दिल्ली के आसपास स्थित इन हसीन झीलों के किनारे कब घूमने जा रहे हैं आप?

Beautiful Lakes Around Delhi: देश की राजधानी अपनी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। इसलिए यहां देश के हर कोने से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
दिल्ली में मौजूद इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार आदि जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कई बार इन जगहों पर अधिक भीड़ मौजूद रहती है और लोग किसी खूबसूरत जगह की तलाश करने लगते हैं।
झील की बात होती है तो दिल्ली से पहले किसी अन्य राज्यों का नाम लिया जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से दिल्ली के आसपास मौजूद झीलें सैलानियों की पहली पसंद बन रही हैं। दिल्ली के आसपास इन झीलों के किनारे मानसून के समय हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के आसपास में मौजूद कुछ हसीन और खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर, परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।
दमदमा झील (Damdama Lake)

दिल्ली के आसपास में मौजूद किसी बेहतरीन और हसीन झील की बात होती है तो सबसे पहले दमदमा झील का जिक्र जरूर होता है। अरावली की पहाड़ियों के बीच में मौजूद यह झील शांत वातावरण के साथ-साथ हसीन दृश्यों के लिए भी काफी फेमस है। (दिल्ली से 4 घंटे की दूरी पर मौजूद खूबसूरत जगहें)
दमदमा झील एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है। यहां सैलानी बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंचते हैं। मानसून के समय इस झील के किनारे सबसे अधिक सैलानी घूमने पहुंचते हैं, क्योंकि इस झील की खूबसूरती मानसून में चरम पर होती है।
- दूरी-दिल्ली से दमदमा झील की दूरी लगभग 66 किमी है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से सिर्फ 3 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं ये बेहद खूबसूरत जगहें
संजय झील (Sanjay Lake)

संजय झील दिल्ली के आसपास में मौजूद सबसे खूबसूरत झीलों में से एक मानी जाती है। 14 एकड़ में मौजूद यह झील हर रोज हजारों स्थानीय और बाहरी सैलानियों की मेहमान नवाजी करती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस झील के किनारे लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून का पल बिताने पहुंचते हैं।
झील के पानी में तैरते हंस, झील के किनारे-किनारे मौजूद भरे-भरे पेड़ पौधे और झील के बीच में मौजूद पानी का फव्वारा, इस झील की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। संजय वन में फोटो के लिए स्टेज स्थान भी सैलानियों के बीच काफी फेमस है।
पता- त्रिलोकपुरी
नैनी झील (Naini lake)

आपको बता दें कि यहां उत्तराखंड के नैनीताल में मौजूद नैनी झील की नहीं, बल्कि दिल्ली के मॉडल टाउन में मौजूद नैनी झील की बात हो रही है। नैनी झील सुगम्य और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जानी जाती है। यहां कई लोग वीकेंड में अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। यह झील बच्चों के लिए बेहद खास है, क्योंकि यहां नौका विहार करने की भी सुविधा है। (मानसून में खूबसूरत हो जाती हैं ये जगहें)
- पता-मॉडल टाउन, दिल्ली-110009
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की हसीन जगहों में शुमार इन फॉरेस्ट में कब घूमने जा रहे हैं आप?
तिमारपुर झील (Timarpur Lake)

दिल्ली और दिल्ली के आसपास में रहने वाले लोगों के लिए तिमारपुर झील का तोहफा बहुत जल्द मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि तिमारपुर झील को जुलाई में सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा।
यह खूबसूरत और हसीन झील पिछले कई दिनों से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 40 एकड़ में फैले तिमारपुर झील परिसर में सैलानी फूड कैफे, ओपन एयर थियेटर और ऑडिटोरियम जैसी कई बेहतरीन चीजों का लुत्फ सैलानी उठा सकते हैं।
पता-तिमारपुर झील के सबसे पास में विधान सभा मेट्रो स्टेशन है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@wiki,travelindiatravel)
- दिल्ली में कौन-कौन सी झील है?
- दिल्ली में नैनी झील, मॉडल टाउन और संजय झील है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।