Best Places To Visit In Gujarat: देश के पश्चिम में स्थित गुजरात एक खूबसूरत और ऐतिहासिक राज्य है। अरब सागर के तट पर स्थित होने के चलते यहां मानसून में कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होती रहती है।
गुजरात में जब मानसून के समय रिमझिम बारिश होती है, तो कुछ जगहों की खूबसूरती इस कदर लुभाती हैं कि देश के लगभग हर कोने से पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद आप महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कई जगहों को भूल जाएंगे।
मानसून में जब गुजरात की किसी हसीन और शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले सापुतारा ही पहुंचते हैं। गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है।
सापुतारा में जब रिमझिम बारिश होती है, तो इसकी खूबसूरती कमाल की लगती है। यहां स्थित ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने खूबसूरती में चार चार चांद लगाने का काम करते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए इसे जन्नत माना जाता है। आपको बता दें कि यह सूरत से करीब 150 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें: Solo Travel Tips: मानसून में सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड ट्रिक्स का रखें ध्यान
गुजरात की धरती पर स्थित खूबसूरत और मनमोहक हिल्स का जिक्र होता है, तो कई लोग गिरनार हिल्स का नाम जरूर लेते हैं। यह हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक कारणों की वजह से भी सैलानियों बीच प्रसिद्ध माना जाता है।
गुजरात में जूनागढ़ के पास में स्थित गिरनार गुजरात का सबसे ऊंचा हिल्स माना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। गिरनार हिल्स की सबसे ऊंची चोटी से आसपास का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। मानसून में इस हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है। खासकर, बारिश में जब पहाड़ों से पानी गिरता है, तो नजारा कमाल का दिखाई देता है।
अगर आप मानसून में गुजरात के किसी समुद्री तट यानी बीच को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको आंखें बंद करके दीव पहुंच जाना चाहिए। आपको बता दें कि दीव को गुजरात का बेसी मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है।
अरब सागर के तट पर स्थित दीव में जब बारिश होती है, तो यहां स्थित बीच की खूबसूरती और ठंडी हवाएं पर्यटकों को खूब लुभाती है। यहां आप दीव फोर्ट की ऊंचाई से अरब सागर की हसीन लहरों को निहार सकते हैं। दीव से कुछ ही दूरी पर स्थित सोमनाथ और द्वारका जैसी शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विल्सन हिल्स सर्दी, गर्मी और मानसून में घूमने के लिए गुजरात का बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। इस खूबसूरत हिल्स को गुजरात का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
विल्सन हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ खूबसूरत दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि विल्सन हिल्स की ऊंचाई से अरब सागर की झलक भी देख सकते हैं। इस हिल्स से पंगरबाड़ी वन्यजीव अभयारण्य की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं। यहां कई पर्यटक मानसून ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने भी पहुंचते हैं। मानसून में यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।
इसे भी पढ़ें: Independence Day 2024: इन शानदार हिल स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने पहुंचें, तिरंगे में रंग जाएंगे
गुजरात में अन्य ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप मानसून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। इसके लिए आप, पोलो फॉरेस्ट, नलसरोवर पक्षी अभयारण्य, थोल झील, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पोरबंदर, सरदार सरोवर डैम और साबरमती रिवरफ्रंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@tourmyindia,s3.india
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।