लास्ट मिनट वेकेशन का बन गया है प्लान, तो इन 5 डेस्टिनेशंस पर बिताएं साल के आखिरी दिन

नया साल आने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में हर कोई इस दिन को खास तरह से सेलिब्रेट करना चाहता है। कोई घूमने की प्लानिंग करता है तो कुछ लोग घर पर ही फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सेलिब्रेशन करते हैं। हालांकि, घूमने जाने का एक अलग ही मजा होता है। ऐसे में कई लोगों का लास्ट मिनट प्लान बन जाता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं और लास्ट मिनट ही ट्रिप प्लान करती हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है।
दरअसल, भारत में ऐसी कई सारी जगहें हैं, जहां बिना ज्यादा प्लानिंग के भी साल के आखिरी दिन यादगार बनाए जा सकते हैं। हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप जा सकती हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश (Ziro Valley, Arunachal Pradesh)
अगर आप भीड़भाड़ से दूर काेई शांत जगह ढूंढ रही हैं ताे अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली आपके लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन रहेगा। चारों तरफ पहाड़, हरियाली, खेत और ठंडी हवाएं आपको सुकून पहुंचाएंगी। साल के आखिर में यहां का मौसम ठंडा लेकिन सुकून भरा रहता है। आप यहां पर चाय की चुस्की का मजा जरूर लीजिएगा।
यह भी पढ़ें- Honeymoon Destinations 2026: 7 विदेशी डेस्टिनेशन पर मनाएं हनीमून, हर पल बनेगा यादगार

रण ऑफ कच्छ, गुजरात (Runn Of Kutch, Gujarat)
सर्दियों में रण ऑफ कच्छ किसी जादू से कम नहीं लगता है। चारों तरफ सफेद नमक की जमीन और ऊपर खुला आसमान, देखने में काफी सुंदर लगता है। ऐसे में अगर आप दिसंबर में गुजरात जाना चाहें तो आराम से जा सकती हैं। इस समय यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है। खास बात तो ये है कि आपको भारी भरकम ऊनी कपड़े नहीं पैक करने पड़ेंगे।

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स (Andaman & Nicobar Islands)
अगर आप सच में सबसे खूबसूरत जगह ढूंढ रही हैं और आपको दूर जाने में भी कोई दिक्कत नहीं है तो अंडमान बेस्ट है। नीला पानी, सफेद रेत और सुकून, यहां आपको सब कुछ मिलेगा। आप यहां पर स्कूबा डाइविंग या स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकती हैं। चाहें तो बस बीच पर बैठकर रिलैक्स कर सकती हैं।

वर्कला, केरल (Varkala, Kerala)
अगर समंदर देखना है लेकिन पार्टी नहीं करनी है, तो केरल का वर्कला आपके लिए सबसे सही ऑप्शन रहेगा। यहां समुद्र के किनारे ऊंची चट्टानें हैं, जिन पर कैफे बने हुए हैं। सुबह मेडिटेशन, दिन में बीच वॉक और शाम को कैफे में बैठकर सनसेट का नजारा देखना, सब कुछ जन्नत का एहसास कराता है। साल के अंतिम दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ये एकदम परफेक्ट जगह है।

पुष्कर, राजस्थान (Pushkar, Rajastha)
राजस्थान की गिनती ताे वैसे भी सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। यहां ऐसे कई शहर हैं जो खूबसूरती की मिसाल पेश करते हैं। आमतौर पर लोग जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर जाते हैं। आप चाहें तो इस बार पुष्कर जा सकती हैं। ये भले ही छोटा सा शहर है, लेकिन यहां भरपूर शांति है। पुष्कर अपने झील, घाट और ब्रह्मा मंदिर के लिए जाना जाता है।

इन बातों पर दें ध्यान
- होटल और फ्लाइट पहले चेक कर लें
- बहुत ज्यादा चीजें प्लान न करें
- सिर्फ आराम और अच्छा फील करने पर ध्यान दें
यह भी पढ़ें- टिकट काउंटर महाराष्ट्र में, ट्रेन खड़ी होती है गुजरात में; क्या आपने देखा है भारत का ये अनोखा Railway Station?
साल की आखिरी ट्रिप ऐसी होनी चाहिए, जो नए साल के लिए आपको पॉजिटिविटी से भर दे। तो अगर अब तक आप सोच रही थीं कि कहां जाएं? तो इनमें से कोई एक जगह चुन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।