Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

नोएडा के 3 सबसे बड़े पार्क, जहां बच्चों को घूमना और पिकनिक मनाना आएगा पसंद; इस वीकेंड आप भी जाएं

पार्क बड़ा होता है, तो आपको एक ही जगह पर ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलती। ज्यादा स्पेस होने की वजह से आपको पार्क में एक शांति की जगह भी मिल जाती हैं, जहां आप अपने बच्चों और परिवार के साथ सुकून के पल बिताते हैं।
Updated:- 2026-05-29, 20:03 IST
3 biggest park in noida must visit with kids on weekend

बच्चों को पार्क घूमना अच्छा लगता है, लेकिन पार्क में अगर खेलने की अच्छी चीजें हो, तो यह और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है। हर दिन ऑफिस जाने वाले माता-पिता के पास भी केवल वीकेंड का दिन ही होता है, जब वह बच्चों को पार्क घुमा पाते हैं। बच्चे सुबह से ही इस बात से खुश रहते हैं कि उन्हें कहीं न कहीं आज घूमने का मौका मिलेगा। अगर आप नोएडा में रहती हैं और इस बार बच्चों को शहर के सबसे बड़े पार्क घुमाने लेकर जाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इनके लोकेशन और यहां कैसे पहुंच सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

वेद वन पार्क

यह पार्क थीम बेस्ड बना हुआ है। इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि शाम को आपको यहां लाइट शो भी देखने को मिलेगा। एंट्री के लिए इस पार्क में फीस भी लगती है, लेकिन यह ज्यादा नहीं है। पार्क बड़ा है, इससिए ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।

  • लोकेशन-सेक्टर 78, नोएडा
  • क्यों खास है?- यहां आप सुंदर फाउटेंन और फूलों का नजारा भी देख पाएंगे। शाम के समय का माहौल अच्छा होता है।
  • कैसे पहुंचे?- आप नोएडा सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।

family parks Noida

इसे भी पढे़ं- Famous Places in Noida: अगर आपको भी लगता है कि नोएडा में नहीं है घूमने के लिए कुछ अच्छा, तो इन लोकेशन के बारे में एक बार जान लें

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल (डॉ अम्बेडकर पार्क)

यह पार्क भी काफी बड़े स्पेस में बना हुआ है। इसे महान नेताओं के समपर्ण में बना गया है। पार्क के बीच में बलुआ पत्थर से निर्मित एक स्मारक भी बना हुआ है, इसलिए और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। यहां भी एंट्री फीस देनी होगी। पार्क सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है। यह नोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

  • कैसे पहुंचे? यहां आप नोएडा सेक्टर-15 और नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकती हैं।
  • लोकेशन- सेक्टर-95, नोएडा

Noida theme parks with light show

इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा

डी पार्क सेक्टर-62

नोएडा सेक्टर 62 का डी पार्क भी काफी फेमस है। यह भी एक बड़े स्पेस में बना हुआ है और खूबसूरत के मामले में कई बड़े पार्क को टक्कर देता है। यहां पहुंचना आसान और सस्ता है, इसलिए शाम के समय लोग यहां परिवार के साथ आते हैं। बच्चों के खेलने के लिए यहां झूले भी लगे हैं। इसके लिए अलावा बैठने के लिए सीटें और जगह-जगह चलने के लिए रनिंग स्पेस भी बनाया गया है। यह नोएडा में परिवार के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।

Ved Van Park Noida

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।