Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिल रही है लंबी छुट्टी, बजट ट्र‍िप के ल‍िए बेस्‍ट रहेंगी ये जगहें

इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्‍त तो जन्‍माष्‍टमी 4 स‍ितंबर को पड़ रही है। दोनों ही फेस्‍ट‍िवल शुक्रवार को हैं। ऐसे में आपको तीन द‍िन की छुट्टी म‍िल जाएगी और आराम से ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-23, 17:47 IST
travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend

अगर आप भी काफी समय से कहीं घूमने का प्‍लान बना रही हैं, लेक‍िन छुट्टी कम होने की वजह से हर बार प्‍लान कैंस‍िल हो जाता है, तो इस बार आपके पास अच्‍छा मौका है। साल 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को है और जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। यानी अगर आपको शुक्रवार की छुट्टी मिल जाती है तो शनिवार और रविवार के साथ लगातार 3 दिन का ब्रेक मिल जाएगा।

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के लंबे वीकेंड पर कहां जाएं?

ऐसे में 3 दिन की छुट्टी में बहुत दूर जाने के बजाय ऐसी जगह जा सकती हैं जहां आने-जाने में ज्‍यादा समय न लगे। अगर आप दिल्ली-NCR से ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां कम समय में पहुंचकर घूम भी सकती हैं, वो भी बजट में। इस बार सिर्फ ऋषिकेश या जयपुर जैसे ऑप्शन ही नहीं बल्कि कुछ अलग जगहों को भी ट्राई किया जा सकता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के लंबे वीकेंड के लिए कुछ अच्छे और बजट-फ्रेंडली ऑप्शंस।

1. भरतपुर में बिताएं सुकून भरे 3 दिन

अगर आपको भीड़भाड़ से दूर थोड़ी शांत जगह पसंद है तो आप भरतपुर जा सकती हैं। दिल्ली से यह जगह बहुत ज्यादा दूर नहीं है और यह जगह नेचर लवर्स को जरूर पसंद आएगी। भरतपुर का केवलादेव नेशनल पार्क बहुत ही खूबसूरत है। यहां आपको एक से एक पक्षियां देखने को म‍िल जाएंगी। तीन दिन के ब्रेक के लिए यह जगह इसलिए भी ठीक है क्योंकि आपको बहुत लंबा ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली से भरतपुर करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है।

travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend (1)

Image Credit- Incredible India

2. अलवर-स‍रीस्का जाएं

इस लंबे वीकेंड में आप राजस्‍थान के अलवर भी जा सकती हैं। यहां आपको इतिहास और नेचर दोनों का मजा म‍िलेगा। दिल्ली से अलवर की दूरी करीब 180 किलोमीटर है, इसलिए तीन दिन की छुट्टी में यहां जाना आपके ल‍िए आसान रहेगा। अगर आपको वाइल्डलाइफ पसंद है तो यहां से सरिस्का को भी प्लान में शामिल कर सकती हैं। कम दूरी की वजह से आने-जाने में ज्यादा समय नहीं जाएगा और तीन दिन में ट्रिप में आप आराम से दोनों जगहों को कवर कर लेंगी।

travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend (2)

Image Credit- Rajasthan Tourism

3. लैंसडाउन में पहाड़ों के बीच लें ब्रेक

अगर आपकाे ह‍िल स्‍टेशंस पसंद ह‍ैं तो आप लैंसडाउन जा स‍कती हैं। दिल्ली से यह करीब 270 किलोमीटर दूर है और आप आराम से लगभग 5 से 6 घंटे में पहुंच जाएंगी। यह जगह उन लोगों के लिए बेस्‍ट रहेगी जिन्हें पहाड़ों पर समय ब‍िताना पसंद है।

travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend (3)

Image Credit- incredible india

4. ऋषिकेश के बाद जाएं श‍िवपुरी

ऋषिकेश को भले ही लोग लंबे समय से वीकेंड ट्रिप के लिए चुनते आए हैं, लेकिन तीन दिन की छुट्टी के लिए यह अब भी अच्छा ऑप्शन है। दिल्ली से आप आराम से यहां पहुंच जाएंगी। इस बार आप वही त्र‍िवेणी घाट, राम झूला या परमार्थ न‍िकेतन छोड़कर श‍िवपुरी जा सकती हैं। यहां से आसपास और भी कई जगहें हैं। खास बात तो यह है क‍ि यह जगह एडवेंचर लवर्स के लि‍ए बेस्‍ट है।

travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend (4)

Image Credit- Incredible india

5. आगरा में घूमिए, बिना ज्यादा छुट्टी लिए

अगर आप सिर्फ एक छोटी लेकिन मजेदार ट्रिप चाहती हैं तो आगरा भी जा सकती हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां ताजमहल के अलावा और भी कई ऐतिहासिक जगहें हैं जहां आप घूम सकती हैं। इसके अलावा यहां का खान-पान भी बहुत स्‍वाद‍िष्‍ट है। आप यहां आगरा में शॉप‍िंग का मजा भी ले सकती हैं। यहां आप आराम से दो द‍िन में घूम लेंगी। रव‍िवार को घर आकर आप आराम कर सकती हैं।

travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend (5)

Image Credit- Incredible india

6. नीमराना में लें ब्रेक

अगर आपका मन ऐसी जगह जाने का है जहां बहुत लंबी रोड ट्रिप न करनी पड़े तो नीमराना जा सकती हैं। यह हमारी पर्सनल सलाह है क‍ि यहां जरूर जाएं। दिल्ली से नीमराना करीब 120-150 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां का नीमराना फोर्ट और आसपास का नजारा इतना खास होता है क‍ि आपकी ट्र‍िप यादगार हो जाएगी।

travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend (6)

Image Credit- Incredible india

7. मथुरा-वृंदावन में मनाएं जन्माष्टमी का वीकेंड

जन्माष्टमी के लंबे वीकेंड के लिए मथुरा और वृंदावन का ऑप्शन भी देख सकती हैं। हालांक‍ि, इस दौरान यहां काफी भीड़ देखने को म‍िल सकती है। दिल्ली से मथुरा-वृंदावन करीब 150 किलोमीटर के आसपास है। अगर आप जन्‍माष्‍टमी के मौके पर यहां जाने का प्लान बना रही हैं तो होटल और आने-जाने की व्यवस्था पहले से ही कर लें।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से कैसे प्‍लान करें पोखरा की ट्रिप? जानें बेस्‍ट रूट, घूमने की जगहें और पूरा ट्रैवल गाइड

travel tips for raksha bandhan and janmashtami long weekend (7)

Image Credit- Incredible India

बजट ट्रिप को सस्ता रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप तीन द‍िन की ट्रि‍प को बजट में प्‍लान करना चाहती हैं ताे ये ट‍िप्‍स आपके काम आ सकते हैं-

  • बहुत महंगे होटल की जगह बजट होटल या होम स्टे लें।
  • शुक्रवार की छुट्टी का फायदा उठाकर सुबह जल्दी निकलें या गुरुवार की रात को ही न‍िकल जाएं।
  • आने-जाने के लिए बस या ट्रेन का ऑप्शन भी देख सकती हैं।
  • सिर्फ घूमने के लिए हर जगह कैब लेने के बजाय लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
  • एक ट्रिप में बहुत ज्यादा जगह कवर करने की कोशिश न करें।
  • फेमस जगहों के आसपास महंगे रेस्टोरेंट की जगह लोकल खाना ट्राई करें।
  • रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे मौके पर होटल की बुकिंग आखिरी समय पर न करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से काशी कैसे जाएं? घाटों की महाआरती से लेकर बनारसी जायके तक, जानें सब कुछ

इस बार कहां जाना रहेगा सबसे सही?

अगर आप बहुत कम समय में छोटी ट्रिप चाहती हैं तो नीमराना, अलवर या आगरा आपके ल‍िए अच्छे ऑप्शन रहेंगे। वहीं, अगर आपका मन पहाड़ों पर जाने का है तो लैंसडाउन जा सकती हैं। इसके अलावा नेचर और शांति चाहिए तो भरतपुर अच्छा रहेगा और एडवेंचर और गंगा किनारे घूमना पसंद है तो ऋषिकेश और श‍िवपुरी जाएं। अगर खास तौर पर जन्माष्टमी देखना चाहती हैं, तो मथुरा-वृंदावन की ट्र‍िप सही रहेगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI

FAQ
दिल्ली के पास सस्ती जगहें कौन सी हैं?
भरतपुर, नीमराना और अलवर कम बजट में 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शंस हैं।
जन्माष्टमी पर मथुरा में होटल बुकिंग कब करें?
त्योहार पर भारी भीड़ रहती है, इसलिए हफ्ते भर पहले ऑनलाइन बुकिंग कर लें।
मॉनसून में लैंसडाउन जाना सही है?
जा सकते हैं, लेकिन पहाड़ी रास्ता होने के कारण तेज बारिश में संभलकर ड्राइविंग करना जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।