Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:11 AM IST

अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई का केक कैसा था?

अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई अंबानी के घर अंटालिया में हुई। ये घर इंडिया का सबसे महंगा घर है। अंबानी के बड़े बेटेे की सगाई का केक कैसे था और इस केक की खासियत क्या थी आइए आपको बताते हैं।
Updated:- 2018-06-28, 14:10 IST
Akash Ambani Shloka Mehta engagement cake main

इंडिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे अकाश अंबानी की इस साल 26 मार्च को श्लोका मेहता से सगाई हो गई। इनकी सगाई सेरेमनी पर बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स नज़र आए। शाहरुख खान से लेकर एश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ तक हर बड़ा चेहरा अंबानी परिवार की इस बड़ी खुशी में शामिल हुआ। हर कोई ये जानना चाहता है कि सगाई में और क्या हुआ। हम आपको अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के केक की खासियत के बारे में बता रहे हैं। 

सगाई हो या शादी हो केक काटने की रस्म इंडिया में भी अब काफी पॉपुलर हो चुकी है। खासकर जब सगाई अंबानी खानदान में हो रही हो तो engagement cake तो ऐसा होगा जो आम इंसान की कल्पना से भी परे हो। 

Akash Ambani engagement cake inside

Photo: HerZindagi

अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई अंबानी के घर अंटालिया में हुई ये घर दुनिया से सबसे महंगा घर है। 27 मंजिला अंबानी परिवार का अंटालिया हाउस मुम्बई में है। अकाश अंबानी अपने घर में अपनी मंगेतर के साथ मीडिया में फोटो क्लिक करवाने के लिए बाहर आए। अकाश अंबानी ने अपनी सगाई पर नेवी ब्लू रंग का थ्री पीस सूट पहना था जबकि उनकी मंगेतर श्लोका मेहता ने लाइट पिंक और गोल्डन रंग का बो वाला गाउन पहना था। 

श्लोका के गाउन से मैच करता हुआ सगाई का केक स्पेशली डिज़ाइन किया गया था। 

Read more: इंगेजमेंट से पहले आकाश और श्‍लोका का हुआ मेहंदी का फंक्‍शन, देखें तस्‍वीरें

अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई का केक 

Akash Ambani Shloka Mehta engagement cake

Photo: HerZindagi

अकाश अंबानी की सगाई का केक उनकी होने वाली पत्नी की ड्रेस से मैच करके खास डिज़ाइन करवाया गया था। श्लको मेहता ने अपनी सगाई पर लाइट पिंक और गोल्डन रंग का गाउन पहना था। केक भी पिंक और गोल्डन थीम का था फ्लोरल डिज़ाइन का या केक चार मंजिला था। इस केक के ऊपर SA लिखा हुआ था। S का मतलब श्लोका मेहता और A का मतलब अकाश अंबानी। वैसे एक बात और गौर करें तो वो ये है कि शादी के बाद श्लोका का नाम श्लोका अकाश अंबानी हो जाएगा। सगाई के केक में उनके इस छोटे नाम के बड़े मतलब हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।