हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के त्यौहार को माता सरस्वती के जयंती और जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शैक्षणिक संस्थान, मंदिर और घरों में माता सरस्वती की पूजा आयोजित की जाती है। सभी इस दिन माता सरस्वती की विधि विधान से पूजा करते हैं और ज्ञान की देवी मां सरस्वती से ज्ञान, विद्या और बुद्धि मांगते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में सुख-सौभाग्य बनी रहती है। यदि आप भी सरस्वती पूजा करने वाले हैं, तो माता को प्रसन्न करने के लिए इन पीले रंग के प्रसाद का भोग लगाएं।
बसंत पंचमी प्रसाद रेसिपी (Basant Panchami Prasad Recipe 2024)
राजभोग
राज भोग बनाने के लिए सामग्री
- 200 ग्राम पनीर
- 1 बड़ा चम्मच मैदा
- 2 कप पानी
- 1/2 किलो शक्कर
- 1/4 छोटे चम्मच पीला फूड कलर
- केसर आवश्यकतानुसार
- 1 छोटे चम्मच इलायची पाउडर
- 6-7 बादाम
- 6-7 काजू
राजभोग बनाने की विधि
- राजभोग केसर, इलायची पाउडर, बादाम, पिस्ता और काजू को साथ मिलाएं और पानी डालकर मध्यम आंच में पकाएं।
- एक थाली में पनीर लें और अच्छे से चिकना होने तक मसलें।
- नरम हो जाए तो मैदा लें और अच्छे से मिलाते हुए मसल लें।
- डो तैयार है छोटी-छोटी लोई लें और गोल-गोल लोई बना लें, लोई में ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण को भरें और बॉल को बंद करें दें।
- चीनी और पानी में फूड कलर डालकर तेज आंच में पकाएं और राजभोग बॉल्स को चाशनी में डालकर पकाएं।
- 15-20 मिनट तक राजभोग को पकाएं और हर पांच मिनट में पानी डालते रहें, ताकी चाशनी गाढ़ा न हो जाए।
- प्रसाद के लिए राजभोग तैयार है।
इसे भी पढ़ें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को जरूर लगाएं ये 5 भोग, मिल सकता है मनचाहा वरदान
बेसन जलेबी
बेसन जलेबी बनाने के लिए सामग्री
- एक कटोरी मैदा
- एक चौथाई कप बेसन
- आधा कप दही
- तलने के लिए तेल
- चाशनी के लिए चीनी
- आवश्यकतानुसार पानी
बेसन जलेबी बनाने की विधि
- जलेबी बनाने के लिए एक बाउल में मैदा, बेसन और बेकिंग सोडा को मिक्स करें।
- मिश्रण में पानी डालते हुए अच्छे से फेंट लें, ताकी गुठलियां न रहे।
- कुछ घंटों तक खमीर आने के लिए छोड़ दें।
- खमीर आ जाए तो अच्छे से फेंट लें और कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें।
- तेल गर्म हो जाए तो कपड़े में जलेबी का घोल डालें और गोल-गोल जलेबी बनाएं।
- जलेबी को दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेंक लें और एक बर्तन में निकाल लें।
- एक तरफ जलेबी के लिए चाशनी तैयार करें, चीनी, पानी और केसर डालकर अच्छे से पकालें।
- चाशनी तैयार हो जाए तो जलेबी को डालकर अच्छे से भीगने दें।
- कुरकुरी बेसन की जलेबी तैयार है खाने के लिए गरमा-गरम परोसें।
इसे भी पढ़ें: HZ Food School: बसंत पंचमी में बनाने वाले हैं गुड़ वाले चावल, तो पहले जानें रेसिपी के सही स्टेप्स
इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Dayपेज पर।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों