herzindagi
anand mahindra shares video of gorgeous minicoy lakshadweep m

मालदीव की तरह खूबसूरत है भारत का यह आइलैंड, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने मालद्वीप जैसी खूबसूरत द्वीप का वीडियो शेयर किया है। यह द्वीप कहीं और नहीं भारत में ही स्थित है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-04-24, 18:47 IST

समर वेकेशन के लिए हर कोई खूबसूरत जगह जाना पसंद करता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग समुद्र किनारे जाते हैं। इसके लिए लोग देश ही नहीं विदेश भी जाते हैं। समुंदर का नीला पानी समर वेकेशन के लिए परफेक्ट माना जाता है। इंडिया से अधिकतर लोग समर वेकेशन के लिए मालदीव जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसे देख आप मालदीव भूल जाएंगे।

भारत का ये आइलैंड लक्षद्वीप पर स्थित छोटा मिनिकॉय आइलैंड है। इस जगह की तलाश बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने की है। वह भी इस आइलैंड की खूबसूरत देख इस जगह के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर कार्ल रॉक का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रॉक समुद्र तट पर टहलते हुए लक्षद्वीप के इस द्वीप के बारे में बता रहे हैं। वीडियो में उनके पीछे समुद्र का नीला पानी नजर आ रहा है। मिनिकॉय को कोरल रिंग्ड एटोल के नाम से भी जाना जाता है। बिजनेसमैन आनंद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह काफी अनोखा है। मैंने यहां छुट्टियां मनाने के बारे में क्यों नहीं सोचा। अगर आप में से कोई जाता है तो इस जगह की फोटो शेयर करना। आइए जानते हैं इस आइलैंड के बारे में और इसकी खासियत।

लक्षद्वीप आइलैंड का इतिहास

gorgeous minicoy lakshadweep island ()

मिनिकॉय आइलैंड को मलुक के नाम से भी जाना जाता है। लक्षद्वीप पर स्थित इस आइलैंड पर मलिकु भाषा बोली जाती है। इस द्वीप का प्राचीन नाम महिलाडू था। जिसका अर्थ है महिलाओं का द्वीप यह आइलैंड मालदीव के मुकाबले काफी पास है। यहां जाकर आप मालदीव को भूल जाएंगे। अगर आप समर वेकेशन का प्लान बना रहे हैं, तो आप लक्षद्वीप का प्लान बना सकते हैं। इस द्वीप के पास 11 गांव है, जो यहां की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर लाइट हाउस है जिसे अग्रेंजों के शासन काल के दौरान बनाया गया था। (भारत के सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)

इसे जरूर पढ़ेंःबहुत खूबसूरत हैं ये 5 भारतीय जगहें, लेकिन टूरिस्ट को जाने की नहीं है इजाजत

मिनिकॉय आइलैंड की खासियत

लक्षद्वीप के इस आइलैंड के चारों तरफ नारियल के पेड़ लगे हुए हैं। यहां पर आप बीच की सैर, पेडल नाव, सेलिंग, स्कूबा डाविंग, स्नॉरलिंग, कायकिंग, डीप सी फिशिंग और बोट रेस का आनंद ले सकते हैं। बोट रेस को इस लैंड पर जाहधोनी के रूप में जाना जाता है। इस लैंड पर हिंदी, इंग्लिश, महल भाषाएं बोली जाती है। यह द्वीप दक्षिण-पश्चिम तट से 200 से 450 किलोमीटर दूर लक्षद्वीप पर स्थित है। यह द्वीप टूना मछली के लिए जाना जाता है।ट्रेवल के लिए आपको यहां आसानी से कॉटेज मिल जाएगा।

यह विडियो भी देखें

मिनिकॉय आइलैंड की संस्कृति

gorgeous minicoy lakshadweep island in

इस लैंड में स्थित 11 गांव के घर बेहद खूबसूरती के साथ बनाए जाते हैं। यह आइलैंड अपने फोक डांस के लिए प्रसिद्ध है। फेस्टिवल के दौरान यहां लावा लोक नृत्य किया जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान कलरफुल नाव की रेस होती है जिसे जाधोनी कहा जाता है। यह आइलैंड टूना मछली पकड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मिनिकॉय द्वीप पर ट्यूना-कैनिंग फैक्ट्री भी है।

इसे जरूर पढ़ेंःइंडोनेशिया से लेकर मालदीव तक, इन देशों में घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को नहीं लेना पड़ता है वीजा

अगर आप समर वेकेशन के दौरान कुछ एडवेंचर एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं। भारत का ये द्वीप मालद्वीप के मुकाबले काफी सस्ता पड़ेगा। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik, wikibio

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।