दुनिया में सबसे पावरफुल है इन देशों का पासपोर्ट, जानें किस नंबर पर है भारत

विदेश घूमने का शौक रखते हैं तो फिर आपको जरूर मालूम होना चाहिए कि किन-किन देशों का पासपोर्ट पावरफुल है और किनका पासपोर्ट सबसे कमजोर है। आइए जानते हैं।

 

most powerful passports in world

Most Powerful Passports In World: कुछ देशों को छोड़कर दुनिया के किसी भी कोने में घूमने जाने के लिए हर भारतीय पर्यटक को एक कागज की जरूरत होती है, जिसे हम पासपोर्ट के नाम से जानते हैं।

अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है, तो आप दूसरे देश में घूमने या किसी अन्य काम के लिए भी नहीं जा सकते हैं। इसलिए विदेश घूमने या किसी काम से जाना हो है तो पर्यटक के पास भारतीय पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है।

लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किन देशों का पासपोर्ट सबसे अधिक स्ट्रांग है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? इस आर्टिकल में हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पासपोर्ट सबसे ताकतवर माना जाता है।

दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट किस देश का है?

most powerful passports in world in hindi

अगर बात करें कि दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट किस देश का है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार पहले सिंगापुर दूसरे स्थान पर और पहले स्थान पर जापान था। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी लिस्ट में अब पहले स्थान पर सिंगापुर, दूसरे स्थान पर जर्मनी और तीसरे स्थान पर जापान हैं।

इसे भी पढ़ें:कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट-वीजा और क्या है अंतर? आप भी जानें

सबसे पावरफुल पासपोर्ट होने का क्या मतलब है?

अब यह जान लेना बहुत जरूरी है कि सबसे पावरफुल पासपोर्ट होने का क्या मतलब होता है। दरअसल, यह कहा जाता है कि जिस देश का पासपोर्ट जितना स्ट्रांग होता है उस देश के लोग अधिक से अधिक देशों में बिना वीजा लिए घूमने जाया जा सकता है।(ई-पासपोर्ट क्या है?)

कहा जा रहा है कि पासपोर्ट के मामले सबसे पावरफुल उभरने के बाद सिंगापुर के लोग बिना वीजा के दुनिया के लगभग 192 देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा जापानी पासपोर्ट के साथ लगभग 189 देशों में घूमने के लिए जा सकते हैं।

दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

most powerful passports

अब यह जान लेते हैं कि दुनिया के सबसे 10 शक्तिशाली पासपोर्ट किन-किन देशों का है। इसके अलावा यह भी बताने जा रहे हैं कि ये देश कितने देशों में बिना वीजा लिए घूमने जा सकते हैं।

  • 1.सिंगापुर (192 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 2.जर्मनी, इटली स्पेन (190 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 3.ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जापान, लक्ज़मबर्ग, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (189 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 4. डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड, यूके (188 देश में घूमने जा सकते हैं)(क्या अपग्रेड हो सकता है फ्लाइट टिकट?)
  • 5. बेल्जियम, चेक गणराज्य, माल्टा, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड (187 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 6.ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, पोलैंड (186 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 7. कनाडा, ग्रीस (185 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 8. लिथुआनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (184 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 9. लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (183 देश में घूमने जा सकते हैं)
  • 10. एस्टोनिया, आइसलैंड (182 देश में घूमने जा सकते हैं)

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग क्या है?

world passport ranking

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान है। भारत के लोग लगभग 57 देशों में बिना वीजा घूमने के लिए जा सकते हैं। पाकिस्तान इस मामले में 160 वें स्थान पर है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर बताया गया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik,travelandleisureasia)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का है?

    दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है।
  • इंडियन पासपोर्ट कितना पावरफुल है?

    2023 की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन पासपोर्ट 80 वें नंबर पर है। भारत के लोग लगभग 57 देशों में बिना वीजा घूमने के लिए जा सकते हैं।
  • सबसे कमजोर पासपोर्ट किस देश का है?

    सबसे कमजोर पासपोर्ट अफगानिस्तान का है।