Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Father's Day 2026 पर एडवेंचर लवर पापा को देना है सरप्राइज, तो परफेक्ट रहेंगी ये रोड ट्रिप

Father's Day 2026 Surprise Plan: इस साल 21 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पापा एडवेंचर लवर हैं, तो आप उन्‍हें इस बार कुछ ग‍िफ्ट देने के बजाय एडवेंचर से भरपूर रोड ट्र‍िप का सरप्राइज दे सकती हैं। यकीन मान‍िए, ये द‍िन आपके पापा के ल‍िए यादगार बन जाएगा। हम आपको भारत और व‍िदेश दोनों के बेस्‍ट ऑप्‍शन दे रहे हैं।
Updated:- 2026-06-12, 14:47 IST
road trips for fathers day

आजकल की भागदौड़ भरी जि‍ंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं होता है क‍ि वो अपने पर‍िवार के साथ कायदे से बैठकर बात भी कर सकें। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप Father's Day 2026 पर पापा के ल‍िए कुछ द‍िन का समय न‍िकालकर एक बेहतरीन रोड ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

अगर आपके पापा को घूमना-फिरना, नई जगहें देखना और रास्ते के खूबसूरत नजारों का मजा लेना पसंद है, तो इस बार उन्हें आप कोई गिफ्ट देने के बजाय एक यादगार रोड ट्रिप का सरप्राइज दे सकती हैं। अगर आप इंड‍िया में ही रोड ट्रि‍प प्‍लान करना चाहती हैं या व‍िदेश जाने का प्‍लान है, तो हम आपको भारत और व‍िदेश दोनों जगहों के बेहतरीन रोड ट्र‍िप्‍स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

road trips for fathers day (1)

मनाली से लेह

अगर आपके पापा को एडवेंचर का शौक है, तो आप मनाली से लेह तक की रोड ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। इसकी दूरी लगभग 480 किलोमीटर है। इस दौरान आपको सफर खूबसूरत पहाड़, बर्फ से ढके रास्ते और कई खूबसूरत वैलीज देखने को म‍िलेंगी। ये रोड ट्र‍िप क‍िसी एडवेंचर से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- Louisiana Trip: इस गर्मी वि‍देश घूमने का है प्‍लान, 'फेस्टिवल कैपिटल' की कर आएं सैर; नहीं भूल पाएंगी ये मस्ती

मुंबई से गोवा

मुंबई को तो सपनों का शहर कहा जाता है। ऐसे में अगर आप मुंबई में रहती हैं तो गोवा तक की रोड ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। समुद्र, रेत और हरियाली भरे रास्ते पापा के साथ आपकी इस ट्र‍िप का मजा दोगुना कर देंगे। ये रोड ट्रिप करीब 600 किलोमीटर का होगा। आप यहां बीच-बीच में कुछ जगहों पर रुककर खूबसूरती भी न‍िहार सकती हैं और फोटो भी क्‍ल‍िक करवा सकती हैं।

road trips for fathers day (2)

बंगलुरु से ऊटी

बंगलुरु से ऊटी तक की रोड ट्र‍िप भी क‍िसी एडवेंचर से कम नहीं है। रोड ट्र‍िप में आपको घुमावदार पहाड़ी सड़कें, हरियाली, पहाड़ और झरने सब कुछ देखने को म‍िलेंगे। खास बात तो ये है क‍ि आपको इन रास्‍तों पर कई तरह के साउथ इंड‍ियन जायके भी चखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- रोड ट्रिप करने का बनाया है मन, तो रास्ते में इन सीक्रेट झीलों को भी जरूर करें एक्सप्लोर

नोएडा से लैंसडाउन

अगर आप नोएडा के पास ही कोई रोड ट्र‍िप प्‍लान करना चाहती हैं, तो लैंसडाउन जा सकती हैं। समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड का हिल स्टेशन लैंसडाउन आपके पापा को जरूर पसंद आएगा। खास बात तो ये है कि‍ अगर आपके पापा को एडवेंचर पसंद है तो यहां वो कई सारी एक्‍ट‍िवि‍टीज में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं।

व‍िदेश जाने का है प्‍लान, लेक ताहो की रोड ट्र‍िप रहेगी बेस्‍ट

अगर आप अमेर‍िका जा रही हैं और फीनिक्स में स्‍टे करने का प्‍लान है तो यहां से आप लेक ताहो तक रोड ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। रास्‍ते में आपके पापा कई तरह की एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं। ये जगह पहाड़ों और पुराने वेस्टर्न फिल्मों की शूटिंग के लिए जानी जाती है। यहां पहुंचकर आप पापा के साथ अच्‍छा समय ब‍िता सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan घूमने का बना रहीं प्‍लान, तो पहलें जान लें रजवाड़ों की धरती से जुड़े ये 5+ दिलचस्प फैक्ट्स

road trips for fathers day (3)

वॉटर एक्‍ट‍िव‍िटीज में ले सकते हैं ह‍िस्‍सा

दरअसल, लेक ताहो इतनी खूबसूरत जगह है क‍ि आप यहां पापा के साथ नेचर को एंजॉय कर सकती हैं। कई वॉटर एडवेंचर एक्‍ट‍िव‍िटीज में ह‍िस्‍सा ले सकती हैं जैसे कायाक‍िंग।

लेक ताहो में ये एडवेंचर भी कर सकती हैं ट्राई

इसके अलावा आप केबल कार की सवारी भी कर सकती हैं। साथ ही अगर आपके पापा को ट्रैक‍िंग का शौक है तो यहां कई खूबसूरत ट्रेल्‍स म‍िल जाएंगे। स‍िर्फ फीन‍िक्‍स से ही नहीं, आप यहां पर लॉस एंजेलिस, पोर्टलैंड, लास वेगास, सैन डिएगो से भी पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जापान-दुबई या व‍ियतनाम नहीं, कम बजट में Hong Kong की कर आएं सैर; पढ़ें 4 द‍िन का पूरा प्‍लान

तो अगर आप फादर्स डे पर पापा के साथ रोड ट्र‍िप प्‍लान करना चाहती हैं तो हमने आपको भारत और व‍िदेश के बेस्‍ट ऑप्‍शन द‍िए ह‍ैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Emperor Travels/freepik/lake tahoe

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।