herzindagi
Are Ceramic Utensils Non Vegetarian

चीनी मिट्टी के बर्तन खरीदने से पहले जान लें ये 4 बातें, वरना शाकाहारी लोगों को हो सकता है पछतावा

Are Ceramic Utensils Non Vegetarian:चीनी मिट्टी के कई बर्तनों को बनाने के लिए नॉनवेज चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप एक शाकाहारी हैं, तो आपको चीनी मिट्टी के बर्तन खरीदने से पहले कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए। आइए जानें, चीनी मिट्टी के बर्तन खरीदने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? 
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 17:08 IST

Are Ceramic Utensil Safe: अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। डेकोरेशन के लिए लोग शोपीस और अलग-अलग तरह के बर्तन घर में सजाते हैं। कुछ लोगों को महंगे और यूनीक बर्तन घर में सजाने का बहुत शौक होता है। वहीं, जब घर में कोई खास मेहमान आता है, तब ये बर्तन डाइनिंग टेबल की शोभा बढ़ाते नजर आते हैं। आपने अक्सर कांच और चीनी मिट्टी के बर्तनों को शोपीस में सजा हुआ देखा होगा। ये अपना शान बढ़ाने के साथ आपके मेहमानों के चेहरे पर भी खुशी ला सकते हैं। 

बहुत से लोग यह नहीं जानते कि हर चीनी मिट्टी का बर्तन शाकाहारी नहीं होता। अगर आप एक शाकाहारी हैं, तो आपको चीनी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लेना चाहिए। दरअसल, बहुत से चीनी मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए जानवरों से जुड़े तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी चीनी मिट्टी से बने बर्तनों और अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं,तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानें, चीनी मिट्टी के बर्तन मांसाहारी तो नहीं इस बात का कैसे पता लगाएं?

यह भी देखें- क्या पौधों के लिए चीनी मिट्टी का गमला है सही?

चीनी मिट्टी के कौन-से बर्तन नॉनवेज होते हैं?

Which ceramic utensils are non-veg

बोन चाइना पॉटरी का एक खास प्रकार है। इन्हें मांसाहारी कहा जाता है। इन्हें बनाने के लिए करीब 50 हड्डियों का चूर्ण बोन ऐश मिट्टी में मिलाया जाता है। अधिकतर इसे सूअर की हड्डियों से बनाया जाता है। इससे बर्तन मजबूत और पारदर्शी बनते हैं। ऐसे में अगर आप नॉनवेज से बने बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो आपको बोन चाइना पॉटरी बिल्कुल नहीं खरीदने चाहिए। 

यह विडियो भी देखें

कलर और शाइन चेक करें

Check color and shine

चामोइस लेदर का इस्तेमाल मिट्टी को चमकदार बनाने और किनारों को चिकना करने के लिए किया जाता है। वीगन पॉटरी में हाथ और स्पंज के इस्तेमाल से फिनिशिंग दी जाती है। ऐसे में बर्तन के कलर और शाइन से आप उसके शाकाहारी होने का पता लगा सकते हैं। 

समुद्री स्पंज का होता है इस्तेमाल

समुद्री जीवों से प्राप्त समुद्री स्पंज, नेचुरल स्पंज से भी चीनी मिट्टी के बर्तन बनाए जाते हैं। वहीं, शाकाहारी बर्तनों को बनाने के लिए सेल्यूलोज स्पंज का इस्तेमाल होता है, जो लकड़ी के रेशों से तैयार की जाती हैं। बता दें कि मिट्टी की ग्लेजिंग बनाने के लिए भी बकरी के बालों से बने ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। 

वीगन पॉटरी खरीदें

Buy Vegan Pottery

अगर आप अपने शोपीस और डाइनिंग टेबल पर एनिमल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आपको वीगन पॉटरी ही खरीदनी चाहिए। वीगन सिरेमिक्स भी नॉर्मल चीनी मिट्टी के बर्तनों जैसे ही चमकदार होते हैं। इन्हें पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 

यह भी देखें- मिट्टी के बर्तन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik/Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।