Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

ये हैं मुंबई की बाहों में बसे पनवेल की ऑफबीट डेस्टिनेशन

हो सकता है आप कई बार मुंबई घूमने गए हों पर शायद पनवेल की ब्यूटी अभी तक आपकी नज़रों से दूर है, तो इस बार जब भी मुंबई जाएं तो पनवेल की इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को जरूर कवर करें।  
Updated:- 2020-02-17, 13:16 IST
offbeat destinations of Panvel in Mumbai tips

पनवेल महाराष्ट्र का एक बहुत पॉपुलर हिल स्टेशन हैं और साथ ही यहां के सुहाने मौसम की वजह से यह एक बहुत अच्छी हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां सूरज दादा हमेशा मेहरबान रहते हैं और गर्मी में भी तापमान ठंडा रहता जिससे आने वाले सभी पर्यटक वर्ष भर ठन्डे और सुहाने मौसम का मज़ा ले सकते हैं। पनवेल मुम्बई से केवल 35 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है।कुछ ही घंटों की ड्राइव करके आप यहां की ब्यूटी को एन्जॉय कर सकती हैं। ये हैं पनवेल की कुछ ब्रीथ-टेकिंग डेस्टिनेशन जिनके बारे में आपने अब तक नहीं सुना होगा

प्रबलगढ़ फोर्ट

offbeat destinations of Panvel in Mumbai inside

यह पनवेल का सबसे थ्रिलिंग डेस्टिनेशन है जिन लोगों को ट्रेकिंग करना पसंद है उनके लिए यह एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। यह फोर्ट एक प्लैट्यू पर मौजूद है जिसके चारों ओर घना जंगल है।अगर आप नेचर लवर हैं तो आप इस फॉरेस्ट से होकर फ़ोर्ट तक का रास्ता तय कर सकते हैं जिसमें आपको अनेक जंगली जानवर और रंग-बिरंगी चिड़िया देखने को मिलती हैं। आप इस ट्रेकिंग को फेमिली और फ्रैंड्स के साथ एन्जॉय कर सकती है। इस फोर्ट को अच्छे से समझने के लिए एक गाइड हायर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये हैं गुजरात के मुख्य धार्मिक स्थल जहां जाने से मिलता है परम-सौभाग्य

श्री बल्लेश्वर पाली गणपति मंदिर

offbeat destinations of Panvel in Mumbai inside

इस मंदिर का नाम अपने भक्त बल्लेश्वर के नाम पर पड़ा है। यह भगवान गणेश के आठ मुख्य अष्टविनायक मंदिरों में से एक है। यह मंदिर सारसगढ़ फोर्ट और अम्बा नदी के बीच पाली गांव में स्तिथ है। मंदिर में लगी गणेश जी की मूर्ती की दोनों आंखों में हीरे लगे हैं। मूर्ती के पीछे चांदी का परत लगी है जहां रिद्धि और सिद्धि भगवान गणेश का पंखा झल रही हैं।

 

अदेय वॉटरफॉल

offbeat destinations of Panvel in Mumbai inside

यह एक ऐसी जगह है जाकर जहां आपको शहर की दौड़ती भागती ज़िन्दगी से दूर एक़दम शांति और सुकून मिलता है। झरने से गिरते पानी की आवाज़ आपके मन को आनंदित कर देती है। यहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बिता सकते हैं।यहां का माहौल आपके और आपके पार्टनर के बीच और नजदीकियां बढ़ा देता है।

करनाला बर्ड सेंचुरी

offbeat destinations of Panvel in Mumbai inside

यह बर्ड सेंचुरी मुंबई-गोवा हाईवे से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। इस सेंचुरी में आप अनेक प्रकार के जानवर और रंग-बिरंगी चिड़ियाओं को देख सकते हैं। बर्ड लवर्स के लिए यह सेंचुरी एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट्स हैं नाइट लाइफ और ऑफ़ सूफी म्यूजिक का बेस्ट कॉम्बिनेशन

 


कलवंतिन दुर्ग

offbeat destinations of Panvel in Mumbai inside

इस किले में जाना एक बेहतरीन अनुभव है।अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो यह आपके लिए एक बेस्ट प्लेस है जिसमें जाते वक़्त आपको अनेक दिल धड़काने वाले नज़ारे देखने को मिलते हैं।यहां पहुंचकर आपको दूर-दूर तक खुला आसमान नज़र आता है और लगता है कि आप एकदम आसमां को छूने जा रहे हैं। वेस्टर्न घाट पर 2300 फ़ीट की ऊंचाई पर बना है यह कलवंतिन दुर्ग।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।