देवी दुर्गा की पूजा और सम्मान के लिए हर साल देश में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान लोग विशेष रूप से माता रानी के दर्शन के लिए जाते हैं। देश में ऐसे कई ऐतिहासिक मंदिर है, जिनका कनेक्शन माता रानी से खास तरह से जुड़ा है। माना जाता है कि नवरात्रि के समय माता के ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन करने माता रानी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंदौर के फेमस माता के मंदिरों के बारे में बताएंगे। यहां आप नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए जा सकते हैं।
(image credit- jai_maa_bijasan_insta)
इस मंदिर का इतिहास 1000 साल पुराना बताया जाता है। माना जाता है कि यहां सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगो वह जरूर पूरी होती है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी इस मंदिर को खास माना जाता है। इस मंदिर में माता के नौ स्वरूपों की पिंडी रूप में पूजा की जाती है। यहां माता का दिन में 3 बार अलग-अलग तरह से श्रृंगार किया जाता है। मंदिर परिसर के पास 12 अलग अलग मंदिर भी बने हुए है जिसमें आने वाले भक्तों को अलग-अलग मां के दर्शन होते है। आप नवरात्रि के दौरान यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह माता के फेमस मंदिर में से एक माना जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत में यहां स्थित है माता के फेमस मंदिर, दर्शन के लिए हर दिन लगती है श्रद्धालुओं की भीड़
यह मंदिर दर्शन के साथ-साथ अच्छे पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। यहां शीतला माता झरना भी है, जो लगभग 500 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। यह इंदौर के पास सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में मंदिर में शीतला माता की विशेष पूजा की जाती है। भक्त विशेष अनुष्ठान, हवन और आरती में भाग लेते हैं। मंदिर को नवरात्रि के अवसर पर भव्य रूप से सजाया जाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-फेमस है माता के ये फेमस मंदिर, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने
मंदिर इंदौर शहर के बीच पंढरीनाथ क्षेत्र में स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण देवी अहिल्याबाई होलकर ने 1766 में किया गया था। इस मंदिर को मराठा शैली में बनाया गया है। मंदिर बेहद आकर्षक है। नवरात्रि के दौरान इसे फूलों से सजाया जाता है। यहां आपको हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।