herzindagi
best places to eat in rishikesh in hindi

ऋषिकेश जा रहे हैं तो इन जगहों पर खाएं खाना

ऋषिकेश घूमने के लिए एकदम बेस्ट जगह है। लेकिन खाने के मामले में भी आपको यहां बहुत कुछ मिलेगा। 
Editorial
Updated:- 2022-06-21, 16:42 IST

ऋषिकेश का नाम सुनते ही दिमाग में गंगा नदी, घाट और यहां की नाइट लाइफ नजर आने लगती है। यह एक ऐसी जगह है, जहां आप कभी अकेलापन महसूस नहीं कर सकते हैं। कहते हैं अच्छी जगह के साथ खाना भी अच्छा हो तो दिन बन जाता है। अक्सर लोगों की यह शिकायत होती है कि बाहर जाकर क्या खाया जाए? अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं और अच्छे खाने की तलाश में हैं आपको यहां के कुछ कैफे और रेस्टोरेंट एक्सप्लोर करने चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आपको खाने की डिफरेंट वैरायटी मिलेगी।

हैरी कैफे

harry cafeअगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं और आप व्यू के साथ अच्छे खाने का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको हैरी कैफे जाना चाहिए। यहां आपको चाय से लेकर पास्ता तक खाने की डिफरेंट वैरायटी मिल जाएगी। खाने के साथ-साथ यहां वीकेंड पर म्यूजिकल नाइट्स भी होती हैं। गंगा घाट के किनारे बसा यह कैफे परफेक्ट प्लेस है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कैफे लक्ष्मण झूला के पास ही है। इसलिए आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

अग्रवाल टी शॉप

अगर आप सस्ते में कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो अग्रवाल टी शॉप जाएं। हालांकि, यह एक छोटी सी दुकान है लेकिन काफी अच्छी। यहां आपको 40 रूपये में राजमा और छोले चावल मिल जाएंगे। यहां की चाय जरूर पीएं। यह दुकान लक्ष्मण झूला वाली ही रोड़ पर है।

इसे भी पढ़ें:ये हैं मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड, खाते ही आ जाएगा मजा

गंगा व्यू कैफे

ganga view cafeयह कैफे लक्ष्मण झूला के पास स्थित है। यहां का सीटिंग सिस्टम कुछ इस तरीके से बनाया गया है कि आप खाने के साथ -साथ नदी को भी देख सकते हैं। अब खुद सोचिए एक तरफ स्वादिष्ट खाना, दूसरी तरफ नदी, ऐसे में आप यहां घंटों समय बिता सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:मिनियन क्लब से लेकर हॉगवर्ट्स तक, जानिए दिल्ली के शानदार Themed कैफेज के बारे में

भंडारी रेस्टोरेंट

bhandari cafeयह प्यारा सा रेस्टोरेंट लक्ष्मण झूले के पास बसा है। जहां आपको न केवल अच्छा खाना मिलेगा, बल्कि यह तक पता चलेगा कि वह लोग कैसे बनाते हैं। खासतौर पर अगर आपको साउथ इंडियन फूड पसंद है तो इस रेस्टोरेंट में जरूर जाएं। कम दाम में टेस्टी फूड के लिए यह परफेक्ट जगह है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।