इन 8 चीजों को कभी ना रखें माइक्रोवेव में, हो सकता है नुकसान

हमारी लाइफस्टाइल कुछ ऐसी हो गई है कि हमें हर चीज इंस्टेंट चाहिए। यही कारण है कि लगभग हर घर में माइक्रोवेव इस्तेमाल होने लगा है। खाना पकाने के लिए ही नहीं, हम तो कई बार कपड़े सुखाने के लिए भी माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर लेते हैं। कई मामलों में ये ओवरयूज आपके गैजेट को खराब ही करता है। पर लोगों को इस बारे में पता ही नहीं होता कि माइक्रोवेव में किन चीजों को बिल्कुल नहीं डालना चाहिए। अगर आपको लग रहा है कि ये सिर्फ खाने-पीने की चीजें हैं, तो ये गलत है।
माइक्रोवेव सेफ्टी का अहम हिस्सा ये जानना है कि उसमें क्या गर्म किया जा सकता है और क्या नहीं। चलिए आपको बताते हैं कि माइक्रोवेव में किन चीजों को बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
1. एल्युमिनियम फॉइल
फूड रीहीट करते समय अगर स्पार्किंग होने लगे तो? ऐसा ही होगा अगर आप माइक्रोवेव में खाने के साथ-साथ एल्युमीनियम फॉइल रखेंगे। माइक्रोवेव का अंदरूनी हिस्सा मेटल का बना होता है जिसके कारण वो मिरर इफेक्ट देता है। इसी वजह से हीट चारों तरफ फैलती है। अब अगर कोई मेटल ही माइक्रोवेव के अंदर जाएगा, तो ये हीट वेव्स उससे टकराएंगी और उसे जरूरत से ज्यादा गर्म कर देंगी। ऐसे में एल्युमिनियम फॉइल जलने लगता है। ये माइक्रोवेव के लिए भी खतरनाक है और आपके लिए भी।
इसे जरूर पढ़ें- जानें माइक्रोवेव से जुड़े ये इंटरेस्टिंग हैक्स के बारे में
2. पेपर बैग्स
आजकल कई जगह से पेपर बैग्स में खाना डिलीवर होता है। इसे अगर सीधे माइक्रोवेव में डाल दिया जाए, तो पेपर बैग जलने लगेगा। इसमें सिर्फ स्पेशल टाइप के पेपर बैग्स जा सकते हैं जैसे पॉपकॉर्न वाले पेपर बैग्स जिनमें स्केप्टर्स लगे होते हैं।

3. प्लास्टिक बैग और कंटेनर
भले ही आप माइक्रोवेव सेफ कंटेनर्स का यूज कर रही हों, लेकिन प्लास्टिक को माइक्रोवेव में डालना गलत ही होता है। जब प्लास्टिक हीट होता है तो बीपीए (Bisphenol A) नामक एक कंपाउंड रिलीज होता है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिकेशन की एक रिसर्च के हिसाब से ये हमारे हार्मोन्स में गड़बड़ी का कारण बन सकता है।
4. कपड़े
ये सुनकर भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन कई लोग कपड़े सुखाने के लिए भी माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने लगते हैं। किसी को बहुत जल्दी में कोई शर्ट पहननी हो और वो गीली हो, तो उसे माइक्रोवेव में सुखाना अच्छा नहीं होता। ऐसे केस भी आए हैं जिनमें लोगों के कपड़ों में इस वजह से आग लग गई है।

5. अंडा
ऐसी कई रेसिपीज आने लगी हैं जिनमें अंडा सीधे कप में फोड़कर माइक्रोवेव में डाला जाता है। ऐसे में अगर आप साबुत अंडा इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसके फूटने का खतरा होता है। अंडा अगर आप सीधे माइक्रोवेव में रखेंगी, तो ये फूट जाएगा। दरअसल, ऐसा करने से अंडे के अंदर की स्टीम काफी बढ़ जाती है। इससे माइक्रोवेव खराब हो सकता है और अगर वो खराब नहीं भी हुआ, तो भी उसके अंदर से काफी समय तक अंडे की स्मेल आती रहेगी।
6. पॉलिस्टरीन फोम कंटेनर
आजकल पॉलिस्ट्रीन फोम कंटेनर में फूड डिलीवर होने लगा है। इन्हें स्टायरोफोम कहा जाता है। इन्हें माइक्रोवेव से दूर ही रखना चाहिए। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि ये जल जाते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि ये खाने में केमिकल्स रिलीज कर देते हैं। कई लोग सिर्फ खाना गर्म करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे अंदरूनी फोम मेल्ट होने लगता है और आपका खाना दूषित हो जाता है।
7. बिना ढक्कन वाला खाना
माइक्रोवेव में खाना गर्म करने पर उसके फूलने की गुंजाइश बनी रहती है। ऐसे ही जब आप करी बेस्ड कोई खाना गर्म करती हैं, तो वो ऊपर उठता है। इससे माइक्रोवेव काफी गंदा हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- 5000 रुपये से भी कम में खरीदें ये शानदार माइक्रोवेव
8. साबुत मिर्च
अगर आप बहुत तीखी मिर्च सीधे माइक्रोवेव में रखेंगी, तो उसके कारण माइक्रोवेव खोलते ही पूरे कमरे में धुआं भरने की गुंजाइश है। मिर्च का तीखापन आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
माइक्रोवेव को खाली चलाना भी नुकसानदेह है। अगर आप ऐसा करती हैं, तो माइक्रोवेव खराब हो सकता है। माइक्रोवेव में मौजूद हीट वेव्स को किसी चीज से टकराना होता है। अगर ऐसा नहीं होगा, तो ये वेव्स सीधे माइक्रोवेव से ही टकराएंगी और डिवाइस को खराब करेंगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।