जब भी कहीं घूमने की बात होती है तो अक्सर महिलाएं पुरुषों के साथ ही बाहर जाना पसंद करती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें यह उचित लगता है। हालांकि, अगर आप अकेले या फिर अपनी दोस्तों के साथ बाहर जाने का मन बना रही हैं तो कर्नाटक राज्य का दौरा किया जा सकता है। इसके हलचल भरे शहरों से लेकर शांत समुद्र तटों, हरे-भरे जंगलों और प्राचीन मंदिरों तक, कर्नाटक में कई जगहें हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बनाएंगी। आप यहां पर अकेले भी जा सकती हैं या फिर अपने फीमेल ग्रुप के साथ ट्रिप को प्लान कर सकती हैं।
कर्नाटक का बेंगलुरु शहर आपको मॉडर्न लाइफ का अहसास करवाता है तो वहीं इस राज्य में कई प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कर्नाटक की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप बिना किसी झिझक के आसानी से घूमने के लिए जा सकती हैं-
अगर आप अपनी आंखों से प्राचीन समय को एक बार फिर से देखना चाहती हैं तो आपको कर्नाटक में हम्पी जाना चाहिए। यह एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और यहां पर आपको कई अविश्वसनीय खंडहरों से लेकर प्राचीन मंदिरों को देखने का मौका मिलेगा। यह शहर कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था। आज दुनिया भर से लोग इस जगह को देखने के लिए आते हैं। हम्पी घूमने का सबसे अच्छा तरीका पैदल या साइकिल है। इस शहर को महिलाओं के लिए बेहद ही सुरक्षित माना जाता है। इतना ही नहीं, यहां के स्थानीय लोग भी बेहद मिलनसार हैं।
अगर आप कर्नाटक घूमने के लिए गई हैं तो आपको कूर्ग को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इसे “भारत का स्कॉटलैंड“ भी कहा जाता है और यह एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी हरी-भरी हरियाली, कॉफी के बागानों और खूबसूरत वॉटरफॉल के लिए जाना जाता है। अगर आपको प्रकृति के बीच रहना और उसका आनंद लेना अच्छा लगता है तो आपको कूर्ग जाना चाहिए। जब आप यहां पर हैं तो आप हरे-भरे कॉफी बागानों के बीच आराम कर सकती हैं या फिर ताडियांडामोल पीक या पुष्पगिरी जैसी जगहों पर ट्रेक करें। इतना ही नहीं, प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए एबी फॉल्स और इरुप्पू फॉल्स की यात्रा करें। वहीं, वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर करने के लिए नागरहोल नेशनल पार्क का दौरा करें।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-ब्रेकअप के बाद दिल हो गया है दुखी, तो दोस्तों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने
गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा सा तटीय शहर है जो अपने शांत समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। कर्नाटक में आप इस जगह पर अपना वक्त बिता सकती हैं। यह स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। गोकर्ण एक तीर्थ स्थल भी है, और आप महाबलेश्वर मंदिर और महा गणपति मंदिर सहित क्षेत्र के कुछ सबसे खूबसूरत मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप यहां पर ओम बीच और कुडले बीच जैसे बीच पर आराम कर सकती हैं या फिर योग व मेडिटेशन क्लास ले सकती हैं। वहीं, पैराडाइज़ बीच और हाफ मून बीच तक नाव की सवारी करना ना भूलें।
यह भी पढ़ें-Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का प्लान बनाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।