप टोकरी के बाहर कलरफुल रिबन, जूट की रस्सी या छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम लगा सकती हैं। इससे न केवल आपका गमला बिल्कुल बाजार जैसा लगेगा, बल्कि उससे भी ज्यादा यूनिक दिखने लगेगा।
-1777262916546.jpg)
कौनसे पौधे लगा सकती हैं आप?
इस तरह के गमले में आप मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, तुलसी या छोटे फूलों वाले पौधे को लगा सकती हैं। इन पौधों की खासियत ये है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। ये आसानी से ग्रो भी कर जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Office Desk पर रख सकती हैं ये Indoor Plants, कम देखभाल में भी रहेंगे हरे-भरे
इन बातों का रखें ध्यान
- टोकरी में बहुत ज्यादा पानी ज्यादा न डालें, इससे ये जल्दी खराब हो जाएगा
- हफ्ते में एक बार गमले को धूप में जरूर रखें
- जब मिट्टी पूरी तरह से सूख जाए तभी पानी दें
- समय-समय पर मिट्टी की खुदाई करते रहें
यह भी पढ़ें- ₹1000 के अंदर ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
तो अगर आप भी कम खर्च में बालकनी या गार्डन को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपके गार्डन की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- किचन की टोकरी से गमला कैसे बनाएं?
- टोकरी को अच्छे से साफ करके पॉलिथीन या प्लास्टिक कवर बिछा दें। इसके बाद पॉलिथीन में नीचे 2-3 छेद कर दें। अब इसमें मिट्टी डाल दें और अपनी पसंद का पौधा लगा लें। ऊपर से फिर मिट्टी डालकर हल्का दबा दें। बस आपका स्टाइलिश गमला तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।