गुड़गांव के आसपास घूमने का प्लान है तो इन एडवेंचर जगहों को करें एक्सप्लोर

अक्सर बगल में मौजूद खूबसूरत और एडवेंचर जगह को छोड़कर हम और आप किसी दूर या फिर पहाड़ी जगहों पर जाने का प्लान करते हैं। लेकिन जब यह मालूम चलता है कि पास में ही एक नहीं बल्कि कई खूबसूरत और एडवेंचर जगह है तो फिर दूर जाने का मन नहीं करता है। ऐसे में अगर आप भी गुड़गांव यानी गुरुग्राम के आसपास एडवेंचर जगह पर मौज-मस्ती करना चाहते हैं तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम आपको गुड़गांव के आसपास में मौजूद कुछ बेहतरीन एडवेंचर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोहना हिल्स व्यूपॉइंट (Sohna Hills)

अगर आप दिल्ली के आसपास किसी बेहतरीन और एडवेंचर जगह की तलाश में है तो फिर आपको सोहना हिल्स व्यूपॉइंट घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। आपको बता दें कि मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां आप रॉक क्लाइम्बिंग के साथ-साथ ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। सोहना हिल्स व्यूपॉइंट में आप सोहना झील और एडवेंचर कैंप जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। सोहना हिल्स गुड़गांव से लगभग 27 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें:भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए IRCTC का बेहतरीन तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
डी एडवेंचर पार्क (De Adventure Park)

गुड़गांव से लगभग 30 मिनट की दूरी पर मौजूद डी एडवेंचर पार्क एक बेहतरीन जगह है। यहां आप बाइक राइड, रस्सी चढ़ाई, माउंटेन क्लाइम्बिंग, जिप लाइन आदि कई एडवेंचर एक्टिविटीज का मज़ा उठा सकते हैं। यहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर एक साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा शिखर एडवेंचर पार्क भी आप धमाल करने जा सकते हैं।(मोरनी हिल्स में इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा)
दमदमा झील (Damdama Lake)

गुड़गांव से आसपास सबसे फेमस है दमदमा झील, जहां सबसे अधिक लोग भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। झील के आसपास ऊंचे-नीचे पहाड़ और घने जंगल आपके सफ़र को और भी यादगार बना देंगे। आपको बता दें कि यह झील प्रवासी पक्षियों की लगभग 190 से अधिक प्रजातियों का घर भी हैं। मानसून के समय इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां आपको वीकेंड से हजारों लोग घूमते हुए दिख जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं हरियाणा के ये खूबसूरत हिल्स
सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य (Sultanpur Bird Sanctuary)

दिल्ली या गुड़गांव के आसपास घूमने और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा उठाने के लिए सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य एक बेस्ट जगह है। यहां आप ट्रैकिंग करने के साथ-साथ जीप सफारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। कहा जाता है कि यहां पक्षियों की आश्चर्यजनक प्रजातियां पाई जाती हैं। सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य के अलावा आप अरावली जैव विविधता पार्क घूमने के जा सकते हैं। यह गुड़गांव से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@delhitour,haryana)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।