सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो दिल्ली स्थित इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का लें मजा

छुट्टियों में तो लोग घूमने का प्लान बनाते ही हैं, यदि आप भी दिल्ली एनसीआर रहते हैं, तो आज हम आपको दिल्ली स्थित एक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-02, 15:28 IST
is asola bhatti wildlife sanctuary safe

सर्दियों का मौसम चल रहा है और यह समय घूमने फिरने के लिए बेस्ट है। सर्दियों में न बारिश होती है और न ही ज्यादा धूप होता है, इसलिए घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए यह बेस्ट मौसम है। दिल्ली वासियों के लिए घूमने-फिरने के लिए बहुत सी जगह आसपास है। सर्दियों में अक्सर लोग स्नोफॉल देखने के लिए शिमला, मनाली और नैनीताल समेत कई जगह घूमने के लिए जाते हैं। यदि आप जू, झील और सेंचुरी देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको दिल्ली स्थित असोला भाटी सेंचुरी के बारे में बताएंगे। यहां आप आसानी से जा सकते हैं और घंटों सेंचुरी का मजा लेकर अपनी छुट्टियां इंजॉय कर सकते हैं।

असोला भाटी सेंचुरी में देखने लायक चीजें

asola bhatti wildlife sanctuary

इस सेंचुरी में देखने लायक चीजों के बारे में बात करें तो आर्टिफिशियल वॉटरफॉल देख सकते हैं। इसके अलावा जो चीज देखने आए हैं यानी असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी उसका भी नजारा ले सकते हैं। इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 200 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां हैं, वहीं यह सेंचुरी 32.7 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्रफल में फैली हुई है। इस सैंचुरी में स्थित झील को नीली झील कहा जाता, इस झील का पानी नीले रंग का है, जो कि देखने में काफी सुंदर लगता है। इस आर्टिफिशियल झील में 100 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है, जो कि देखने में बेहद आकर्षक है।

असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बारे में

असोला भाटी वन्य अभयारण्य देखने में काफी सुंदर है, लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस सेंचुरी में लाने के लिए यहां आर्टिफिशियल तरीके से झरना या झील बनाया गया है। यह सेंचुरी काफी बड़ा है, जो कि दिल्ली के दक्षिण भाग को छुते हुए हरियाणा के गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे जिलों की सीमा को छूता है। इस सेंचुरी को तेंदुए की संरक्षण के लिए बनाया गया था। बता दें कि असोला भाटी अभयारण्यसाल 1986 में बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: नारनौल का धोसी पहाड़ क्यों है इतना फेमस, जानें इसके बारे में सब कुछ  

असोला भाटी सेंचुरी कैसे जाएं  

asola bhatti wildlife sanctuary ticket price

असोला भाटी सेंचुरी जाने के लिए आप मेट्रो का सहारा ले सकते हैं। सेंचुरी के नजदीक मेट्रो स्टेशन की बात करें, तो वह है तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन, बदरपुर मेट्रो स्टेशन, सराय मेट्रो स्टेशन, मोहन एस्टेट मेट्रो स्टेशन और सरिता विहार मेट्रो स्टेशन। इस सेंचुरी में जाने की सबसे अच्छी बात यह है कि यह फ्री ऑफ कॉस्ट है यानी आप यहां फ्री में जा सकते हैं। अंदर जाने के बाद सेंचुरी (भारत के बेस्ट सेंचुरी) घूमने के लिए जीप किराया कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आप सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कभी भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं ट्रैकिंग पर, तो कर्नाटक का ये हिल स्टेशन है सबसे सस्ता चॉइस 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।