मानसून में राजस्थान के बांसवाड़ा घूम आएं, जयपुर से लेकर उदयपुर तक को भूल जाएंगी आप

Monsoon Trip In Banswara: मानसून में जयपुर से लेकर उदयपुर या जोधपुर घूमकर बोर हो गई हैं, तो इस बार बांसवाड़ा की धरती पर पहुंच जाएं। बांसवाड़ा की खूबसूरती देख देश की कई शानदार जगहों को भूल जाएंगी।
image

Rajasthan monsoon trip from delhi: दिल्ली एनसीआर से लेकर हिमाचल प्रदेश और गुजरात से लेकर राजस्थान के कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। मानसून का महीना जैसे ही शुरू होता है, वैसे ही कई लोग अपनों के साथ बारिश का लुत्फ उठाने किसी शानदार जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं। इस वक्त तो, हिमाचल या उत्तराखंड जाना सुरक्षित नहीं, इसलिए कई लोग राजस्थान का रुख करते हैं। मानसून में जयपुर या उदयपुर जैसी जगहों पर घूमकर बोर हो गई हैं, तो फिर आपको बांसवाड़ा पहुंच जाना चाहिए। मानसून में बांसवाड़ा की खूबसूरती देखने के बाद कई लोग हिमाचल से लेकर उत्तराखंड को भूल जाएंगे। आप भी दिल्ली से बांसवाड़ा के लिए ऐसे ट्रिप बनाएं।

दिल्ली से बांसवाड़ा कैसे पहुंचें?

दिल्ली से राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप दिल्ली से ट्रेन से लेकर, हवाई सफर या बस के द्वारा भी पहुंच सकती हैं। हालांकि, ट्रेन से बांसवाड़ा पहुंचना सबसे आसान और सस्ता माना जाता है।

  • ट्रेन से:- बांसवाड़ा के सबसे पास में रतलाम रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश में है, जो करीब 80 किमी दूर है। रतलाम रेलवे स्टेशन से टैक्सी का कैब लेकर बांसवाड़ा आसानी से पहुंच सकती हैं। इसके लिए आप ट्रेन संख्या 12432 या 12918 में टिकट बुक कर सकती हैं।
  • हवाई यात्रा से:- बांसवाड़ा के सबसे पास में उदयपुर हवाई अड्डा है, जो करीब 160 किमी दूर है। उदयपुर एयरपोर्ट से टैक्सी, कैब या उदयपुर बैस स्टैंड से बांसवाड़ा के लिए बसें चलती रहती हैं।
  • सड़क मार्ग:- सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से बांसवाड़ा पहुंचने में करीब 13-14 घंटे का समय लग सकता है। इसलिए आप ट्रेन से फ्लाइट के द्वारा ही दिल्ली से बांसवाड़ा पहंचने की कोशिश करें। दिल्ली से बांसवाड़ा की दूरी करीब 780 किमी है।

बांसवाड़ा क्यों प्रसिद्ध है?

banswara in rajasthan

बांसवाड़ा, राजस्थान की एक ऐसी जगह है, जो सर्दी और मानसून में पर्यटकों के लिए स्वर्ग बन जाती है। माही नदी के तट पर स्थित बांसवाड़ा को 'सौ द्वीपों काशहर' (City of Hundred Islands) के नाम से जाना जाता है। मानसून में इन द्वीपों की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है।
बांसवाड़ा, अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लेकर शांत और शुद्ध वातावरण के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। बांसवाड़ा के लुभावने और मनमोहक दृश्यों कई चर्चित जगहों को मात देता है। यह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ 'राजस्थान का चेरापूंजी' के नाम से भी जाना जाता है। बांसवाड़ा, शाही मेहमान नवाजी के साथ-साथ आदिवासी आभूषण, कपड़े और हस्तशिल्प के लिए भी जाना जाता है। यहां की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

बांसवाड़ा में घूमने की जगहें

बांसवाड़ा जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह कई अद्भुत और शानदार जगहों के लिए भी जाना जाता है। मानसून में बांसवाड़ा की कुछ जगहों पर घूमने के बाद आप अपने आपको स्वर्ग में होने का अहसास कर सकती हैं।

banswara best places to visit

बांसवाड़ा के मुख्य आकर्षण-

  • सागर झील
  • माही डैम
  • डायलाब झील
  • सिंगपुरा
  • जुआ वॉटरफॉल
  • और श्री त्रिपुर सुंदरी मंदिर के अलावा अन्य कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।

बांसवाड़ा में स्टे करने और खाने-पीने की जगहें

बांसवाड़ा, राजस्थान का एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। यहां मानसून से लेकर सर्दी और गर्मी में भी देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंच जाते हैं। इसलिए यहां सालों-साल आसानी से सस्ते में होटल मिल जाते हैं।
बांसवाड़ा में आप दीप होटल से लेकर होटल रॉयल पैराडाइस, द इम्पीरियल होटल और होटल लैंडमार्क में रूम बुक कर सकते हैं। इन होटल में राजस्थानी भोजन से लेकर विदेशी फूड्स भी खाने-पीने के लिए मिल जाती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@travelandleisureasia,whimsthatwoo

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP