Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

मानसून में हैदराबाद की ये 3 जगहें हो जाती हैं खूबसूरत, दोस्तों के साथ आप भी जाएं घूमने

हर बार वीकेंड पर अगर घर में बैठे-बैठे बोर हो जाते हैं, तो इस बार दोस्तों के साथ शहर की इन जगहों पर घूमकर अपने वीकेंड यादगार बना सकती हैं। इन जगहों पर घूमने पर ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे।
Updated:- 2026-08-02, 14:48 IST
beautiful places to visit in hyderabad during monsoon season must travel with friends

बारिश के मौसम में लोगों को घूमना अच्छा लगता है। हैदराबाद में भी ऐसी कई जगहें है, जो बारिश के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। ऐसे में इस बार मानसून में आप शहर के बाहर कहीं  नहीं जा पा रही हैं, तो हैदाराबद की इन जगहों पर घूमने का प्लान करें। यहां का हरा-भरा नजारा और दूर-दूर तक नजर आते साफ बादल आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगे। आप इन जगहों पर अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकती हैं।

मौला अली हिल

बारिश में जितना खूबसूरत नजारा आपको मौली अली हिल पर देखने को मिलेगा, वैसा और कहीं नहीं मिलने वाला। इसे बारिश के बाद हैदराबाद की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां से आपको पूरे शहर का नजारा देखने को मिलता है। बारिश होने पर मौसम भी साफ हो जाता है, इसलिए ऊंचाई से नजारा देखना और भी ज्यादा अच्छा लगता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलेगी, बस ध्यान रखें कि आपको ऊंचाई तक पहुंचने के लिए थोड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है। हालांकि, पूरे रास्ते में ऊपर तक सीढ़ियां बनी हुई हैं, इसलिए पहुंचना आसान रहता है।

क्यों खास है?

  • पहाड़ी पर सीढ़ियां चढ़ते हुए भी आपको आस-पास का नजारा अच्छा लगेगा। आप रूककर शानदार व्यू का आनंद ले सकती हैं।
  • सूर्योदय या सूर्यास्त के समय दोस्तों के साथ समय बिताने जा सकती हैं। इस समय आपको और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।
  • पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक दरगाह के दर्शन करें।
  • ठंडी हवाओं और बारिश के बीच यादगार रील्स व तस्वीरें कैप्चर कर सकती हैं।

Hyderabad monsoon travel

खाजागुड़ा हिल्स मानसून में क्यों है खास?

यहां बारिश के बाद आपको तेज ठंडी हवाओं में दोस्तों के साथ घूमना अच्छा लगेगा। बारिश के बाद यहां की विशाल चट्टानें साफ होकर चमकने लगती हैं, जो दूर से ही आपको खूबसूरत लगेंगी। ट्रेकिंग और सनसेट देखने के लिए, अक्सर बारिश के मौसम में हैदराबाद के लोग यहां जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में अगर इन 3 जगहों पर घूमने नहीं गए तो अधूरा होगा ट्रिप

क्यों खास है?

  • यहां आपको दोस्तों के साथ रॉक ट्रेकिंग करने का मौका मिलता है।
  • दोस्तों के साथ फोटोग्राफी और रील्स बना पाती हैं।
  • बारिश के बाद शहर का नजारा यहां से और भी खूबसूरत लगता है।

Hyderabad monsoon travels

मृगावानी नेशनल पार्क मानसून में घूमने जाना क्यों अच्छा है?

यह नेशनल पार्क मानसून के दौरान पूरी तरह हरे-भरे जंगल में बदल जाता है। हवा साफ और ताजी महसूस होती है। पार्क में फैले घने पेड़, पक्षियों की आवाजें हर प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती हैं। यह हैदराबाद में मन्नेगुडा के चिलकुर रोड पर स्थित है।

इसे भी पढ़ें- हैदराबाद में कहां होती है पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़, क्या आप जानते हैं

क्यों खास है?

  • यहां आपको हरे-भरे वातावरण में जंगल के बीच बने नेचर ट्रेल पर दोस्तों के साथ वॉक करने का मौका मिलेगा।
  • पक्षियों और छोटे जीवों को करीब से देख पाएंगी।
  • मानसून में हरियाली के बीच फोटोग्राफी करने का मौका मिलेगा।
  • दोस्तों के साथ शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।

best places to visit Hyderabad in monsoon

मानसून में घूमने का प्लान बना रहे यात्री अपने साथ छाता या रेनकोट लेकर जरूर जाएं। इसके साथ ही अपने साथ कैश और सामान रखने के लिए रेन सेफ्टी बैग भी लेकर चलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: gemini

FAQ
हैदराबाद में डरावनी जगह कौन सी है?
कुंदनबाग हाउस और गोलकोंडा किलाको डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। 
हैदराबाद घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
अगस्त से मार्च तक का समय घूमने के लिए अच्छा है। 
हैदराबाद में रात में घूमने के लिए कौन सी जगहें अच्छी हैं?
चारमीनार, हुसैन सागर झील और दुर्गम चेरुवु केबल ब्रिज आप घूमने जा सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।