इन 3 तरीकों से अंडे की जर्दी और सफेद भाग को करें अलग

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना गया है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो जर्दी और सफेद भाग को अलग कर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन्हें अलग-अलग करने के 3 टिप्स शेयर करेंगे।  
Updated:- 2024-04-26, 12:12 IST
separate egg yolk hack

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना गया है, इसके सफेद हिस्से में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। वहीं अंडे के पीले यानी जर्दी में हाई फैट और अमीनो एसिड पाया जाता है। जर्दी और सफेद हिस्सा दोनों ही हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो जर्दी और सफेद भाग को अलग-अलग कर खाना पसंद करते हैं। किसी को अंडे का सफेद हिस्सा पसंद होता है तो किसी को जर्दी।

ऐसे में इन लोगों के लिए अंडे के इन दोनों हिस्सों को अलग करना किसी चैलेंज से कम नहीं है। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए आज हम आपके साथ अंडे की जर्दी और सफेद भाग को अलग करने के हैक बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से दोनों को अलग कर पाएंगे।

कैसे करें अंडे के जर्दी और सफेद भाग को अलग

 easy ways to separate egg yolks from whites.

छेद वाली कलछी का लें मदद

सभी के घरों में छेद वाली कलछी जरूर होती है, जिससे घरों में पूड़ी, पापड़ और सब्जी समेत तमाम तरह की चीजों को तलने और निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप इस छेद वाली कलछी की मदद से अंडे की जर्दी और सफेद भाग को अलग कर सकती हैं। इसके लिए आप छेद वाली कलछी को किसी बाउल के ऊपर रखें और फिर कलछी के ऊपर अंडा तोड़कर छिलका अलग करें। अंडे का सफेद हिस्सा छेद की मदद से बाउल में निकल जाएगा और जर्दी वाला हिस्सा कलछी में रह जाएगा (अंडे की जर्दी खाने के फायदे)।

फनल से करें जर्दी को अलग

How to Separate Egg Whites From Egg Yolks

बॉटल में तेल डालने के लिए हो या किसी चीज को भरने के लिए फनल का उपयोग हर घर में होता है। आप इस फनल की सहायता से अंडे की जर्दी को अलग कर सकते हैं। इसके लिए फनल को किसी बर्तन के ऊपर रखें और फिर अंडे को तोड़ लें। अंडे का सफेद भाग छेद की मदद से नीचे निकल जाएगा और गोल जर्दी फनल में अटक जाएगा, जिसे आप दूसरे बर्तन में निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन ट्रिक्स से तैयार करें परफेक्ट अंडे के पकोड़े, आएगा बाहर जैसा स्वाद 

उंगलियों से करें अलग

यदि आपके पास छेद वाली कलछी और फनल नहीं है तो आप अपनी उंगलियों की मदद ले सकते हैं। इसके लिए अंडे को तोड़कर उंगलियों में रखें। धीरे-धीरे उंगलियों के छेद को फैलाएं और सफेद भाग को किसी बर्तन में गिरने दें। थोड़ी देर में जब पूरा सफेद भाग बर्तन में निकल जाए तो जर्दी को किसी प्लेट में निकालकर इस्तेमाल करें (अंडे के सफेद भाग का कैसे करें इस्तेमाल)।

इसे भी पढ़ें: Egg Shells Benefits: अंडे के छिलके को पीसकर उबालने से क्या होता है?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।