त्योहारों पर पूड़ी तलने के लिए कौन सा तेल है सबसे हेल्दी? चेक करें ये 5 ऑप्शन

त्योहारों पर पूड़ियां तलने के लिए सही तेल का चुनाव सेहत और स्वाद दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यह लेख पूड़ी तलने के लिए पांच हेल्दी तेल ऑप्शन के बारे में है। यहां देखें लिस्ट।
Updated:- 2026-10-30, 18:05 IST
Best Oil for Frying Puri

Best Oil for Frying Puri: त्योहारों का मौका हो और खाने की थाली में गरमागरम पूड़ियां न हों, ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, कई खास मौकों पर घरों में पूरियां बनाई जाती हैं, लेकिन स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि पूरी तलने के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि तेज आंच पर तलने के दौरान तेल जल्दी खराब न हो और खाने का स्वाद भी सही रहे।

NIH की रिसर्च की माने तो, डीप फ्राई करने के लिए ऐसा तेल चुनना बेहतर होता है जो तेज तापमान सह सके और गर्म होने पर जल्दी खराब न हो। आइए जानते हैं पूड़ी तलने के लिए पांच अच्छे ऑप्शन।

पूड़ी तलने के लिए हेल्दी तेल ऑप्शन

त्योहार के सीजन में हर किसी के घरों में पूड़ी बनाई जाती है। ऐसे में आज ही जान लें कि हेल्दी तेल कौन सा है? आइए जानते हैं यहां।

1. राइस ब्रान ऑयल

राइस ब्रान ऑयल यानी चावल की भूसी से निकाला जाने वाला तेल डीप फ्राई करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका स्मोक पॉइंट लगभग 232-232 डिग्री सेल्सियस होता है, इसलिए यह तेज तापमान पर खाना तलने के लिए सही है। यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

PURI OIL

image credit-magnific

2. मूंगफली का तेल

भारतीय रसोई में मूंगफली के तेल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। मूंगफली के तेल का स्मोक पॉइंट लगभग 230 डिग्री सेल्सियस होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा होती है और यह डीप फ्राई करने के लिए उपयुक्त विकल्प है। हालांकि, मूंगफली से एलर्जी वाले लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

3. देसी घी

त्योहारों पर जब पूड़ियां देसी घी में बनती हैं तो उसकी खुशबू और स्वाद ही कुछ और होता है। दरअसल, घी में फैट ज्यादा होता है, लेकिन ये दूसरे तेलों के मुकाबले जल्दी खराब नहीं होता। तेज आंच पर भी ये ज्यादा स्थिर रहता है। इसका स्मोक पॉइंट लगभग 230 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है, हालांकि यह घी की गुणवत्ता और उसमें मौजूद नमी व अन्य तत्वों पर निर्भर करता है।

2 (1)

image credit-magnific

4. रिफाइंड ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल आमतौर पर सलाद और हल्का खाना बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन रिफाइंड ऑलिव ऑयल को तेज तापमान पर तलने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका स्मोक पॉइंट लगभग 240 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो सकता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- शुद्ध बादाम का तेल घर पर ही बनाएं, ये 2 आसान तरीके आएंगे काम

5. एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा होती है। रिफाइंड एवोकाडो ऑयल का स्मोक पॉइंट लगभग 270 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है, इसलिए यह हाई-हीट कुकिंग के लिए उपयुक्त है। हालांकि, भारत में यह दूसरे विकल्पों की तुलना में महंगा और कम आसानी से उपलब्ध हो सकता है।

HEALTHY OIL

image credit-magnific

पूड़ी तलते समय इन बातों का रखें ध्यान?

त्योहार पर पूड़ियां तो सबको पसंद हैं, लेकिन अगर तलने का तरीका गलत हो तो वही स्वादिष्ट पूड़ियां सेहत बिगाड़ सकती हैं।

  • तेल को इतना ज्यादा गर्म मत करें कि उसमें से धुआं निकलने लगे। धुआं निकलने का मतलब है तेल खराब होने लगा है।
  • पूड़ियां तलते समय आंच को एक जैसा रखें। अगर तेल ठंडा होगा तो पूड़ियां ज्यादा तेल पी लेंगी और अगर बहुत ज्यादा गर्म होगा तो तेल जल्दी खराब हो जाएगा।
  • बचे हुए तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से बचें। ये सेहत के लिए ठीक नहीं है।
  • अगर तेल में से जलने की बदबू आ रही है या उसका रंग काला पड़ गया है तो उसे दोबारा बिल्कुल इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- गोभी के कीड़े निकालने का देसी जुगाड़, बस लगाएं सरसों का तेल

सिर्फ अच्छा तेल चुन लेना ही काफी नहीं है। त्योहार पर इस बात का भी ध्यान रखें कि आप कितनी पूड़ियां खा रहे हैं। दिन भर में बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
पूड़ी तलने के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?  
राइस ब्रान ऑयल और रिफाइंड मूंगफली का तेल पूरी तलने के अच्छे विकल्प हैं। इनमें से चुनाव करते समय तेल की गुणवत्ता, उसकी संरचना और इस्तेमाल करने के तरीके का ध्यान रखें।
क्या पूड़ी तलने के लिए देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं?  
हां, पूड़ी तलने के लिए देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसमें संतृप्त वसा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर है।
क्या एक ही तेल को बार-बार गर्म करके पूड़ियां तलना सही है?  
नहीं, तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें हानिकारक यौगिक बन सकते हैं। खासकर जब तेल से धुआं निकलने लगे, उसका रंग गहरा हो जाए तो उसका दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।