herzindagi
ambubachi mela 2025 last day event know location and all details

अंबुबाची मेला 2025 खत्म होने से पहले परिवार के साथ देख आएं यहां का नजारा, जानें आखिरी दिन यहां क्या होता है खास

Kamakhya Temple Mela Last Day: अंबुबाची मेला के आखिरी दिन दिन के कपाट भी भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं। इस दिन मंदिर के पास खास आयोजन होता है, इसलिए मेला पूरे परिवार के साथ घूमने जाना आपको अच्छा लगेगा।
Editorial
Updated:- 2025-06-25, 11:54 IST

Ambubachi Mela 2025 Last Day: कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला 2025 का आयोजन हो रहा है। यह मेला 22 जून से शुरू हुआ है और 26 जून तक चलेगा। मंदिर असम के गुवाहाटी शहर में नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है। इस मौके पर हजारों लोग मेला के आखिरी दिन यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं। दर्शन करने जा रही महिलाएं ध्यान रखें कि मेला जितने दिनों तक चलता है, उतने दिन मंदिर के लिए कपाट बंद रहते हैं। इस दौरान आप माता के दर्शन नहीं कर पाएंगी। लेकिन यह मेला मंदिर के पास लगता है, इसलिए आपको इस मेला में घूमने का मौका मिलेगा। मेला के आखिरी दिन यहां खास आयोजन होता है, इस दिन मंदिर के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेला के आखिरी दिन क्या खास आयोजन होने जा रहा है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

अंबुबाची मेला 2025 के आखिरी दिन क्या होता है खास? (Ambubachi Mela Last Day Events)

  • इस दिन आपको मेला के बाहर साधु-संतों की भीड़ देखने को मिलेगी। ढोल बजाते साधु अपने पारंपरिक पोषाक में नजर आएंगे, जो लोगों को आकर्षित करते हैं।
  • मंदिर में आपको चहल-पहल ज्यादा देखने को मिलेगी। मेला का आखिरी दिन भीड़ भी ज्यादा होती है। क्योंकि, पूरे दिन 3 दिन बाद भक्तों को माता के दर्शन होने वाले हैं।
  • मेला के आखिरी दिन भक्तों को रजस्वला वस्त्र दिया जाता है, जिसे लेने के लिए भक्तों की भीड़ लग जाती है। इस कपड़े को भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। माना जाता है कि यह कपड़ा माता के राजस्वला के दौरान लाल हुआ है। यह मंदिर गुवाहाटी में दर्शन के लिए सबसे फेमस जगहों में से एक है। 

 इसे भी पढ़ें- Maa Kamakhya Temple: टूर पैकेज से भी जा सकते हैं मां कामाख्या देवी के दर्शन करने, जानें प्रति व्यक्ति कितना आएगा खर्च

Ambubachi Mela Last Day Events1

  • मंदिर के बाहर आपको पूजा से जुड़े तरह-तरह के सामान मिल जाएंगे, जिसे आप माता को चढ़ावे के लिए ले जा सकती हैं।
  • मेला के आखिरी दिन माता के दर्शन हो जाते हैं, इसलिए दर्शन के लिए निकलने से पहले समय का ध्यान रखें, क्योंकि भीड़ ज्यादा होने की वजह से भक्तों को दर्शन करके जल्दी बाहर निकलने के लिए कहा जाता है।
  • मेला के बाहर बच्चों के लिए भी तरह-तरह की चीजें खरीदने को मिलेंगी। इसलिए यहां अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन करने आना आपको अच्छा लगेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढे़ं-क्या है अंबुबाची मेला? जब 3 दिन तक इस मंदिर में पुरुषों की एंट्री हो जाती है बैन... जानिए इसके पीछे की मान्यता

 

Ambubachi Mela Last Day Events

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।