Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:58 PM IST

बारिश में जन्नत बन जाता है गोवा, दूधसागर फॉल्‍स समेत घूमें ये 5 खूबसूरत जगहें

मानसून में गोवा घूमने की प्‍लान‍िंग काफी लोग करते हैं। दरअसल, इस समय यहां पर ज्‍यादा भीड़ भी नहीं रहती है।
Updated:- 2026-08-15, 15:00 IST
goa travel tips in monsoon

गोवा का नाम सुनते ही ज्‍यादातर लोगों के मन में बीच, पार्टी, समुद्र का ही ख्याल आता है, लेक‍िन अगर आप गोवा को अलग अंदाज में देखना चाहती हैं, तो बार‍िश के मौसम में जरूर जाएं। इस दौरान इस जगह की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। जून से सितंबर के बीच यहां हरियाली बढ़ जाती है, झरने पानी से भर जाते हैं और जंगलों का नजारा भी काफी खूबसूरत दिखने लगता है।

ऐसे में इस मौसम में बीच पर बैठकर नजारे देखने के साथ-साथ झरने और हरियाली वाली जगहों को ट्रिप में शामिल भी करें। आइए जानते हैं गोवा की ऐसी 5 जगहों के बारे में, जो बारिश में और भी खूबसूरत लगती हैं।

1. दूधसागर फॉल्स

अगर बारिश में गोवा घूमने जा रही हैं तो दूधसागर फॉल्स को अपनी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर रखें। मानसून में यहां पानी का बहाव काफी सुंदर नजर आता है और आसपास की हरियाली इसकी खूबसूरती और बढ़ा देती है। गोवा टूरिज्म के मुताबिक, दूधसागर झरना करीब 1017 फीट की ऊंचाई से गिरता है और यह भगवान महावीर वाइल्डलाइफ सेंचुरी के इलाके में है।

goa travel tips in monsoon (2)

2. मांडोवी नदी

बारिश के मौसम में गोवा की मांडोवी नदी के आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत लगता है। इस नदी को मांडवी या महादायी नदी भी कहते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा भागदौड़ वाली ट्रिप नहीं चाहतीं तो नदी के आसपास समय बिता सकती हैं। गोवा टूरिज्म के मुताबिक, यहां से पणजी, ओल्ड गोवा और आसपास के इलाकों को देखने के ल‍िए क्रूज का ऑप्‍शन भी म‍िल जाता है।

यह भी पढ़ें- लेट नाइट हैंगआउट्स पसंद हैं? भारत के ये 4 शहर आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए

3. फोर्ट अगुआड़ा

अगर आपको नेचर के साथ थोड़ी हिस्ट्री भी पसंद है तो फोर्ट अगुआड़ा भी जा सकती हैं। यह गोवा के फेमस किलों में से एक है। बारिश में किले के आसपास की हरियाली काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है, जिससे पुराने किले का लुक और भी अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- पहली बार गोवा जाने वाला लगभग हर टूरिस्ट करता है ये 4 गलतियां, आप मत दोहराना

4. नेत्रावली वाइल्डलाइफ सेंचुरी

अगर आपको भीड़ से दूर हरियाली के बीच घूमना पसंद है तो आप गोवा के नेत्रावली वाइल्डलाइफ सेंचुरी (Netravali Wildlife Sanctuary Goa) भी जा सकती हैं। यहां करीब 250 तरह की पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं और इस जंगल के बड़े हिस्से में साल भर हरे-भरे रहने वाले पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे। बारिश में तो जंगल का रंग और भी हरा हो जाता है। अगर आप नेचर और बर्ड वॉचिंग पसंद करती हैं तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी।

goa travel tips in monsoon (1)

5. म्‍हादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी

बारिश में गोवा के जंगलों को करीब से देखना है तो म्‍हादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी (Mhadei Wildlife Sanctuary) भी घूम सकती हैं। यह गोवा की बड़ी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में से एक है। यहां जंगल के रास्ते में कई छोटी-छोटी नदियां भी मिलती हैं। यह जगह उन लोगों के लिए एकदम सही है जिन्हें बीच से ज्‍यादा जंगल, पेड़-पौधे और शांति पसंद हो।

यह भी पढ़ें- मानसून में करना है एडवेंचर? दूधसागर फॉल्स ट्रैक की पूरी ट्रैवल गाइड जानें

बारिश में गोवा घूमते समय इन बातों का रखें ध्यान

बारिश में गोवा की खूबसूरती जरूर बढ़ जाती है, लेकिन इस मौसम में थोड़ी सावधानी भी जरूरी है।

  • समुद्र में तैरने न जाएं। मानसून में तेज अंडरकरंट काफी खतरनाक हो सकता है।
  • झरनों के पास ज्यादा आगे न जाएं। क्‍योंक‍ि कई बार पानी का फ्लो अचानक से बढ़ जाता है।
  • फिसलने वाले रास्तों पर आराम से चलें।
  • रेनकोट और छाता साथ रखें।
  • मोबाइल और जरूरी सामान को वाटरप्रूफ बैग में रखें।
  • जंगल या वाइल्डलाइफ एरिया में बिना गाइड के ऐसे रास्तों पर न जाएं जहां जाने की अनुमति न हो।
  • किसी झरने या जंगल वाली जगह पर जाने से पहले उस दिन की एंट्री वगैरह जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें- 1 ट्रिप, 5 शक्तिपीठ! जानिए ह‍िमाचल प्रदेश में कम समय और कम बजट में कैसे करें दर्शन?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/Incredible india

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।