Eggs Identify Tricks: सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहीं नकली अंडे? इन 4 तरीकों से करें पहचान

How to identify real vs fake egg: आप जो अंडे खा रहे हैं वो असली हैं या नकली इसकी पहचान कैसे करें। आज हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप भी घर बैठे इस बात का पता लगा सकते हैं।
how to identify fake eggs

Tricks to identify chemical ripened Eggs: "संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे: यह कहावत तो आप सभी ने जरूर सुनी होगी। जी हां प्रोटीन से भरपूर अंडे खाने से हम सेहतमंद रहते हैं। अंडे को सुपरफूड बताया गया है। ऐसे में जिम जाने वाले अधिकतर लोग रोजाना अंडे खाते हैं। ताकि शरीर में एनर्जी बने रहे। प्रोटीन के अलावा अंडे में कई प्रकार के पोषक-तत्व भी पाए जाते हैं, जो कि हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं आप तो इन अंडों (eggs) को अपनी सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं, लेकिन यह आपकी हेल्थ सुधारने की जगह इसको और ज्यादा खराब कर रहे हैं। यह सुनकर आपको जरूर अजीब लगा होगा, लेकिन यह एकदम सच है।

दरअसल, आजकल मार्केट में बहुत-सी मिलावटी और नकली चीजें मिल रही हैं। इनमें से एक अंडे भी हैं। जी हां आजकल बाजारों में बहुत तेजी से नकली अंडों की बिक्री हो रही है। ऐसे में यह नकली अंडे हमारी सेहत को बनाने की जगह बिगाड़ रहे हैं। इन नकली अंडों को खाने से पेट, लीवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में यह एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। अब आप पूछेंगे किस तरह असली और नकली अंडे की पहचान की जाए। तो आज हम आपको इसी बात का जवाब देने जा रहे हैं। हम आपको आज के इस लेख में बताएंगे कि किन चार तरीकों से आप घर बैठे नकली और असली अंडों की पहचान कर सकते हैं।

इन 4 तरीकों से करें नकली और असली अंडों की पहचान

नीचे बताए जा रहे इन तरीकों को फॉलो करके आप भी नकली और असली अंडे की पहचान आसानी से कर सकते हैं।

1 वजन से करें पहचान

आप नकली और असल अंडे के बीच का फर्क उसके वजन से लगा सकती हैं। असली अंडे का वजन हमेशा हल्का होगा। इसको आपको हाथ में लेने के बाद महसूस नहीं होगा। जबकि नकली अंडे का वजह थोड़ा ज्यादा होता है।

eggs

2 अंडे के छिलकों से लगाएं पता

आप अंडे के छिलकों से भी असली और नकली अंडे का पता लगा सकती हैं। असली अंडे का छिलका थोड़े खुरदुरेपन पर होगा। जबकि नकली अंडे का छिलका एकदम चिकना होगा।

egg shell

3 पानी वाला टेस्ट करें

इसके अलावा आप असली और नकली अंडे का पता लगाने के लिए अपनी वाला टेस्ट भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में अंडा लेकर उसको पानी में डालना है। यदि अंडा डूब जाता है तो वह असली है जबकि नकली अंडा पानी पर तैरने लगेगा। अंडे का घनत्व पानी से अधिक होता है जिसकी वजह से वह डूबने लगता है। वही नकली अंडे में हवा भरी रहती है। जिसकी वजह से वह डूब जाता है।

ये भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा उबाल लिए हैं अंडे, इन आसान तरीकों से करेंगे स्टोर तो नहीं होंगे खराब

boil egg benefits

4 हिलाकर करें टेस्ट

जब भी आप मार्केट से अंडा खरीदने जाएं तो उसको कान के पास ले जाकर हिलाएं। यदि अंडे में से आवाज आ रही है तो वो नकली अंडा है। जबकि असली अंडे में से किसी तरह की कोई आवाज नहीं आती है।

types of eggs

ऐसे में अब आगे से आप जब कभी भी मार्केट से अंडा खरीदने जाएं तो ऊपर बताए गए इन तरीकों को जरूर फॉलो करें। ऐसा करने से आप असली और नकली अंडे का पता आसानी से लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: अंडा छीलने के ये हैक्स हैं कमाल, आप भी जरूर करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP