Alsi Laddu Recipe: भूल जाएंगे बेसन-बूंदी के लड्डू! इस सर्दी घर पर बनाएं अलसी का लड्डू, नोट करें रेसिपी

इस सर्दी बेसन के लड्डू भूल जाइए। जानिए घर पर अलसी के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है और स्वाद में भी बेस्ट है।
Updated:- 2026-11-27, 13:56 IST
Alsi Laddu Recipe

Image Credit: Gemini

Alsi Laddu Recipe: सर्दी आते ही घर में लड्डुओं की खुशबू फैलने लगती है। पहले बेसन और बूंदी के लड्डू बनते थे, लेकिन अब महिलाएं कुछ सेहतमंद ऑप्शन खोजती हैं। ऐसे में अलसी के लड्डू सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। ये स्वाद में भी बढ़िया लगते हैं और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। एक बार खा लेंगी, तो आप बेसन के लड्डू भूल जाएंगी।

ठंड में शरीर को गर्मी और ताकत देगा अलसी के लड्डू

सर्दियों में अक्सर हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं, जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है और थकान ज्यादा होने लगती है। हमारी दादी-नानी सर्दी में अलसी के लड्डू बनाती थीं। इसमें ओमेगा-3, फाइबर और गर्माहट होती है। ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है। चलिए जानते हैं घर पर अलसी के लड्डू बनाने की सबसे आसान रेसिपी।

अलसी के लड्डू क्यों हैं इतने खास?

अलसी के लड्डू सर्दियों की पारंपरिक मिठाई है। इसे भुनी हुई अलसी, गुड़, देसी घी और मेवों से बनाया जाता है। इसमें चीनी नहीं होती है, बल्कि गुड़ होता है। इसलिए, ये ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। सर्दी में रोज एक लड्डू खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और ताकत भी आती है।

Alsi Ke Laddu Image Credit: Pinterest (Shomu Mathur)

अलसी के लड्डू बनाने के लिए सामान नोट कर लें

सामग्री

  • अलसी: 1 कप (लगभग 150 से 250 ग्राम)
  • गुड़, कद्दूकस किया हुआ: 3/4 से 1 कप
  • देसी घी: 1/4 से 1/2 कप
  • बादाम, काजू, सूखा नारियल, खरबूजे के बीज या मखाना
  • इलायची पाउडर और सोंठ पाउडर

अलसी के लड्डू बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

स्टेप 1

सबसे पहले कढ़ाई को धीमी आंच पर रखें। इसमें अलसी डालकर धीरे-धीरे भूनें। जब अलसी चटकने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझिए भुन गई है। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडी होने के बाद मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। पाउडर ज्यादा बारीक नहीं, थोड़ा दरदरा ही रखें।

स्टेप 2

अब थोड़े से घी में कटे हुए मेवे या सूखा नारियल हल्का सा भून लें। फिर इन्हें दरदरा कूट लें। अब एक बड़े बर्तन में अलसी का पाउडर, भुने हुए मेवे, इलायची पाउडर और सोंठ पाउडर को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

अब कढ़ाई में घी डालें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। धीमी आंच पर इसे चलाते रहें।गुड़ पिघलकर थोड़ा झागदार हो जाए, तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि गुड़ को ज्यादा देर तक न पकाएं। ज्यादा पकाने से लड्डू सख्त हो जाएंगे।

Alsi Ke Laddu Recipe In Hindi Image Credit: Pinterest (akankitchen)

स्टेप 4

अब गरम गुड़ वाले मिश्रण को सूखे मिश्रण के बीच में डालें और अच्छे से मिलाएं। मिश्रण जब हाथ से छूने लायक गरम रह जाए, तब छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ज्यादा ठंडा होने पर लड्डू नहीं बनेंगे, इसलिए थोड़ा गरम रहते ही बना लें। लड्डू बनाकर एयर-टाइट डिब्बे में रख लें।

अलसी के लड्डू नरम और टेस्टी बनाने के लिए 4 जरूरी टिप्स

  • ज्यादा भूनने से अलसी कड़वी हो जाती है। बस चटकने तक ही भूनें।
  • गुड़ को सिर्फ पिघलने तक ही पकाएं। ज्यादा पकाने से लड्डू पत्थर जैसे सख्त हो जाएंगे।
  • घी कम होगा, तो लड्डू बिखर जाएंगे। घी ज्यादा होगा, तो लड्डू पिघल जाएंगे।
  • मिश्रण ठंडा हो गया, तो लड्डू नहीं बनेंगे। इसलिए हाथ सहने लायक गरम रहते ही बना लें।

अलसी के लड्डू कब और कैसे खाएं?

  • सर्दी में रोज सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद एक लड्डू खाना सबसे अच्छा है।
  • इसके साथ एक गिलास गरम दूध पी लें, तो और भी फायदा होगा। बच्चों को आधा लड्डू देना ही काफी है।

यह भी पढ़ें- Mooli Ki Chutney Recipe: अचार नहीं, मूली के पत्तों से बनाएं तीखी चटनी, तुरंत नोट करें रेसिपी

अलसी के लड्डू कितने दिन तक खराब नहीं होते हैं?

अगर लड्डू को एयर-टाइट डिब्बे में रखा जाए, तो ये 15 से 20 दिन तक आसानी से खराब नहीं होते हैं। फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। बस डिब्बे में नमी न जाने दें।

Flaxseed Laddu Benefits Photo Credit: Pinterest

अलसी के लड्डू खाने के फायदे

  1.  अलसी में ओमेगा-3 होता है, जो जोड़ों के दर्द को कम करता है।
  2.  इसमें फाइबर ज्यादा होता है, इसलिए पेट साफ रहता है और कब्ज नहीं होती।
  3.  अलसी, गुड़ और घी की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दी में शरीर गर्म रहता है।
  4.  रोज एक लड्डू खाने से बाल मजबूत होते हैं और त्वचा में चमक आती है।

इस सर्दी बाजार से महंगी मिठाई लाने की जगह घर पर ही अलसी के लड्डू बनाइए। ये बनाने में आसान हैं, खाने में भी स्वादिष्ट हैं और सेहत के लिए भी बहुत अच्छे हैं। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई कीजिए, पूरा परिवार आपकी तारीफ करेगा।

यह भी पढ़ें- How To Soak Rajma Fast: बिना रात भर भिगोए सिर्फ 1 घंटे में ऐसे फुलाएं राजमा और छोले

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या अलसी के लड्डू रोज खा सकते हैं?
हां, सर्दी में रोज एक लड्डू खा सकते हैं। ज्यादा खाने से पेट गर्म हो सकता है, इसलिए एक से ज्यादा न खाएं।
क्या डायबिटीज वाले लोग अलसी के लड्डू खा सकते हैं?
अलसी डायबिटीज में फायदेमंद होती है, लेकिन इसमें गुड़ होता है। इसलिए डायबिटीज वाले लोग डॉक्टर से पूछकर ही खाएं।
अलसी के लड्डू सख्त क्यों हो जाते हैं?
अगर गुड़ को ज्यादा देर तक पकाया जाए, तो लड्डू सख्त हो जाते हैं। गुड़ को सिर्फ पिघलने तक ही पकाएं और लड्डू गरम रहते ही बना लें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।