फटी एड़ियों पर रातभर लगाकर छोड़ दें यह तेल, सुबह तक कम हो जाएगा रूखापन

फटी एड़ियों से परेशान हैं? जानिए नारियल तेल लगाने का सही तरीका, 5 आसान स्टेप्स में पाएं मुलायम एड़ियां। नीचे दी गई बातों का रखें ध्यान।
Updated:- 2026-10-23, 17:18 IST
how to use coconut oil for cracked heels

How To Use Coconut Oil For Cracked Heels: बदलते मौसम में एड़ियों का फटना काफी आम है। बहुत बार ऐसा होता है कि त्वचा इतनी रूखी हो जाती है की एड़ियों पर मोटी परत जमने लगती है और चलने-फिरने में दर्द होने लगता है। ऐसे में पैरों का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए नारियल तेल मदद कर सकता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए, तो एड़ियां मुलायम हो सकती हैं। आइए जानते हैं नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फटी एड़ियों पर नारियल तेल लगाने का सही तरीका

अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो लगाएं नारियल तेल। यह त्वचा को मुलायम बनाता है। नीचे दिए हुए तरीकों से जानें लगाने का तरीका।

1. गुनगुने पानी में पैर भिगोएं

सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी कर लें। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो। अब अपने पैरों को 10 से 20 मिनट तक पानी में ही रखें। इससे एड़ियों की कठोर त्वचा नरम हो सकती है और आगे के काम के लिए भी आसानी होती है।

cracked heels warm water

image credit-magnific

2. हल्के हाथों से साफ करें एड़ियां

पैरों को भिगोने के बाद प्यूमिक स्टोन या मुलायम फुट स्क्रबर की मदद से एड़ियों डेड स्किन को धीरे-धीरे साफ करें। त्वचा को जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे चोट लग सकती है। अगर आपको डायबिटीज है या आपकी त्वचा काफी नाजुक है, तो इस स्टेप को छोड़ दें और डॉक्टर की सलाह लें।

3. तौलिए से अच्छी तरह सुखाएं

इसके बाद एक साफ तौलिये से पैरों को अच्छें से पोछे। उंगलियों के बीच की जगह भी अच्छी तरह सुखाना जरूरी है, ताकि नमी जमा न रहे।

यह भी पढ़ें- फटी हुई एड़ियों को इन 5 चीजों की मदद से करें मॉइस्चराइज

4. एड़ियों पर लगाएं नारियल तेल

अब थोड़ा सा शुद्ध नारियल तेल लें और इसे एड़ियों तथा तलवों पर लगाएं। करीब 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें। इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी। अगर इसे लगाने से खुजली या जलन जैसी दिक्कत लगे, तो तेल लगाना बंद कर दें।

cracked heels oil

image credit-magnific

5. सूती मोजे पहनकर सोएं

नारियल तेल लगाने के बाद साफ सूती मोजे जरूर पहनें। रातभर तेल लगा रहने देने से त्वचा को नमी मिलती है। सुबह उठकर हल्के साबुन और पानी से पैर धो लें।

wear socks for cracked heels

इन बातों का रखें खास ध्यान

नारियल का तेल पैरों पर लगाते वक्त नीचे दी गई खास बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • अगर एड़ियों में गहरी दरारें हैं, खून आ रहा है या सूजन ज्यादा है, तो खुद से इलाज न करें।
  • ऐसी स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के नारियल तेल या कोई भी घरेलू नुस्खा न लगाएं।
  • अगर एड़ियों में बार-बार दरारें पड़ती हैं या लगातार दर्द बना रहता है, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है।
  • डायबिटीज या स्किन से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए।
  • दरारें ठीक होने के बाद भी पैरों की नियमित देखभाल और मॉइस्चराइजर लगाना जारी रखें।

फटी हुई एड़ियों के दर्द से परेशान हैं, तो ऊपर बताए गए उपाय को जरूर फॉलों करें।

यह भी पढ़ें- फटी हुई एड़ियों के लिए रामबाण हैं घर में रखी ये 3 चीजें, आप भी करें ट्राई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit-magnific

FAQ
क्या रोज फटी एड़ियों पर नारियल तेल लगा सकते हैं?
हां, रोज रात को सोने से पहले थोड़ा नारियल तेल लगाकर सूती मोजे पहन सकते हैं, इससे एड़ियां जल्दी मुलायम होती हैं।
फटी एड़ियों के लिए कौन सा नारियल तेल बेहतर है?
वर्जिन और कोल्ड-प्रेस्ड शुद्ध नारियल तेल ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें नमी बनाए रखने वाले गुण ज्यादा होते हैं।
नारियल तेल के अलावा फटी एड़ियों के लिए और क्या कर सकते हैं?
ज्यादा पानी पिएं, पैरों को साफ और मॉइस्चराइज रखें, नंगे पैर चलने से बचें और बहुत ज्यादा केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल न करें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।