ये सभी जानते है कि भूटान एशिया का सबसे ख़ुशहाल देश में से एक है। भूटान की प्राकृतिक सुंदरता और ऊचे-ऊचे पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। अगर आपको भूटान घुमने जाना है तो भूटान जाने के लिए आपको कोई खास तैयारी की जरूरत नहीं है, ना ही किसी बड़े प्लान की जरूरत है या अधिक पैसे की। मात्र 10 हज़ार रुपए में आप भी भूटान को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकती है। अगर आप विराट-अनुष्का के दीवाने है तो उनके तरह आप भी सस्ते में भूटान के इन जगहों को अपने ट्रिप में शामिल कर सकती है। चूंकि ये भारत का पड़ोसी देश है, इसलिए भारतीय नागरिकों को यहां जाने के लिए वीजा की परेशानी और पासपोर्ट की जरूरत भी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें: ये 7 भारतीय शहर दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में हुए शामिल
1- पारो
पारो भूटान का तीसरा बड़ा शहर है। पर्यटन के नज़र से इसे एक नंबर एक शहर कहा जाता है। आपको बता दे कि भूटान का एक मात्र हवाई हड्डा यही है। अगर आप पारो के सभी पर्यटन जगहों का लुफ्त उठाना चाहती है तो कम से कम यहां 3 दिन रुकने का प्लान अपने ट्रिप में ज़रूर शामिल करें। यहां कि वास्तुकला दुनिया के लिए एक बेहतरीन उदहारण है। पारो ड्जॉंग भूटान में सबसे प्रभावशाली और प्रसिद्ध डोजों में से एक है। यहां की आकर्षण लकड़ी के ब्रिज सबसे आकर्षण का केंद्र है। प्रकृतिक नजारों का एक बेहतर लुफ्त लेना है तो पारो ज़रूर जाएं।
2- दोचूला पास
भूटान का दूसरा सबसे आकर्षण पर्यटन जगह दोचुला पास है। आपको जन के हैरानी होगी कि दोचुला पास समुद्रतल से इस स्थान की ऊंचाई 3,020 मीटर है। भूटान हमेशा बौद्ध धर्म के लिए जाना जाता है। अगर आप पाने ट्रिप प्लान में किसी धार्मिक स्थान को एड करना चाहती है तो दोचुला पास के बौद्ध मंदिर और 108 स्तूपों को पाने लिस्ट में शामिल कर सकती है।
3- तकशांग लहखांग
भूटान का राष्ट्रीय स्मारक है। इसे टाइगर नेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यहां कि बौद्ध मठों का समूह सैलानियों को बहुत आकर्षित करता है। अगर आप एक प्रकृतिक खूबसूरती के चहेते हैं तो तकशांग लहखांग ज़रूर घूमना चाहिए। इसे भूटान में सबसे पवित्र स्थान भी कहा जाता है। अगर आप विराट और अनुष्का की तरह रोमांटिक कपल्स की तरह भूटान को एक्स्प्लोर करना चाहती है तो इस जगह का दौरा कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:इस वीकेंड दिल्ली के आस-पास रोमांटिक जगहों की तलाश में है, तो यहां जरुर जाए
4- राष्ट्रीय स्मारक चोरटेन
अगर आप भटन की बेहतरीन नमूनों का दर्शन करना चाहती है राष्ट्रीय स्मारक चोरटेन के संग्रहालय को अपने ट्रिप प्लान में ज़रूर शामिल करें। यहां का सबसे आकर्षित चीज ये हैं कि शहर के सूर्यास्त और उगता हुआ सूर्य सबसे उत्तम नज़ारा हैं। राष्ट्रीय स्मारक चोरटेन के आस पास घुमने वाले जगह को भी आप एक्सप्लोर कर सकती है। इसके अलावा भी अगर आप भूटान में घुनमा चाहती है तो चेलेला पास, दंगसे लहखांग, रिनपंग जोंग,लहखांग नन्नोरी जैसी कई शानदार जगहें हैं।
वैसे ये ज़रूरी नहीं कि घूमने-फिरने के लिए पार्टनर या दोस्तों के साथ ही जाया जाये, भूटान को एक्सप्लोर करने के लिए आप अकेले भी तो ट्रेवल कर सकती है। विराट-अनुष्का से भी आप सिख सकती है कि कैसे भूटान को एक्सप्लोर करना है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों