वीकेंड ट्रिप प्लॉन करते समय इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आप इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आपको ट्रिप प्लॉन करते हुए कुछ छोटे-छोटे टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। 
Updated:- 2023-11-25, 13:06 IST
easy travel tips to plan weekend trip

पूरे सप्ताह काम करने के बाद जब शनिवार का दिन आता है तो मन करता है कि कहीं बाहर घूमने जाया जाए। काम की टेंशन और थकान को दूर करने के लिए एक छोटी सी ट्रिप पर जाना यकीनन एक अच्छा विचार है। चूंकि आपके पास घूमने के लिए केवल दो ही दिन होते हैं तो ऐसे में सही तरह से प्लानिंग करना बेहद जरूरी होता है। 

अगर वीकेंड ट्रिप की सही तरह से प्लानिंग ना किया जाए तो इससे आप ना केवल ओवरबजट हो जाते हैं, बल्कि आपको ट्रिप पर भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं, कई बार आपको अगले दिन काम की छुट्टी भी लेनी पड़ जाती है।

आपके साथ ऐसा कुछ भी ना हो, इसके लिए आपको वीकेंड ट्रिप के लिए एक प्रॉपर प्लानिंग करनी चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप एक बेहतरीन वीकेंड ट्रिप प्लॉन कर सकते हैं-

बनाएं बजट
road trip

वीकेंड ट्रिप प्लानिंग का यह सबसे पहला व जरूरी स्टेप है। जब भी आप वीकेंड ट्रिप पर जाने का विचार बनाएं तो आपको पहले अपने बजट को सेट करना चाहिए। एक बार जब आपको पता चल जाता है कि आप वीकेंड ट्रिप पर कितने पैसे खर्च कर सकते हैं, तब आपके लिए डेस्टिनेशन से लेकर होटल आदि की बुकिंग करना काफी आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: बंद पड़े रहने के कारण आने लगी है ट्रेवल लगेज से बदबू? इन टिप्स की मदद से करें इसकी सफाई

तय करें डेस्टिनेशन

 

destination

एक बार बजट सेट करने के बाद आपको डेस्टिनेशन सलेक्ट करना चाहिए। कोशिश करें कि आप ऐसा डेस्टिनेशन चुनें, जो बहुत अधिक दूर ना हो, जिससे आपको आने-जाने में बहुत अधिक टाइम वेस्ट ना करना पड़े।

खासतौर से, वीकेंड ट्रिप पर जाते समय इस बात का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इतना ही नहीं, आप जिस जगह पर जाने का मन बना रही हैं, वहां पर कार से लेकर बस या ट्रेन से कनेक्टिविटी हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे आपके लिए आना-जाना काफी आसान हो जाएगा।  (फैमिली ट्रिप प्लान कैसे करें?)

करें लाइट पैकिंग

चूंकि आप वीकेंड ट्रिप पर जा रही हैं, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप लाइट पैकिंग ही करें। आप सिर्फ दो दिन की आउटिंग पर हैं तो अपने साथ केवल जरूरत की चीजें ही रखें। जिससे आपको घूमते समय बहुत अधिक सामान कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

साथ रखें स्नैक्स
light snacks

हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप वीकेंड ट्रिप पर अपने साथ कुछ स्नैक्स जरूर कैरी करें। आमतौर पर, लाइट स्नैक्स दो दिन में खराब नहीं होते हैं। इन्हें अपने साथ रखना हमेशा ही अच्छा रहता है।

सबसे पहले तो आपके अतिरिक्त पैसे खर्च होने से बच जाते हैं। इसके अलावा, जब आप बाहर का अनहेल्दी फूड नहीं खाते हैं तो इससे आपकी सेहत पर भी कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के पास हैं ऐसे पांच वीकेंड गेटवे जो बना देंगे आपकी शॉर्ट ट्रिप को शानदार

इवेंट को करें चेक

वीकेंड ट्रिप पर जाने से पहले कोशिश करें कि आप वहां पर होने वाले इवेंट्स, फेस्टिवल्स या अन्य एक्टिविटीज को एक बार चेक कर लें। दरअसल, हर जगह पर समय-समय पर तरह-तरह के इवेंट आर्गेनाइज होते हैं। ऐसे में जब आप इस समय पर घूमने के लिए जाते हैं तो आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलता है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।