Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

Rajasthan घूमने का बना रहीं प्‍लान, तो पहलें जान लें रजवाड़ों की धरती से जुड़े ये 5+ दिलचस्प फैक्ट्स

Rajasthan Interesting Facts: राजस्थान का नाम आते ही आंखों के सामने बड़े-बड़े किले, रंग-बिरंगे कपड़े, ऊंट, रेगिस्तान और राजाओं-महाराजाओं की शान वाली तस्वीरें घूमने लगती हैं। हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन राजस्थान सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि कई अनोखी बातों के लिए भी जाना जाता है। हम आपको यहां की कुछ द‍िलचस्‍प बातें बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-12, 13:30 IST
rajasthan interesting facts

हमारे यहां भारत में घूमने-फ‍िरने की कई जगहें हैं। यहां कई खूबसूरत शहर हैं जहां जाकर हर कोई इसकी सुंदरता में खो जाता है। जब भी खूबसूरत राज्‍यों की बात होती है तो राजस्‍थान का नाम सबसे पहले ल‍िया जाता है। यहां के शहरों की सुंदरता तो देखने लायक है। इसका ख्याल आते ही आंखों के सामने बड़े-बड़े क‍िले, कलरफुल कपड़े, ऊंट, रेग‍िस्‍तान की तस्वीरें घूमने लग जाती हैं, लेक‍िन राजस्‍थान सि‍र्फ खूबसूरती के ल‍िए ही नहीं बल्‍क‍ि कई अनोखी बाताें के ल‍िए भी जाना जाता है।

इस राज्‍य का इति‍हास, कल्‍चर, ट्रेड‍िशंस सब इस राज्‍य की खूबसूरती को बयां करते हैं। राजस्‍थान तो आप जरूर घूमी होंगी या घूमने का प्‍लान होगा, तो यहां जाने से पहले आपको कुछ द‍िलसच्‍प फैक्‍ट्स जरूर जान लेने चाह‍िए। आइए रजवाड़ों की धरती से जुड़े कुछ रोचक बातें जानते हैं-

rajasthan interesting facts (1)

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्‍थान

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3.42 लाख वर्ग किलोमीटर है। ये देश के कुल क्षेत्रफल का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है। ये एक ऐसा राज्‍य है ज‍िसे प्‍लान करके बसाया गया था। ऐसे में अब जब आप यहां घूमने के ल‍िए जाएंगी तो आपको एक अलग ही एक्‍सपीर‍ियंस म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Pink City Jaipur History: जयपुर को सब कहते हैं 'पिंक सिटी', पर क्या आप जानते हैं यह गुलाबी शहर कैसे और क्यों बना?

rajasthan interesting facts (4)

भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान

ये तो आप सभी जानती होंगी क‍ि राजस्थान में ही थार डेजर्ट है। इसे भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान माना जाता है। इसका बड़ा हिस्सा राजस्थान में फैला हुआ है। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे शहर इसी रेगिस्तानी इलाके में आते हैं।

यह भी पढ़ें- क्यों 'अमृतसर की रात' के आगे फीकी है दुनिया की हर चकाचौंध? एक बार जरूर जाएं, रोशनी बनकर उतरती है गुरबाणी

दीवारों वाला शहर है जयपुर

ये तो शायद ही कोई जानता होगा क‍ि जयपुर दीवारों वाला शहर है? ये शहर चारों द‍िशाओं से आठ द्वारों वाली एक दीवार से घि‍रा हुआ है। इसमें जोरावर सिंह गेट, सूरजपोल गेट, सांगानेरी गेट, न्यू गेट, अजमेरी गेट, चांदपोल गेट, घाट गेट और सम्राट गेट शामिल हैं।

rajasthan interesting facts (6)

गुलाबी शहर के नाम से फेमस है जयपुर

ये तो हर कोई जानता है क‍ि जयपुर को प‍िंक स‍िटी के नाम से जााना जाता है। दरअसल, जब जयपुर में प्र‍िंस ऑफ वेल्‍स और क्‍वीन एल‍िजाबेथ आने वाले थे तो उनके स्‍वागत के ल‍िए शहर की कई ऐतिहासिक इमारतों को गुलाबी रंग से रंगा गया था, जिसके बाद ये नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो गया।

यह भी पढ़ें- Valley Of Flowers Travel Guide: वैली ऑफ फ्लावर्स घूमने का है प्लान? परमि‍ट से लेकर ट्रैकिंग तक, जान लें ये जरूरी बातें

दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर का किला यहीं हैं

यहां का चित्तौड़गढ़ किले की ग‍िनती, भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े किलों में होती है। ये लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है। अगर कोई राजस्‍थान जाता है तो इस जगह पर घूमना ब‍िल्कुल भी नहीं भूलता है।

rajasthan interesting facts (5)

राज्‍य पशु है ऊंट

राजस्‍थान कोई अगर जाता है तो ऊंट की सवारी न करे, ऐसा हो ही नहीं सकता है, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि राजस्थान का राज्‍य पशु ऊंट है। ऊंट को रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है।

rajasthan interesting facts (3)

सबसे महंगे होटल और सुईट हैं यहां

ये तो आप सभी जानती हैं क‍ि राजस्‍थान एक रॉयल स‍िटी है। ऐसे में यहां आपको कई शानदार और खूबसूरत होटल दिख जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जयपुर दुनिया के कुछ फेमस होटल सुइट्स का भी घर है। दरअसल, जयपुर के राज पैलेस होटल में दुनिया का सबसे आलीशान कमरा (प्रेसिडेंशियल सुइट) है। इसका एक रात का किराया लगभग लाखों में है।

यह भी पढ़ें- Rishikesh Travel: बनारस की सुबह जैसी ही रूहानी है 'ऋषिकेश की ये शाम', एक बार जरूर घूम आएं आप

तो अगर आप भी राजस्‍थान जाने का सोच रही हैं, तो ये द‍िलचस्‍प बातें जाने रहेंगी तो घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Incredible India

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।