Mooli Ki Chutney Recipe: अचार नहीं, मूली के पत्तों से बनाएं तीखी चटनी, तुरंत नोट करें रेसिपी

Mooli Ki Chutney Recipe: आजकल हर किसी ने धनिया और टमाटर की सब्जी तो खाई है, लेकिन क्या आपने मूली की चटनी खाई है? जानिए 10 मिनट में तीखी-चटपटी मूली की चटनी बनाने का आसान तरीका।
Updated:- 2026-11-27, 10:37 IST
Mooli Ki Chutney Recipe

Mooli Ki Chutney Recipe

Mooli Chutney Recipe: सर्दियों में मूली तो घर में आती ही है, है ना? पराठे के लिए मूली लेते हैं और उसके हरे-भरे पत्ते... सीधे कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन आज के बाद मत फेंकिएगा। क्योंकि जो पत्ते आप बेकार समझकर फेंक देती हैं, उन्हीं से बनती है सर्दियों की सबसे तीखी और स्वादिष्ट चटनी। ऐसी चटनी कि एक बार चखने के बाद पराठा, दाल-चावल, यहां तक कि बासी रोटी भी मजा देने लगेगी। यह बस 10 मिनट में बन जाती है। आइए जानते हैं रेसिपी।

मूली चटनी की सामग्री (Mooli Chutney Ingredients)

इस चटनी की खासियत यही है कि सामान आपको किचन में ही मिल जाएगा। बाहर से कुछ लाने की जरूरत नहीं।

  • मूली - 1 कप छीलकर कद्दूकस की हुई
  • मूली के कोमल पत्ते - 1 कप अच्छे से धोकर बारीक कटे हुए
  • हरा धनिया- 1/2 कप
  • पुदीने के पत्ते- 8-10
  • हरी मिर्च - 2-3 अपने स्वाद के हिसाब से
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
  • ताजा दही- 1/2 कप
  • भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • काला नमक- 1/3 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वाद के हिसाब से सादा
  • चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)

mooli ki chutney

image credit- ai

मूली के पत्तों की चटनी बनाने का तरीका (Mooli Chutney Making Steps)

मूली के पत्तों की चटनी को बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

स्टेप 1: पत्तों को तैयार करें

सबसे पहले मूली के पत्तों से मोटी डंडी निकाल दीजिए। सिर्फ नरम और हरे पत्ते ही रखिए। इन्हें 2-3 बार अच्छे पानी से धो लीजिए, क्योंकि इनमें मिट्टी बहुत होती है।

स्टेप 2: सब कुछ मिक्सी में डालें

अब मिक्सी के जार में कद्दूकस की हुई मूली, पत्ते, धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और दही डाल दीजिए। अगर आपको क्रीमी चटनी चाहिए तो दही डालें, अगर तीखी-खट्टी चाहिए तो नींबू का रस डालें। दोनों एक साथ मत डालिए।

स्टेप 3: पीसें

अब मिक्सी को एक साथ देर तक मत चलाइए। रुक-रुक कर चलाइए। चटनी थोड़ी दरदरी ही अच्छी लगती है। एकदम पेस्ट जैसी हो जाएगी तो मजा नहीं आएगा। पानी डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मूली और दही में ही काफी पानी होता है।

स्टेप 4: ऊपर से तड़का या चाट मसाला

पीसने के बाद चटनी को कटोरी में निकालिए और ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क दीजिए। चाहें तो ऊपर से एक चम्मच सरसों के तेल में हींग-जीरे का छोटा सा तड़का भी लगा सकती हैं। बस, आपकी मूली के पत्तों की तीखी चटनी तैयार है।

mooli ki chutney recipe

image credit- ai

किसके साथ खाएं तो मजा दोगुना हो जाएगा?

इस चटनी को आप आलू के पराठे, मूली के पराठे, दाल-चावल, खिचड़ी, पकौड़े और समोसे, किसी के साथ भी खा सकती हैं। सर्दियों में गरम-गरम पराठे के साथ यह चटनी हो तो अचार की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगली बार जब घर में मूली आए, तो उसके पत्तों को फेंकने की बजाय यह चटनी जरूर बनाइएगा। रेसिपी पसंद आई हो तो इसे सेव कर लीजिए और अपनी मम्मी या सहेली को भी जरूर भेजिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
क्या मूली की चटनी बिना दही के भी बन सकती है?
हां, बिल्कुल बन सकती है। दही की जगह 1 से 1.5 चम्मच नींबू का रस डाल दीजिए। वो वाली चटनी ज्यादा खट्टी-तीखी लगेगी और फ्रिज में थोड़ी ज्यादा देर तक भी चलेगी।
मूली के पत्ते कड़वे लगें तो क्या करें?
अगर पत्ते थोड़े पुराने हैं तो वो कड़वे लग सकते हैं। इसके लिए पत्तों को काटकर 2 मिनट गरम पानी में डालकर निकाल लीजिए, फिर ठंडे पानी से धो लीजिए।  
क्या इस चटनी को डायबिटीज या वजन कम करने वाले लोग खा सकते हैं?
हां, यह चटनी उनके लिए बहुत अच्छी है क्योंकि इसमें मूली, पत्ते, धनिया और दही जैसी हल्की चीजें हैं। बस इसमें चीनी बिल्कुल मत डालिए और नमक थोड़ा कम रखिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।