herzindagi
bengaluru bande mahakali famous temple places time and all details

बेंगलुरु के इस मंदिर में काली माता बैठी हैं शांत रूप में, देवी का ऐसा स्वरूप देखने के लिए आप भी जाएं

आमतौर पर मंदिरों में महाकाली के उग्र स्वभाव की पूजा होती हैं। लेकिन मंदिर में माता को शांत दिखाया गया है। देश में ऐसा मंदिर आपने शायद ही कहीं देखा होगा।
Editorial
Updated:- 2024-10-21, 18:40 IST

बेंगलुरु में ऐसे कई मंदिर है, जो पूरे देश में सबसे अलग और खास माने जाते हैं। सिलिकॉन सिटी के नाम से जाना जाने वाला यह शहर बहुत सारी इमारतें और पार्क से भरा हुआ है। यहां की ऐतिहासिक जगहें केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। इसी तरह यहां एक ऐसा मंदिर है, जो माता का काली को समर्पित है। आपने आज तक माता काली के कई मंदिर देखे होंगे। लेकिन बेंगलुरु का यह मंदिर सबसे अलग है।

आपने आज तक काली माता की प्रतिमा और तस्वीरें क्रोध के रूप में देखी होगी। जिसमें माता अपनी जीभ निकाले गुस्से से देख रही हैं। लेकिन बेंगलुरू के इस मंदिर में आपको माता का शांत स्वरूप देखने को मिलेगा। गैविपुरम गुट्टाहल्ली में बंदे महाकाली मंदिर बेंगलुरु के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में खास जानकारी देंगे।

बेंगलुरु में माता काली का अनोखा मंदिर

MAHAKALI

देवी महाकाली को समर्पित इस मंदिर में माता सौम्य रूप में विराजमान हैं। मंदिर गविपुरम गुट्टाहल्ली में केम्पमबुधि झील के किनारे एक पहाड़ी पर स्थित है। आपको माता के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ाई करनी होगी। इस मंदिर में आपको देवी का स्वरूप एक चट्टान पर दिखेगा। क्योंकि देवी का स्वरूप एक चट्टान पर उकेरा गया है। देखने से आपको लगेगा कि यहां माता की मूर्ति चट्टान को काटकर बनाई गई है। माता की मूर्ति को लगभग 3 फीट ऊंचा बनाया गया है। यहां आपको माता मुस्कुराते हुए शांत रूप में नजर आएंगी। यह भारत के फेमस मंदिर में से एक है।

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में इस मंदिर को माना जाता है इच्छा पूरी करने वाली जगह, दर्शन के लिए जाएं

कैसे जाएं मंदिर दर्शन करने

bande mahakali

इस मंदिर में भले ही माता शांत रूप में है, लेकिन यहां इलाज जादू, मंत्र, वशीकरण, नजर दोष का होता है। माना जाता है कि लोग अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए पूर्णिमा और अमावस्या के दिन खास तौर पर पूजा करवाते हैं। अमावस्या को छोड़कर शुक्रवार और मंगलवार के दिन मंदिर में आना शुभ माना जाता है। अभिषेक जल प्राप्त करने के लिए मंदिर के अंदर रहने का विशेष समय सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक है।

  • बस से- केन्गेरी बस टर्मिनल से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां से मंदिर तक पहुंचने में आपको करीब 15 से 20 मिनट लग सकते हैं।
  • लोकेशन- नंबर 75, श्री बंदे, महाकाली मंदिर, केम्पाबुधि केरे येरी, गविपुरम गुट्टाहल्ली , केम्पेगौड़ा नगर, बेंगलुरु
  • समय- सुबह 6:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक
  • यह बेंगलुरु के फेमस मंदिरों में से एक है।

इसे भी पढ़ें- लंका विजय के बाद इस गुफा में रहते थे बजरंगबली, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।