Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:33 AM IST

दुनिया के सबसे प्राचीन पुरातात्विक स्थलों के बारे में कितना जानते हैं आप

अगर आप दुनिया के प्राचीन जगहों के बारे में पढ़ने का शौक रखते हैं तो आपको दुनिया के इन सबसे पुराने स्थलों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
Updated:- 2021-12-28, 18:34 IST
ancient sites in the world

इतिहास की किताबों से हमें कई प्राचीन स्थानों के बारे में पढ़ने और जानने का मौका मिलता है। इन स्थानों पर सदियों पहले आदिमानव रहा करते थे। आज ये स्थल हमें उस समय के इतिहास और सभ्यता के बारे में बताते हैं। इन स्थानों पर जाने के बाद हमें आदिमानवों के लोगों के बारे में दिलचस्प बातें जानने को मिलती हैं, साथ ही ये जगहें आज ऐतिहासिक धरोहर के रूप में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मिलती हैं। पुरातात्विक विभाग के द्वारा की गई खुदाइयों से हमें इन प्राचीन स्थलों के बारे में जानने और उनसे जुड़ी चीजों को देखने का मौका मिलता है।

आज के आर्टिकल में हम आपको दुनिया की सबसे पुराने और प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थलों के बारे में बताएंगे, जिनके होने के प्रमाण आज आप देख सकते हैं। अगर आप इतिहास से जुड़ी चीजों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको दुनिया के इन स्थानों पर जरूर जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं दुनिया की सबसे प्राचीन स्थलों के बारे में-

एल कैस्टिलो गुफा-

anicient caves of the world

स्पेन देश में स्थित ये गुफा करीब 40,000 साल पुरानी है, जिसे साल 1903 में खोजा गया। इस केव पेंटिंग को दुनिया की सबसे पुरानी पेंटिंग्स में से एक माना जाता है। यहां पर मौजूद केव पेंटिंग्स बेहद खास और खूबसूरत है, जो उस समय के मानव जीवन को दर्शाती हैं। खोज के दौरान ज्यादातर प्राचीन गुफाएं पाई गई, जिससे पता चलता है कि प्राचीन काल में गुफा ही मानव के रहने का एकमात्र जरिया हुआ करता था, इसलिए हमारी लिस्ट में ज्यादातर गुफाएं ही शामिल हैं।

बर्प प्रायद्वीप रॉक आर्ट-

most ancient caves of the world

केवल भारत ही नहीं मानव सभ्यता से कला के कई साक्ष्य हमें दुनिया के अन्य हिस्सों में देखने को मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया देश में स्थित बर्प पेनिसुला इस तरह के स्थानों में से एक है। इस साइट को करीब 30 हजार साल पुराना माना जाता है। यहा पर मौजूद कार्विंग देखकर उस दौरान के मानव सभ्यता के बारे में हमें जानने का मौका मिलता है। इस जगह को मुरुजुगा नाम से भी जाना जाता है, यह जगह उस समय के मानवों द्वारा तैयार की गई शैल कला के लिए प्रसिद्ध हैं। बता दें कि इस स्थल पर करीब 1 मिलियन से ज्यादा कलाकृतियां देखने को मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें-बिहार में स्थित सबसे प्राचीन रोहतास किले के बारे में कितना जानते हैं आप?

चॉवेत गुफा-

oldest acheological sites of the world

अपने भारत की कई प्राचीन गुफाओं के बारे में पढ़ा होगा जहां पर प्राचीन काल की कला देखने को मिलती हैं। बिल्कुल उसी तरह फ्रांस में भी एक गुफा मौजूद है जो अपनी खास पेंटिंग के लिए जानी जाती है। यह प्राचीन साइट करीब 36,000 साल पुरानी है, जिसे 1994 में डिस्कवर किया गया था। बता दें कि यहां पर आपको आदिमानव द्वारा बनाई गई हजारों साल पुरानी आर्ट देखने को मिल जाएंगी। ये केव पेंटिंग दुनिया की सबसे ज्यादा सुरक्षित पेंटिंग्स में से एक हैं, जहां आपको उस समय मौजूद सबसे जानवरों के आकार और ड्रॉइंग साफ-साफ समझ में आती हैं।

इसे भी पढ़ें-लवासा घूमने के लिए हैं एक बेहतरीन जगहें, पार्टनर या परिवार के साथ आप भी पहुंचे

थियोपेट्रा केव-

oldest sites of the world

यह प्राचीन गुफा ग्रीस देश में स्थित है। बता दें कि ये साइट करीब 1,35,000 साल पुरानी है, जिसे साल 1987 में खोजा गया। यह उस समय के मानवों द्वारा तैयार की गई सबसे पुरानी आर्कियोलॉजिकल साइट है। गुफा में पाई गई चीजों से पता चलता है कि सदियों पहले यहां पर मानव रहा करते थे, उन्होंने इस गुफा को इस तरह से तैयार किया था, जिससे गुफा तक ठंड न पहुंच सके। इस तरह की साइट्स को देखकर हमें उस समय की मानव सभ्यता के बारे में पता चलता है।

गोबेकली टेपे-

ancient acheological sites of the world

यह साइट करीब 11,000 साल पुरानी है, मगर इस स्थल की खासियत ये है कि लोग इसे दुनिया का सबसे पुराना मंदिर मानते हैं। जो कि तुर्की देश में स्थित है, बता दें कि इस साइट को यूनेस्को हेरिटेज साइट का हिस्सा भी माना जाता है। इस स्थल को साल 1963 के दौरान खोजा गया तब से लेकर अभी तक इस स्थल को दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में गिना जाता है।

तो ये थे कुछ पुरातात्विक स्थल जो हजारों साल पुराने हैं। भारत में भी कई ऐसे स्थानों के साक्ष्य मिलते हैं, जिससे हमें मानव सभ्यता के बारे में जानने का मौका मिलता है। भारत की बात करें तो हमें मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की साइट को सबसे पुराने पुरातात्विक साइटों में से गिना जाता है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- ancient origin.com, worlds history.org, researchgate.net and wikimedia.org

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।