Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

बादलों के बीच मनाएं आजादी का जश्न, दिल्ली से 400 KM दूर ये खूबसूरत जगहें

15 अगस्त का ट्रिप प्लान करते समय यात्री ध्यान रखें कि फेमस टूरिस्ट स्पॉट पर भीड़ भी बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यात्रा की योजना पहले से बनाना बेहतर होता है।
Updated:- 2026-08-06, 21:14 IST
15 august travel tips places to visit near delhi under four hundreds km distance

अगस्त का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 15 अगस्त का खास दिन और आस-पास आपके खूबसूरत पहाड़ों का नजारा हो, तो इससे अच्छी बात और क्या होगी? बारिश के मौसम में पहाड़, झरने और जंगल पहले से और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने लिए वक्त नहीं मिलता, इसलिए 15 अगस्त की छुट्टी आपके बोरिंग लाइफ को मजेदार बना सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से लगभग 400 किमी की दूरी पर स्थित खूबससूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। ये जगहें क्यों खास है और यहां पहुंचने में कितना समय लगता है? इसके बारे में भी आप यहां पढ़ पाएंगी।

दिल्ली से लैंसडाउन

लैंसडाउन उत्तराखंड की ऐसी जगह है, जहां आपको शिमला-मनाली जैसी भीड़ देखने को नहीं मिलती। इस जगह की सबसे खास बात है कि आप यहां मानसून की असली खूबसूरती का मजा उठा पाएंगे। चारों तरफ फैले देवदार और चीड़ के जंगल में सैर कर पाएंगा और शांत वातावरण में मन को सुकून मिलेगा। यहां सुबह के समय पहाड़ों पर पड़ती सूरज की रोशनी और शाम के समय सूर्यास्त का नज़ारा बहुत सुंदर लगता है। दोस्तों, परिवार और कपल्स के लिए यह एक अच्छी वीकेंड ट्रिप बन सकती है।

लैंसडाउन से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • दिल्ली से आप मेरठ होते हुए बिजनौर जाएं। इसके बाद नजीबाबाद से कोटद्वार और फिर लैंसडाउन पहुंचे।
  • शुरुआत में हाईवे अच्छा मिलेगा, इसके बाद कोटद्वार से पहाड़ी रास्ता शुरू होता है।
  • दूरी- लगभग 270 किलोमीटर
  • समय- 7 से 8 घंटे की दूरी
  • बस जा रही हैं, तो सबसे पहले दिल्ली से कोटद्वार के लिए बस लें।
  • दिल्ली से कोटद्वार तक पहुंचने में लगभग 6 से 7 घंटे लग जाते हैं।
  • कोटद्वार से लैंसडाउन पहुंचने में लगभग 1.5 से 2 घंटे लगते हैं।
  • यहां 2 दिन और 1 रात घूमना काफी है।
  • आराम से घूमना हो तो 3 दिन 2 रात अच्छा है।

Chakrata hill station near Delhi

दिल्ली से नीमराना

राजस्थान में स्थित इस खूबसूरत जगह पहुंचने का रास्ता आपको शाही अनुभव का अहसास करवाएगा। यह जगह अपने पुराने किले और राजस्थानी संस्कृति के लिए फेमस है। अगर आप पहाड़ों पर नहीं जाना चाहते, लेकिन दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो यहां घूमने चले जाएं।

इसे भी पढ़ें- भारत का रहस्यमयी मंदिर जहां होती है बाइक की पूजा, जानें बुलेट बाबा की पूरी कहानी

नीमराना से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए मानेसर जाएं। इसके बाद धारूहेड़ा से आगे नीमराना पड़ता है।
  • दोनों की बीच दूरी लगभग120-130 किलोमीटर है।
  • समय- 2.5 से 3 घंटे
  • दिल्ली के ISBT बस स्टैंड से जयपुर जाने वाली बस ले सकती हैं।
  • नीमराना रास्ते में पड़ेगा।
  • बस से जाने में लगभग 3 से 4 घंटे लग सकते हैं।

Weekend trips from Delhi

दिल्ली से चकराता

चकराता उत्तराखंड की एक बहुत शांत और कम भीड़ वाली पहाड़ी जगह है। यह उन लोगों के लिए अच्छी है, जो प्रकृति, एडवेंचर और शांति तीनों चीजें एक जगह पर देखना चाहते हैं। चकराता में आपको शहरों जैसी भीड़ नहीं मिलेगी। यहां का प्राकृतिक माहौल और शांत वातावरण तनाव दूर करने के लिए बहुत अच्छा है।

इसे भी पढे़ें- मानसून में हैदराबाद की ये 3 जगहें हो जाती हैं खूबसूरत, दोस्तों के साथ आप भी जाएं घूमने

चकराता से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • दिल्ली से पहले देहरादून और फिर विकासनगर होते हुए चकराता जाएंगे।
  • देहरादून के बाद पहाड़ी रास्ता शुरू होता है।
  • रास्ता घुमावदार है, इसलिए सावधानी से गाड़ी चलाएं।
  • बस से जा रही हैं, तो पहले दिल्ली से देहरादून के लिए बस लें।
  • इसके बाद देहरादून से विकासनगर या चकराता के लिए कैब बुक कर सकती हैं। शेयरिंग वाहन भी मिल जाते हैं।

Monsoon destinations near Delhi

इन तीनों जगहों पर जाने का मजा अलग-अलग है। अगर आपके पास केवल 2 दिन हैं, तो नीमराना या लैंसडाउन जाना अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आप 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो चकराता जा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: MAGNIFIC

FAQ
उत्तराखंड का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है?
नंदा देवी है। यह यह 7,816 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माना जाता है। 
दिल्ली से कहां 10 हजार रुपये के अंदर घूमकर आ सकते हैं?
ऋषिकेश, शिमला, लैंसडाउन, जयपुर और मसूरी जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमकर आ सकते हैं।
दिल्ली के नजदीक कौन से हिल स्टेशन हैं?
लैंसडाउन, मसूरी और कसौली सबसे पास हिल स्टेशन माना जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।