क्रिसमस पर दिल्ली के इन मॉल का नजारा होता है सबसे शानदार, बच्चों के साथ जाएं घूमने

दिल्ली में क्रिसमस के दौरान चर्च, बाजार, और मॉल खूबसूरत रोशनी और सजावट से जगमगाते हैं। यहां एक हफ्ते पहले ही आपको सजावट देखने को मिल जाएगी।
best malls in delhi to celebrate christmas festival

मॉल एक ऐसी जगह है, जहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास होता है। इसलिए, यहां परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन, मॉल में आपको सबसे ज्यादा भीड़ त्योहारों के समय देखने को मिलेगी। ऐसा इसलिए, क्योंक, इस समय मॉल की सजावट बेहद सुंदर होती है। मॉल में क्रिसमस के मौके पर म्यूजिक, सुंदर डेकोर और सांता क्लॉज के इवेंट्स का आयोजन होता है। यहां बच्चों के लिए सांता क्लॉज के कपड़े पहने लोग होते हैं, जो उन्हें उपहार देते हैं और उनके साथ फोटो करवाते हैं। क्रिसमस के समय मॉल में विशेष डिस्काउंट और ऑफर्स मिलते हैं, जो शॉपिंग के शौकीनों को फायदा पहुंचाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मॉल्स के बारे में बताएंगे, जहां हर साल सुंदर डेकोरेशन होती है।

डीएलएफ एम्पोरियो

best malls in delhi to celebrate christmas festival

दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित इस मॉल को क्रिसमस के मौके पर खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। यह दिल्ली के शानदार और प्रीमियम मॉल्स में से एक है। इसलिए, बच्चों के साथ-साथ आपको भी यहां घूमने में अच्छा लगेगा। हर साल इस मॉल को क्रिसमस के अवसर पर एक विशेष थीम पर सजाया जाता है। केवल मॉल ही नहीं, यहां के लग्जरी ब्रांड भी अपने दुकान की अच्छी सजावट करते हैं। मॉल में दुनिया के टॉप लग्जरी ब्रांड मौजूद हैं, जैसे कि Gucci, Louis Vuitton, Prada और Chane जैसे शॉप देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप वसंत कुंज के एम्बिएंस मॉल में भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।

V3S मॉल

best malls in delhi to celebrate christmas festival2

ब्रांडेड स्टोर से लेकर टेस्टी खाने वाले कैफे से भरा यह मॉल, क्रिसमस पर तरह-तरह के गेम्स के लिए भी जाना जाता है। यहां भी आपको एक हफ्ते पहले ही क्रिसमस की सजावट देखने को मिल जाएगी। 3 मंजिलों में फैला यह मॉल निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास है। अगर आप वीकेंड पर भी कभी कहीं घूमना चाहते हैं, तो यहां अपना समय बिता सकते हैं। मॉल में बच्चों के लिए अलग से गेम्स एरिया बनाया गया है। इसलिए, बच्चों को यह जगह पसंद आएगी। दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में Delhi-NCR की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें

सेलेक्ट सिटी वॉक

best malls in delhi to celebrate christmas festival3

अगर दिल्ली में सबसे अच्छे मॉल की बात हो रही है, तो इसमें सेलेक्ट सिटी वॉक का नाम जरूर आएगा। यह दिल्ली के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मॉल में से एक माना जाता है। इस मॉल के मल्टीप्लेक्स, किड्स जोन, फूड कोर्ट, कैफे और रेस्तरां में आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी। मॉल के बाहर एक खुला आउटडोर एरिया है। जहां आप बच्चों के गेम्स खेल सकते हैं। हर साल यहां क्रिसमस पर सुंदर सजावट की जाती है। इसलिए, अगर आप अच्छी तस्वीरें करवाने और वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए मॉल खोज रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली के आस-पास घूमने के लिए अच्छी जगहें बच्चों को पसंद आएगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP