herzindagi
packing tips if you are planning for long trip in monsoon in hindi

मानसून में करनी है लंबी ट्रिक? इस तरीके से करें पैकिंग

मानसून में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है। अगर आप मानसून में लॉन्ग ट्रिप पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आपको किस तरह से पैकिंग करनी चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 17:05 IST

अगर आप मानसून में लॉन्ग ट्रिप पर जा रही हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको पैकिंग करते समय भी कुछ जरूरी सामान अपने साथ रखना चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि मानसून में लॉन्ग ट्रिप पर जाने से पहले आपको क्या-क्या चीजें पैक करनी चाहिए। 

1)वॉटरप्रूफ बैग 

how to do packing if you are planning for long trip in monsoon

आपको मानसून में भले ही कार या ट्रेन से ट्रैवल करना हो पर आपको वॉटरप्रूफ बैग साथ में कैरी करना चाहिए। इससे आपका सामान सुरक्षित रहता है और कोई भी चीज भीगती नहीं है। इसके साथ ही, आपको हैंड टॉवल भी बैग में जरूर रखनी चाहिए और कुछ पुराने न्यूज़ पेपर भी रखने चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आप सामान को पेपर से ही साफ कर सकें। 

इसे भी पढ़ें-मसूरी के अलावा एक्सप्लोर करें ये जगहें, भीड़भाड़ से अलग मिलेगा सुकून

2)मेडिकल किट रखें 

मानसून में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा होता है, इसलिए आपको अपने साथ मेडिकल किट रखनी चाहिए। मेडिकल किट में आपको एंटीबायोटिक जरूर रखनी चाहिए। साथ ही, फर्स्ट एड किट भी रखें। इसके साथ-साथ आपको मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम भी जरूर रखना चाहिए। 

 इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बेहद पास बसा है भारत का पहला हिल स्टेशन, जानें इसे किसने बसाया 

3)प्लास्टिक कवर 

फोन, चार्जर, इयरफोन आदि के लिए प्लास्टिक कवर रखें और इन सभी सामानों को इस कवर में ही रखें, क्योंकि पानी पड़ने के कारण ये सामान खराब भी हो सकते हैं। इसके अलावा, आपको सिंथेटिक कपड़े पैक करने चाहिए, ताकि कपड़े आसानी से सूख जाएं। इन्हें आप प्रेस किए बिना भी कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा, आपको बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रेसर भी रखना चाहिए। 

4)वॉटरप्रूफ शूज

आपको मानसून में स्पोर्ट शूज रखने की जगह वॉटरप्रूफ शूज ही कैरी करने चाहिए। इससे आपके जूते भीगते नहीं हैं और इससे आपको चलने-फिरने में दिक्कत महसूस नहीं होगी।  (भारत की हाइकिंग डेस्टिनेशन)

यह विडियो भी देखें

मानसून में लॉन्ग ट्रिप पर आपको ये सभी सामान कैरी करना चाहिए। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।