herzindagi
about rajgundha valley himachal pradesh

Himachal Travel: गर्मियों में हिमाचल की राजगुंधा वैली नहीं घूमा तो फिर आपका घूमना है बेकार

गर्मियों में हिमाचल प्रदेश की ठंडी हवाओं के बीच में यादगार छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको राजगुंधा वैली पहुंच जाना चाहिए। यहां घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
Editorial
Updated:- 2024-06-05, 15:01 IST

Rajgundha Valley Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश देश का एक खूबसूरत और लोकप्रिय राज्य है। यह खूबसूरत राज्य पूरे विश्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर मौसम में लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। हिमाचल में किसी वैली में घूमने की बात होती है, तो कई लोग स्पीति वैली, बसपा वैली, पार्वती घाटी और सांगला घाटी ही घूमने के लिए जाते हैं।

हिमाचल की हसीन में मौजूद राजगुंधा वैली भी एक ऐसी वैली है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको राजगुंधा वैली की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप अन्य वैली घूमना भूल जाएंगे।

राजगुंधा वैली कहां है? (Where is Rajgundha Valley Himachal Pradesh)

Where is Rajgundha Valley Himachal Pradesh

राजगुंधा वैली की खासियत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह वैली हिमाचल में कहां मौजूद है। यह कांगड़ा जिले में पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजगुंधा वैली हिमाचल के बरोट से लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद है और बिलिंग से राजगुंधा की दूरी करीब 16 किलोमीटर है।

आपको यह  ही बता दें कि राजगुंधा वैली से बीर की ट्रेकिंग सैलानियों के बीच खूब प्रसिद्ध है। इसके अलावा हिमाचल के बैजनाथ से राजगुंधा वैली की ट्रेकिंग भी रोमांचक खास मानी जाती है। 

इसे ही पढ़ें: Coolest Places Of Uttarakhand: अप्रैल और मई की गर्मियों में उत्तराखंड की इन ठंडी जगहों को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन

राजगुंधा वैली की खासियत (Why Rajgundha Valley is so Famous)

Why Rajgundha Valley is so Famous

राजगुंधा वैली की खासियत जानने के बाद यहां घूमने आप मजबूर हो जाएंगे। जी हां, समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद राजगुंधा वैली किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यहां का आकाशीय नजाराआपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकता है। 

बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, भरे-भरे जंगल और झील-झरने इस वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। राजगुंधा वैली के किनारे से बहने वाली उहल नदी इसकी खूबसूरती का सबसे बड़ा खजाना है। बर्फबारी के समय में इस वैली की खूबसूरती चरम पड़ होते है।

राजगुंधा वैली सैलानियों के लिए क्यों खास है? (Why Rajgundha Valley is so Famous for Travel)

Why Rajgundha Valley is so Famous for Travel

राजगुंधा वैली सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यह एक शांत जगह है, इसलिए यहां कई पर्यटक सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। 

राजगुंधा वैली की खूबसूरती जिस तरह प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी प्रसिद्ध है। इस वैली में कई लोग यह  सिर्फ ट्रेकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। यह आप पलाचक,  बारा भंगाल का ट्रेक करने हर दिन दर्जनों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इसके अलावा राजगुंधा गांव भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

राजगुंधा वैली के आसपास घूमने की बेस्ट जगहें (Best Places around Rajgundha Valley)

Best Places around Rajgundha Valley

राजगुंधा वैली के आसपास घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और मनमोहक जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर घूमने के साथ-साथ आप रोमांचक गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

राजगुंधा वैली से करीब 20 किमी दूरी पर मौजूद बरोट और करीब 16 किमी की दूरी पर मौजूद बिलिंग जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर मौजूद बैजनाथ भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे ही पढ़ें: मई की तपती गर्मी में देश की इन ठंडी और हसीन जगहों पर घूमने का प्लान आप भी बनाएं

 


राजगुंधा वैली कैसे पहुंचें (How to reach Rajgundha Valley)

How to reach Rajgundha Valley

राजगुंधा वैली पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले बरोट पहुंच सकते हैं। बरोट से टैक्सी या कैब लेकर राजगुंधा वैली जा सकते हैं। इसके अलावा आप बीर बिलिंग पहुंचकर भी राजगुंधा वैली जा सकते हैं। बिलिंग से भी टैक्सी या कैब लेकर राजगुंधा वैली जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

Image-@raiddehimalaya, naveenthakur88

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।