जिभी से लेकर हाफलोंग तक... Family Trip के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशंस, कम बजट में मिलेगा जन्नत का अहसास

गर्मी शुरू होते ही लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। हमारे यहां भारत में तो वैसे भी घुमक्कड़ों की कमी नहीं है। कुछ लोग दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जाते हैं। हालांकि, फैमिली ट्रिप पर जाने वालों की कमी नहीं होती है। आमतौर पर गर्मियों में लोग नैनीताल, मसूरी, शिमला या मनाली निकल जाते हैं।
कई बार तो लोग बजट देख कर ट्रिप का प्लान ही कैंसल कर देते हैं। महंगे होटल, लंबा खर्च और भीड़-भाड़ वाली जगहों से खर्चा ज्यादा हो ही जाता है। ऐसे में अगर आप फैमिली ट्रिप की प्लानिंग कर रही हैं तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम बजट में घूम सकेंगी। आइए जानते हैं-
-1776067039401.jpg)
जिभी (Himachal Pradesh)
जिभी हिमाचल का एक छोटा सा सुकून भरा गांव है, जो अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आपको झरने, हरियाली और लकड़ी से बने घर देखने को मिलेंगे। अगर आप फैमिली के साथ जा रही हैं तो ये जगह एकदम परफेक्ट है। यहां आपको होटल और होमस्टे बजट में मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Free Entry Places In Delhi-NCR: पार्टनर के साथ घूम आएं ये 4 जगहें, कम बजट में डेट बनेगी यादगार
कसोल (Himachal Pradesh)
कसोल पार्वती वैली में बसा एक बहुत ही फेमस हिल स्टेशन है। यहां का मौसम इतना सुहावना होता है और नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि आपकी सारी थकान चुटकियों में छूमंतर हो जाएगी। आप यहां छोटी-छोटी ट्रेकिंग भी कर सकती हैं। साथ ही यहां खाने-पीने के अच्छे और सस्ते ऑप्शन भी मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली नहीं, दिल्ली-NCR से 250 किलोमीटर दूर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कम बजट में मिलेगा लग्जरी वादियों का मजा
दार्जिलिंग (West Bengal)
दार्जिलिंग भी वेस्ट बंगाल की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। ये जगह अपने चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। अगर आप यहां फैमिली के साथ आएंगी तो यहां की खूबसूरती में खो जाने का मन करेगा। आप यहां चाय की चुस्कियां लेते हुए खूबसूरत वादियों का नजारा देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Trip: माता के दरबार के पास बसी हैं ये जन्नत जैसी जगहें, दर्शन करके जरूर जाएं घूमने
औली (Uttarakhand)
अगर आप बर्फीले पहाड़ देखना चाहती हैं, तो उत्तराखंड में बसे औली से बेहतरीन कोई दूसरा ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। यहां के व्यू बहुत ही शानदार होते हैं। यहां भी बजट में रहने की सुविधा है।
-1776067049715.jpg)
हाफलोंग (Assam)
हाफलोंग नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे व्हाइट एंट हिलाॅक हिल स्टेशन भी कहा जाता है। यहां झील, पहाड़ और हरियाली देखने को मिलती है। भीड़ कम होने की वजह से ये जगह फैमिली ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट है।
यह भी पढ़ें- लव बर्ड्स के लिए जन्नत हैं भारत की ये 5 जगहें, आज ही प्लान करें ट्रिप
काम आएंगे ये टिप्स
- ट्रिप ऑफ-सीजन में प्लान करें, खर्चा कम होगा
- पहले से होटल बुक कर लें
- जरूरत का सामान ही पैक करें
- लोकल खाना ट्राई करें, सस्ता और स्वादिष्ट होता है
तो अगर आप भी कम बजट में फैमिली के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो ये हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। यहां आपको भीड़ से दूर सुकून, खूबसूरत नजारे और यादगार पल सब कुछ मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।