Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:29 PM IST

रसीले आम का अनोखा स्वाद अब मिलेगा इन टेस्टी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज में

कुछ ठंडा-मीठा और स्वादिष्ट खाने का मन है, तो ट्राई कीजिए आम से बनी ये रेसिपीज़। इनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।
Updated:- 2026-06-16, 12:52 IST
refreshing mango drinks
Sakhi

गर्मियों के मौसम में आम का स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है। रसीला, मीठा और खुशबू से भरपूर आम सिर्फ फल के रूप में ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट रेसिपीज में भी खूब पसंद किया जाता है। अगर आपका भी कुछ ठंडा, मीठा और टेस्टी खाने का मन कर रहा है, तो आम से बनी ये खास रेसिपीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। इन्हें बनाना आसान है और इनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। चाहे घर में मेहमान आए हों या फिर आप अपने परिवार के साथ कुछ खास एंजॉय करना चाहते हों, आम से बनी ये डिशेज हर मौके को और भी मजेदार बना देंगी। तो आइए, जानते हैं आम से तैयार होने वाली कुछ लाजवाब रेसिपीज के बारे में।

मैंगो एपल स्मूदी

सामग्री:

  • 1 आम
  • 1/2 सेब
  • 50 मिली ठंडा दूध
  • 300 ग्राम चीनी
  • 100 ग्राम दही
  • आम और सेब के छोटे-छोटे टुकड़े सजाने के लिए

विधि : आम को छीलकर काट लें और सेब को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद मिक्सी में आम के टुकड़े पीस लें। इसमें दही, दूध और चीनी डालकर दोबारा मिक्सी में चलाएं। सारी चीज़ें एकसार होने पर मिश्रण को किसी ग्लास में निकालकर ऊपर से आम और सेब से सजाएं। स्वादिष्ट मैंगो एपल स्मूदी तैयार है। इसे नाश्ते में सर्व करें।

यह भी पढ़ें- बार-बार आम उबालने का झंझट खत्म, एक बार बनाएं 'आम पन्ना' का यह गाढ़ा सीरप; हफ्ते भर कर सकते हैं स्टोर

mango pudding

मैंगो पुडिंग

सामग्री:

  • 150 ग्राम आम टुकड़े किया हुआ
  • 250 ग्राम बटर
  • 200 ग्राम चीनी
  • 175 ग्राम मैदा
  • 6 अंडे
  • 150 ग्राम ब्रेड क्रम्ब्स

विधि : बटर में चीनी मिलाने के बाद एक-एक अंडा डालकर फेंटते जाएं। सारे अंडे फेटने के बाद उसमें आम, मैदा, ब्रेड क्रम्ब्स मिक्स करें और मिश्रण को गोल आकार के मोल्ड में भरकर सिल्वर फॉॅयल से कवर करें। अवन में 190 डिग्री सेल्सियस पर 55 मिनट तक बेक करें। स्वादिष्ट पुडिग़ तैयार है।

यह भी पढ़ें- Food Influencer ने बताया Mango Shake बनाने का असली तरीका, स्वाद हो जाएगा लाजवाब

shri khand

मैंगो श्रीखंड

सामग्री :

  • 200 ग्राम दही
  • 150 ग्राम आइसिंग शुगर
  • 100 ग्राम मैंगो क्रश
  • चुटकी भर इलायची पाउडर
  • थोड़े से कटे हुए पिस्ते

विधि : मलमल के कपड़े में दही को बांधकर लटका दें। थोड़ी देर बाद जब दही का पानी निकल जाए, तो उसमें आइसिंग शुगर डालकर अच्छी तरह चलाएं। इसके बाद मैंगो क्रश डालकर कुछ देर फेटें। अच्छी तरहï फेंटने के बाद इलायची पाउडर और कटे हुए पिस्ते मिलाकर फ्रिज में रख दें। 2-3 घंटे बाद ठंडा-ठंडा श्रीखंड एंजॉय करें।

सखी फीचर्स
रेसिपी सौजन्य : अनुराधा मलिक

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।