बोरिंग लाइफ से बाहर निकलने के लिए जरूर घूमें नीमराना की ये जगहें

नीमराना, राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले का एक प्राचीन ऐतिहासिक शहर है, यह दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर दिल्ली से 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ियों के बीच शांति और एक हरियाली का बेहद अनुभव, नीमराना में घूमने की जगहें यह सब पेश करती हैं साथ ही यहाँ और भी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं जो पर्यटकों को पूरे साल अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। हालांकि अलवर, राजस्थान में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक शहर आकार में बहुत बड़ा नहीं है, फिर भी यह दिल्ली के नज़दीक बेस्ट वीकेंड ब्रेक्स में से एक है। हरियाली में लिपटे, नीमराना शहर का सुखद मौसम पूरे वर्ष यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हालांकि हल्की सर्दियों की शुरुआत यानी कि सितंबर से मार्च तक के महीने को आदर्श रूप से नीमराना घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। वैसे तो नीमराना अपने विशाल किले के महल के लिए प्रमुख रूप से प्रसिद्ध है, लेकिन शहर में देखने के लिए कुछ अन्य स्थान भी हैं। यहां मंदिर, स्टेपवेल और राष्ट्रीय उद्यान भी हैं। अगर आप भी नीमराना की खूबसूरती का मज़ा उठाना चाहती हैं तो नीमराना के इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं।
नीमराना फोर्ट पैलेस

शानदार, रोमांटिक, और आनंद से भरा इतना लोकप्रिय किला निश्चित रूप से नीमराना में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस स्थान पर घूमकर आपको ऐसा अनुभव होगा कि आप दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक जगह का आनंद ले रहे हैं , साथ ही आपको रॉयल फील भी आएगा। फोर्ट को देखने का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होता है।
यहां क्या करें
- एक विंटेज कार में सवारी करें।
- एक रोमांचकारी जिप लाइनिंग टूर में शामिल हों।
- पूरे किले को घूमने का आनंद लें।
- स्पा थेरपी से अपना कायाकल्प करवा सकते हैं।
- स्विमिंग करते हुए सुंदर दृश्यों का आनंद लें।
सरिस्का नेशनल पार्क

अरावली पहाड़ियों में बसा, सरिस्का नेशनल पार्क , नीमराना में देखने के लिए सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। घास के मैदान और घने जंगल कई प्रजातियों, विशेषकर बाघों का घर हैं, जो इसे एक महान पर्यटक आकर्षण बनाते हैं। यदि आप पशु प्रेमी हैं, या अपनी यात्रा के दौरान कई तरह के अनुभवों की तलाश में हैं, तो नीमराना में घूमने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। यहां घूमने के लिए सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक का समय अच्छा रहता है।
इसे जरूर पढ़ें : घूमने के शौक़ीन हैं तो जरूर जाएं माउंट आबू
यहां क्या करें
- वाइल्डलाइफ स्पॉटिंग
- हिलटॉप पर महल से उड़ते हुए गिद्धों और चील के दृश्यों का आनंद लें
- जंगल सफारी में लिप्त हो जाएं
बाला किला या अलवर फोर्ट

अरावली रेंज में एक पहाड़ी की चोटी पर निर्मित, बाला किला या अलवर फोर्ट नीमराना दर्शनीय स्थलों की सूची में सबसे पुराना विजिटिंग प्लेस है। 15 बड़े और 51 छोटे टॉवर इसकी भव्यता में इजाफा करते हैं, जो इसे वास्तुकला का साक्षी बनाने का काम करते हैं। आपको इसकी भव्यता से विस्मित करने के अलावा, यह विशाल किला शहर के लुभावने दृश्य भी प्रस्तुत करता है। यह वास्तव में नीमराना में देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसे घूमने का सबसे अच्छा समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।
यहां क्या करें
- ऊपर से शहर के आश्चर्यजनक दृश्यों का आनंद उठाएं।
- किले के विभिन्न टावरों का अन्वेषण करें।
विनय विलास महल

नीमराना के सभी पर्यटक स्थानों में से, विनय विलास महल वास्तुशिल्प का एक विशेष नमूना है। यह आपको शाही जीवन शैली की एक अद्भुद झलक देता है। इसके भूतल के अलावा, अन्य सभी मंजिलें एक संग्रहालय को दर्शाती हैं, जो आपको पुराने ऐतिहासिक समय के मधुर रहस्यों और संस्मरणों और राजाओं की अस्पष्टता से परिचित कराता है, जिससे यह नीमराना में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय शनिवार को छोड़कर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है।
यहां क्या करें
- राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का आनंद उठाएं।
- संग्रहालय का भ्रमण करें।
- राजाओं की संस्कृति और जीवन शैली के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें : झारखंड की इस एक जगह घूमना है बहुत खास, क्या आप भी गए हैं यहां?
नीमराना की बावड़ी
एक बहुत पुरानी और शानदार बहु-मंजिला संरचना नीमराना की तारीफ करती है। इसमें 170 सीढ़ियां हैं और जैसे-जैसे हम नीचे जाते हैं निर्माण छोटा होता जाता है। नीमराना बावड़ी पुरानी वास्तुकला की सुंदरता को दर्शाता है। जिसमे पुराने निर्माण कला की उत्कृष्टता देखी जा सकती है। नीमराना की बावड़ी 9 मंजिला इमारत है और प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई लगभग 20 फीट है। यह बावड़ी पानी और सिंचाई दोनों के लिए उपयोग के साथ-साथ आकर्षक पर्यटक स्थल भी बना हुआ है।
यहां क्या करें
- यहाँ के कुएँ की भव्यता का नज़ारा अपने कैमरे में कैद करें।
- यहाँ आप राजपुताना वास्तुकला का सुन्दर दृश्य देख सकते हैं।
आप भी अपनी बोरिंग लाइफ में कुछ चेंज चाहते हैं तो राजस्थान के नीमराना जरूर जाएं और यहाँ की खूबसूरती और वास्तुकला का भरपूर आनंद उठाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: wikipedia and neemrana hotels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।