बेंगलुरु में इस समय बारिश से लोग परेशान हैं। क्योंकि, अधिक बारिश होने की वजह से जलभराव की समस्या हो गई है। लेकिन ऐसे मौसम में कपल्स रोमांटिक जगहों की तलाश करने लगते हैं। क्योंकि बारिश में मौसम सुहावना हो जाता है। अगर आप भी बेंगलुरु में बारिश के बाद किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां का नजारा बारिश के बाद और भी खूबसूरत हो जाता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
बेंगलुरु में रोमांटिक जगहें (Romantic Places Bangalore)
लालबाग बॉटनिकल गार्डन- बारिश के बाद यहां आपको चारो तरफ नजारा बस हरा-भरा लगेगा। क्योंकि पानी पड़ने के बाद पौधों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हवा भी ठंडी हो जाती है और मिट्टी की खुशबू आपके मन को सुकून देती है। लंबे वॉक और शांत समय बिताने के लिए बारिश के बाद इस जगह को बेहतरीन माना जाता है। यहां बगीचे को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। पौधे आपको सिंपल नहीं बल्कि अलग-अलग डिजाइन वाले बने हुए दिखेंगे, जब बारिश हो जाती है, तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं।
कब्बन पार्क (Places to Visit in Bangalore During Rain)
लालबाग की तरह बारिश के बाद कब्बन पार्क भी कपल्स के लिए समय बिताने के लिए एक रोमांटिक स्पॉट बन जाता है। बारिश के बाद तो यहां आप दोपहर में भी समय बिताने आ सकते हैं, क्योंकि आपको गर्मी नहीं लगेगी। हवा जब पेड़ों से और हरे-भरे घास से होकर गुजरती है, तो और भी ज्यादा ठंडक का अहसास करवाती है। हरे-भरे पेड़ों और बारिश की महक के बीच वॉक करना इस जगह को और भी ज्यादा कपल्स के लिए स्पेशल बनाता है।यहबेंगलुरु की रोमांटिक जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
उल्सूर झील (Bangalore Travel Guide)
बारिश के बाद अगर बेंगलुरु की अच्छी जगहों की बात होती है, तो इसमें उल्सूर झील का नाम जरूर आता है। क्योंकि, पानी गिरने के बाद यहां की खूबसूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसे बेंगलुरु की सबसे बड़ी और सबसे सुंदर झील में से एक माना जाता है। यहां आपको हमेशा कपल्स घूमते हुए नजर आएंगे लेकिन बारिश के समय इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।यहबैंगलुरु में बेस्ट कपल स्पॉटमाना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों