Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:45 PM IST

पहली बार गोवा जाने वाला लगभग हर टूरिस्ट करता है ये 4 गलतियां, आप मत दोहराना

गोवा जाना मतलब हर दिन पार्टी करना, महंगी गाड़ियां किराए पर लेना और खूब पैसे खर्च करना नहीं होता। कई यात्री इसी सोच के कारण वहां ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनका पूरा ट्रिप खराब हो जाता है।
Updated:- 2026-07-22, 23:50 IST
4 mistakes every first time goa tourist makes you dont repeat it

गोवा घूमने का प्लान हर साल लाखों लोग बनाते हैं। सोशल मीडिया के इस जमाने में हर कोई इस जगह को अलग-अलग तरह से डिस्क्राइब करता है। किसी के लिए यह पार्टी डेस्टिनेशन, तो किसी के लिए समुद्र किनारे सुकून के पल बिताने के लिए अच्छी जगह है। वायरल वीडियो के कुछ सेकेंड में चमकते बीच, महंगी बाइक, बीच पार्टी, विदेशी पर्यटक और लग्जरी रिसॉर्ट देखकर लोग आकर्षित होते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि जैसा आप देख रहे हैं असल में आपको वहां का नजारा वैसा ही मिले। यही कारण है कि लोग गोवा पहुंचकर कई गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अक्सर पर्यटक करते हैं।

पहली बार गोवा जाने वाले यात्री इन गलतियों को करने से बचें

कई यात्रियों को लगता है कि गोवा के किसी भी बीच पर जाएंगे, तो उन्हें हर जगह रातभर पार्टी ही करने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि हर बीच एक जैसा खूबसूरत नहीं है। कुछ बीच ऐसे हैं जहां आपको शांति मिलेगी। अक्सर वीडियो में पार्टी का जो नजारा आप देख रहे होते हैं, असल में हर बीच पर आपको ऐसा व्यू नहीं मिलता।

इसे भी पढे़ं- मानसून में करना है एडवेंचर? दूधसागर फॉल्स ट्रैक की पूरी ट्रैवल गाइड जानें

कैब या स्कूटी रेंट करते समय गलतियां

कैब और स्कूटी रेंट पर लेते समय कई लोग गाड़ी की हालत पर सही से ध्यान नहीं देते। वो दुकानदार की बातों में आ जाते हैं और टेस्ट ड्राइव भी नहीं करते। इससे गाड़ी में अगर कोई बड़ी दिक्कत आती है, तो इसका खर्च वह आपसे मांगने लगते हैं। कई दुकानदार आपका फोन लेकर खुद गाड़ी की वीडियो शूट करने लगते हैं। ऐसे में वह जरूरी निशान (डेंट) को वीडियो में नहीं दिखाते और बाद में सिक्योरिटी मनी काटने की कोशिश करते हैं। 

4 mistakes every first time goa tourist makes you dont repeat i

सही गाड़ी का चयन न करना करना

कुछ जगहों पर गोवा की सड़कें बहुत ज्यादा खराब हैं। बीच वाले एरिया में ऐसा ज्यादा देखने को मिलेगा, यहां बड़े-बड़े खड्डे और एक समान जमीन नहीं होने की वजह से नीचे से कम ऊंचाई वाली गाड़ियां पत्थरों से टकराते हुए चलती हैं। ऐसे में जब आप घूमने के बाद वापस आकर दुकानदार को गाड़ी देती हैं, तो वे नीचे से गाड़ी पर निशान लगने की वजह से आपसे पैसे मांगते हैं। इसलिए, जब भी आप कार लें, तो फ्रंट बंपर यानी गाड़ी के सामने की तरफ नीचे वाले हिस्से की वीडियो पहले ही बना लें। कोशिश करें कि ऐसी गाड़ी रेंट पर न लें, जिसकी ऊंचाई नीचे से बहुत कम हो। जमीन से कार की ऊंचाई ज्यादा होगी, तो यह पत्थरों से टकराएगी नहीं

पहले ही होटल बुक कर लेना

कई लोग नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा का अंतर समझे बिना ही होटल बुक कर लेते हैं। जिन यात्रियों को गोवा के बीच पर सुकून के पल बिताने हैं, उनके लिए साउथ गोवा बेस्ट है। यहां के बीच साफ और शांति वाले होते हैं, जबकि नॉर्थ गोवा के बीच ऐसे नहीं हैं। नॉर्थ गोवा वाले बीच शोर-शराबे, पार्टी और भीड़ वाले हैं, जहां आपको शांति और सुकून का एहसास नहीं होने वाला। ऐसे में जब आप गोवा पहुंचती हैं, तो नॉर्थ और साउथ दोनों जगहों पर घूमने जाएंगी और अगर आपने पहले ही होटल बुक कर लिया, तो बाद में इसे बदलने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 

इसे भी पढे़ं- मुंबई के दहिसर की वो अधूरी बिल्डिंग, जिसके पास से भी गुजरने से डरते हैं लोग

North Goa vs South Goa

क्रूज पार्टी को लेकर गलतफहमी

गोवा घूमने आने वाले कुछ लोग क्रूज पर पार्टी करने का भी सपना भी लेकर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो उन्हें काफी आकर्षित करते है, लेकिन जैसा आप देख रहे हैं वैसा नहीं होता। क्रूज पानी के बीच में खड़े रहते हैं, जिस पर आपको एक बोट के जरिए ले जाया जाता है। पहले आप टिकट बुक करती हैं, जिसमें डिनर पैकेज, इवनिंग पैकेज और विदाउट मील जैसे ऑप्शन होते हैं। हर क्रूज का माहौल एक जैसा नहीं होता। महंगे क्रूज आपको लग्जरी लगेंगे, लेकिन गोवा में कुछ ऐसे भी क्रूज हैं, जहां जाने का एक्सपीरियंस कई लोगों को खराब रहा है।

Goa travel guide

गोवा घूमने पहुंचे यात्रियों को कभी भी  सड़कों पर क्रूज टिकट बेच रहे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अक्सर वह टिकट फीस ज्यादा लेकर आपको सस्ते और खराब क्रूज पर ले जाते हैं, जिससे आपके ट्रिप का सारा मजा किरकिरा हो जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

FAQ
गोवा में कौन से बीच पर घूमना अच्छा है?
गोवा में बाघा बीच, पालोलेम बीच और अंजुना बीच में घूमना अच्‍छा हो सकता है।
गोवा जाने के लिए किस एयरपोर्ट के लिए टिकट लेना होगा?
दक्षिण-मध्य में डाबोलिम (GOI) और उत्तरी गोवा में मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोपा/GOX) है, आप अपनी यात्रा की योजना के अनुसार इसका चुनाव करें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।