herzindagi
famous sunrise and sunset places in maharashtra

Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की इन जगहों पर आप भी देख सकते हैं सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा

अगर आप भी सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो आपको महाराष्ट्र की इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच जाना चाहिए।
Updated:- 2023-11-23, 17:11 IST

Best Sunrise And Sunset Point In Maharashtra: महाराष्ट्र भारत एक बेहद ही खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, महाबलेश्वर, नाशिक और कोल्हापुर जैसे चर्चित शहरों की खूबसूरती को देखने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। खासकर, माया नगरी के नाम से फेमस मुंबई में तो कुछ अधिक ही पर्यटक पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

दादर बीच  (Dadar Beach  Mumbai, Maharashtra)

Dadar Beach  Mumbai, Maharashtra

मुम्बई में घूमने और सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने की बात होती है, तो लगभग हर कोई मरीन ड्राइव या गेटवे ऑफ़ इंडिया का ही नाम लेते हैं, लेकिन अगर आप दिल झूम उठने वाला अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो फिर आपको दादर बीच पहुंचना चाहिए।

दादर बीच खूबसूरती के साथ हसीन सनराइज और सनसेट के लिए जाना जाता है। सुबह और शाम के समय जब सूर्य की रोशनी समुद्र की लहरों पर पड़ती है, तो नजारा सिर्फ और सिर्फ निहारने का ही मन करता है। हालांकि, सुबह के मुकाबले शाम के समय दादर बीच के किनारे अधिक भीड़ होती है। समुद्र का नीला पानी और सफेद रेत बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: क्या आप भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?

यह विडियो भी देखें

माथेरान (What is special about Matheran)

What is special about Matheran

महाराष्ट्र में किसी हसीन और अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो माथेरान का नाम जरूर लिया जाता है। माथेरान महाराष्ट्र का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।

माथेरान की हरियाली पर्यटकों को आकर्षित तो करती ही है, साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त नजारा भी सैलानियों को काफी आकर्षित करता है। माथेरान को सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने के लिए व्यू पॉइंट का भी निर्माण किया गया है। सुबह और शाम के समय हजारों लोग सनराइज और सनसेट का नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं। (दिल्ली के बेहद खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स)

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar tourism)

Mahabaleshwar tourism 

महाबलेश्वर महाराष्ट्र का प्रमुख शहर होने के साथ-साथ एक धार्मिक स्थल भी माना जाता है। कहा जाता है कि यह भगवान शिव को समर्पित है। महाबलेश्वर हसीन पहाड़ और खूबसूरत नजारों के लिए भी पूरे महाराष्ट्र में फेमस है।   

महाबलेश्वर में धोबी झरना, प्रताप सिंह पार्क, राजपुरी गुफाएं और टेबल लैंड जैसी बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। इसके अलावा यहां मौजूद Elphinstone Point सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए बेहतरीन स्थान माना जाता है। मानसून और सर्दियों के समय यहां हर हजारों लोग सनराइज और सनसेट का नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं। (भारत की इन जगहें पर उगते सूरज नज़ारा देखें)

 

लोनार झील (Why is Lonar Lake famous)

अगर आप महाराष्ट्र में दिल को खुश कर देने वाला सनराइज और सनसेट का नजारा देखना चाहते हैं, तो फिर आपको लोनार झील पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि इस खूबसूरत झील का निर्माण करीब 1000 साल पहले उल्कापिंड के द्वारा हुआ था।

लोनार झील को रंग बदलने वाली झील भी बोला जाता है। झील के बारे में माना जाता है कि यह समय के साथ रंग भी बदलती है। लोनार झील प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी फेमस स्थान माना जाता है। लोनार झील के किनारे कई लोग परिवार,दोस्त और पार्टनर के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने पहुंचते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Hill Stations Near Bareilly: बरेली के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन्स को आप भी करें एक्सप्लोर

इन जगहों पर भी सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने पहुंचें 

picturesque view of sunset and sunrise in maharashtra

महाराष्ट्र में ऐसी अन्य कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं जहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप पंचगनी हिल स्टेशन, लोनावला, खंडाला, लायन पॉइंट, पोरपाइन पॉइंट और टेबल पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों पर पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।