Famous Wildlife Sanctuary: काला तेंदुआ देखने का बना रहे हैं प्लान, तो बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं

वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी एक ऐसी जगह है, जहां बच्चों को आप कभी भी ले जाएंगे, तो वह कभी शिकायत नहीं करेंगे। प्राकृतिक सुंदरता, शांति और अलग-अलग जानवरों को देखना उन्हें पसंद होता है। इसलिए ही इस जगह को प्रकृति प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी आदर्श माना जाता है। दिनभर फोन और घरों रहने वाले बच्चों को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में जाकर बच्चों प्रकृति के करीब आने का मौका मिलता है। यह अनुभव किताबों और टीवी पर देखने से बिल्कुल अलग होता है।
वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी जाकर बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रेम विकसित होता है। अगर आप बच्चों के साथ काला तेंदुआ देखने का प्लान बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम काला तेंदुआ के लिए फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
भद्रा वन्यजीव अभयारण्य, कर्नाटक

भद्रा वन्यजीव तरह-तरह के जीवों का घर है। यहां आपको में बाघ, तेंदुआ, हाथी और हिरण जैसी कई प्रजातियां देखने को मिलेगी। लेकिन यहां सबसे खास है काला तेदुंआ। काले पैंथर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। क्योंकि यह आपको हर वन्यजीव अभयारण्य में देखने को नहीं मिलेगा। ब्लैक पैंथर काली कोटिंग के कारण आसानी से पहचाना जाता है। ह बच्चों के लिए भी आकर्षक हो सकता है। यहां आप बच्चों के साथ खुले जीपों में सफारी करते समय जानवरों को देख सकते हैं। यह असम में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगहें हैं।
- लोकेशन- भारत के कर्नाटक राज्य में चिकमगलुरु जिले में स्थित है।
- समय- सुबह 6:30 – 8:30 सुबह, शाम 4:00 से 6:00 बजे तक
- जीप सफारी- वयस्कों के लिए 400 प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए 200 प्रति व्यक्ति
इसे भी पढ़ें- क्या है काजीरंगा नेशनल पार्क में खास, आप भी बनाएं परिवार के साथ जानें का प्लान
मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम
भारत में काला तेंदुआ मुख्य रूप से केरल और असम में देखा जाता है। इसलिए इस राष्ट्रीय उद्यान में भी आपको देखने को मिल जाएगा। मानस राष्ट्रीय उद्यान असम के बारपेटा और बक्सा जिलों में स्थित है। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण वन्यजीव संरक्षण क्षेत्रों में से एक माना जाता है। मानस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, जंगली हाथी और धारीदार भालू जैसे कई जीवों के लिए जाना जाता है। यहां की जीप सफारी और बोट सफारी का अनुभव बच्चों के लिए बहुत मजेदार और रोमांचक होगा। असम में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें।
- कैसे पहुंचें- सबसे निकटतम हवाई अड्डा गुवाहाटी है, जो लगभग 176 किलोमीटर दूर स्थित है। वहां से टैक्सी या बस ले सकते हैं।
- रेल मार्ग: नजदीकी रेलवे स्टेशन है बारपेटा रोड, जो उद्यान से करीब 30 किलोमीटर दूर है।
- जीप सफारी समय- सुबह 6:30 से 9:30, 10:00 से 1:00, दोपहर 02:00 से 5:00 बजे तक
दांदेली वन्यजीव अभयारण्य, कर्नाटक

इस अभयारण्य में आपको काले चीते या गहरे भूरे रंग के तेंदुए भी देखने को मिल जाएंगे। यह भारतीय वन्यजीव प्रेमियों के बीच एक प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है। दांदेली वन्यजीव अभयारण्य आमतौर पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक खुला रहता है। लेकिन मौसम के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।