बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर कार्तिक आर्यन भारत के हॉटेस्ट वेजिटेरियन (शाकाहारी) बन गए हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई वोटिंग में यह बात सामने आई है। जी हां जानवरों के प्रति लगाव के लिए पेटा हर साल स्टार्स को सम्मानित करती है। इसके लिए एक ऐनुअल पोल करवाया जाता है। इस पोल में फिल्म इंडस्ट्री से हॉटेस्ट वेजिटेरियन सिलेब को चुना जाता है।
अनुष्का 2017 में पेटा इंडिया की ‘पर्सन ऑफ द ईयर’भी बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में पेटा इंडिया के लिए विज्ञापन किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “मैं अनुष्का शर्मा हूं और मैं वेजिटेरियन हूं।”
अनुष्का ने एक बयान में कहा, “वेजिटेरियन बनने का निर्णय मेरे अब तक के लिए गए सबसे अच्छे फैसलों में से एक है। अब मैं ज्यादा एनर्जी से भरपूर और हेल्दी महसूस करती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे खाने के लिए किसी पशु को कष्ट नहीं झेलना पड़ता है।”
Read more: क्या Zero कैलोरी फूड खाने से मिलेगा Zero साइज़ फिगर?
आपको बता दें कि इस साल कार्तिक आर्यन ने पहली बार इसमें जगह बनाई है और दूसरी हॉटेस्ट वेजिटेरियन हैं अनुष्का शर्मा जो कि 2017 में भी यह खिताब जीत चुकी हैं। अनुष्का PETA ऐड कैंपेन का हिस्सा हैं जिसमें वह बताती हैं कि वह वेजिटेरियन हैं। इसके अलावा वह दिवाली पर पटाके जलाने के भी खिलाफ हैं ताकि ध्वनि प्रदूषण से कुत्तों को दिक्कत न हो। अनुष्का का जानवरों के प्रति यह लगाव अक्सर देखा जाता है और समय-समय पर इसके लिए वह आवाज भी उठाती रहती हैं।
इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि वह दूसरी बार यह खिताब जीती हैं। कार्तिक आर्यन जिनको सबसे सेक्सी वेजिटेरियन का खिताब मिला है, वह भी जानवरों के प्रति निर्दयता की हमेशा खिलाफ रहते हैं। कार्तिक ने कहा कि ‘मीट इंडस्ट्री में जानवरों का दर्द सहने और उनकी मौत के सिर्फ एक वीडियो को देखकर मैं वेजिटेरियन बन गया। गाय, सुअर, चिकेन और दूसरे जानवरों के लिए अगर हम कुछ कर सकते हैं तो उन्हें खाना बंद कर दें।’
अगर आप भी अनुष्का शर्मा की तरह वेजिटेरियन बनने की सोच रही हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं क्योंकि कई रिसर्च से भी यह बात सामने आई है कि वेजिटेरियन लोग नॉनवेजिटेरियन की तुलना में ज्यादा समय तक जीते हैं। अगर आपको लगता है कि नॉन वेजिटेरियन से ज्यादा फायदा होता हैं, तो आपकी सोच बिल्कुल गलत है। अनुष्का शर्मा के अलावा इंडिया में कई सेलेब्स हैं, जो वेजिटेरियन रहकर भी काफी फिट हैं। आमिर खान, शाहिद, नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, जैकलीन समेत कई सेलेब्स वेजिटेरियन हैं और काफी फिट भी हैं। हम आपको ऐसा इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वेजिटरेयन होने के कई जबरदस्त फायदे हैं। आइए वेजिटेरियन होने के फायदों के बारे में जानें।
Read more: महीने में सिर्फ 4 बार खाएंगी इसे तो 70 साल तक कमजोरी नहीं आयेगी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।