Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

Delhi Famous Ramlila 2025: दिल्ली में कहां होता है रामलीला का सबसे बड़ा आयोजन? दोस्तों और परिवार के साथ देखने जा सकती हैं आप

Delhi Ramlila 2025: दिल्ली में सबसे फेमस रामलीला कहां होती है और दिल्ली में रामलीला देखने सबसे ज्यादा कहां जाते हैं लोग , इसके बारे में इस समय लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं।
Updated:- 2025-09-23, 18:12 IST
best ramlila placces in delhi 2025 know location time and all details

लालकिला, कनॉट प्लेस, पटेल नगर और अन्य इलाकों में रामलीला के मंच हर साल सजाए जाते हैं। ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए यह पर्व सबसे ज्यादा खास होता है। दिल्ली में हर साल दशहरा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रामलीला के दौरान मंच पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। दिल्ली की रामलीलाओं की खास बात यह है कि ये बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित होती हैं।  रावण का विशाल पुतला जलते ही पूरा मैदान खुशियों और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है। अगर आप भी दिल्ली में दशहरा के अवसर पर रामलीला देखने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में कहां सबसे अच्छा रामलीला का आयोजन होता है? इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

दिल्ली में सबसे फेमस रामलीला कहां होती है?

लव कुश रामलीला - दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला सबसे फेमस मानी जाती है। इस बार पूनम पांडे मंदोदरी का रोल प्ले करने वाली है, जिसके चलते इस मुद्दे पर अब विवाद होता दिख रहा है। इस साल रामलीला 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है। आर्य बब्बर रावण के रूप में नजर आएंगे।। यहां दशहरे के मौके पर विशाल रावण दहन और भव्य मंच सजाया जाता है।

  • कब तक होगी?- 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन यहां होने वाला है।
  • कैसे पहुंचे?- आप लाल किला और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन उतरकर यहां पहुंच हो सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- नवरात्रि के आखिरी दिन दिल्ली-NCR के इन मंदिरों में जाएं दर्शन करने, माना जाता है शुभ

best ramlila placces in delhi 2025 know location time and all details

रामलीला मैदान (नई दिल्ली)

दशहरे के दिन रामलीला मैदान में हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं। लोगों की भीड़, जय श्रीराम के नारों का शोर और रावण दहन का उत्साह इसे यादगार बनाते हैं। यहां होने वाली रामलीला को दिल्ली की सबसे पुरानी रामलीला बताया जाता है। शहरे के मौके पर रामलीला का मंच बहुत बड़ा और भव्य होता है। यहां होने वाली रामलीला को देखकर लोगों को वास्तविक अनुभति होती है और नाटक में पूरी तरह डूब जाते हैं।

  • कैसे पहुंचे?- आप नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।

रामलीला मैदान

श्री रामलीला समिति, अशोक विहार

यह रामलीला मैदान या लव कुश रामलीला मैदान में होने वाली रामलीला की तरह उतना बड़ा नहीं होता, लेकिन यहां भी हर साल हजारों लोग जाते हैं। यहां बच्चे लव-कुश के साहसिक कारनामों और राम-रावण युद्ध के दृश्य देखकर आनंदित होते हैं। इस बार यहां रामलीला स्थानीय लोगों को एक साथ जोड़ती है और परंपरा को जीवित रखने का काम करती है।

  • कैसे पहुंचे- आप यहां कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकती हैं।

यमुनापार होने वाली भव्य रामलीला

विवेक विहार के डीडीए ग्राउंड में होने वाली रामलीला भी लोगों को आकर्षित करती है। यहां आने के लिए आपको इंडिया गेट के मुख्य गेट से एंट्री करनी होगी। यहां भी रामलीला का मंच, लाल किले की तरह ही सजाया गया है। इस मंच पर झंडा भी लहराता हुआ नजर आएगा। यहां की रामलीला ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित है। यहां पहली बार पिंकरामलीला का आयोजन हो रहा है।

रास विहार मैदान में रामलीला

वेस्ट विनोद नगर स्थित रास विहार मैदान में भी आपको रामलीला देखने का मौका मिलेगा। यहां की रामलीला की थीम उत्तराखंड की पारंपरिक भीमताली एवं राधेश्याम शैली में देखने को मिलने वाली है।

इसे भी पढ़ें- Best Places for Couples: दिल्ली-NCR की इन जगहों पर मनाएं पार्टनर के साथ रोज डे, यहां शाम का नजारा होता है अच्छा

ramlila

डीडीए के उत्सव स्थल में रामलीला

इस बार यहां होने वाली रामलीला महोत्सव के मंच को महल का रूप दिया गया है। कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर के थीम पर यहां तैयारी की गई है। आईपी एक्सटेंशन में आपको रामलीला देखने का मौका मिल रहा है। यहां पर रामलीला का इस बार 33वां महोत्सव होने जा रहा है। दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो रामलीला देखने जा सकती हैं। 

द्वारका में रामलीला

नवरत्न रामलीला समिति द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसे आउटर दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीलाओं में से एक माना जाता है। यहां 22 सितंबर 2025 से रामलीला का आयोजन शुरू हो गया है। यह रामलीला डीडीए ग्राउंड, सेक्टर-10 में हर साल आयोजिन होती है।

  • कैसे पहुंचे- आप द्वारका सेक्टर 12 मेट्रो स्टेशन से उतरकर यहां पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ शहर में ही इस तरह स्पेंड करें अपना दिन, यादगार रहेगा हमेशा

इसके अलावा विवेक विहार थाने के सामने डीडीए ग्राउंड, मयूर विहार फेज- 3 रामलीला कमेटी द्वारा आयोजन और मॉडल टाउन रामलीला समिति द्वारा किए जा रहे रामलीला आयोजन देखने जा सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।